16/09/2026
भोपाल में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी से अभाविप मध्यभारत के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर चयनित प्राथमिक, जनजातीय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों से जुड़े विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान छात्रहित एवं शैक्षिक परिवार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।