ABVP MP - Madhyapradesh

ABVP MP - Madhyapradesh Official Facebook State handle of Akhil Bhartiya Vidhyarthi Parishad (ABVP) - Madhya Pradesh

देश के हर राज्य से लेकर देश की राजधानी तक, चारों ओर गूंज रही है सिर्फ छात्र शक्ति की आवाज! DUSU चुनाव में 4 में से 3 सीट...
19/09/2026

देश के हर राज्य से लेकर देश की राजधानी तक, चारों ओर गूंज रही है सिर्फ छात्र शक्ति की आवाज! DUSU चुनाव में 4 में से 3 सीटों पर ABVP की प्रचंड जीत!

संगठन विस्तार, विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक दिनांक 12,13 सितम्बर को "छात्रशक्ति " जबलप...
18/09/2026

संगठन विस्तार, विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक दिनांक 12,13 सितम्बर को "छात्रशक्ति " जबलपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुराज किशोर तिवारी जी एवं मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

DU की Voice - 7•3•3•3 है सबकी Choice! DU speaks from the heart, ABVP stands with the students!Vote - Support - Elect the...
16/09/2026

DU की Voice - 7•3•3•3 है सबकी Choice!

DU speaks from the heart, ABVP stands with the students!

Vote - Support - Elect the ABVP Panel for DUSU 2026:

Yash Dabas - President 7️⃣
Ishu Maurya - Vice President 3️⃣
Riya Chhawdi - Secretary 3️⃣
Lakshay Raj Singh - Joint Secretary 3️⃣

अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंद...
14/09/2026

अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी से भेंट कर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

साथ ही, शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अभाविप द्वारा चलाए जा रहे ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर किए गए प्रदर्शनों से सरकार को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु महाविद्यालयों की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अभाविप की मांग के अनुरूप अतिरिक्त बजट तत्काल जारी करने की मांग भी रखी गई।

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के आगमन के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रथम पूज्य भगवान श्री...
14/09/2026

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के आगमन के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन से विघ्नों का नाश कर सुख, समृद्धि, बुद्धि एवं सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें। उनके आगमन से हर घर में आनंद, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

अभाविप एवं MBBS इंटर्न्स के संघर्ष का सकारात्मक परिणाम! MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अभावि...
09/09/2026

अभाविप एवं MBBS इंटर्न्स के संघर्ष का सकारात्मक परिणाम!

MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अभाविप द्वारा विगत दो माह से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन के समक्ष स्टाइफंड राशि में वृद्धि की मांग रखी गई तथा लगातार संवाद एवं आंदोलन के माध्यम से छात्रहित की आवाज़ बुलंद की गई।

अभाविप एवं MBBS इंटर्न्स के प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा के पश्चात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्टाइफंड राशि को ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय चिकित्सा विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यार्थियों की आवाज़, संघर्ष और निरंतर प्रयासों से आया यह सकारात्मक परिणाम छात्रहित के प्रति अभाविप की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अभाविप सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों एवं हितों के लिए संघर्षरत रहेगा।

MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत दो माह से जारी अभाविप एवं विद्यार्थियों के चरणबद्ध आंदोल...
09/09/2026

MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत दो माह से जारी अभाविप एवं विद्यार्थियों के चरणबद्ध आंदोलन की आज सार्थक परिणीति हुई।

अभाविप एवं विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा के पश्चात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि को ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय अभाविप के सतत संघर्ष एवं विद्यार्थियों की आवाज़ की सार्थक परिणीति है।

07/09/2026

ABVP urges dialogue, not force—respect the democratic rights of protesting MBBS interns demanding a fair stipend

एमबीबीएस इनटर्न्स छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर पुलिस-प्रशासन द्वारा वाटर कैनन और ब...
07/09/2026

एमबीबीएस इनटर्न्स छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर पुलिस-प्रशासन द्वारा वाटर कैनन और बल का प्रयोग करना अत्यंत असंवेदनशील एवं निंदनीय।

​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है। सरकार तुरंत दमनकारी रवैया छोड़कर आंदोलनरत डॉक्टरों से संवाद करे।

महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन।शिक्षा को राष्ट्र निर्माण ...
05/09/2026

महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानने वाले डॉ. राधाकृष्णन जी का जीवन एवं विचार सदैव विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका जीवन ज्ञान, संस्कार एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Address

भारतमाता चौक , India
Bhopal

Telephone

+919098943337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP MP - Madhyapradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP MP - Madhyapradesh:

Shortcuts

Share