01/05/2026
आज भोपाल में संकल्प डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्स ऑथोरिटी की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक में देश के 8 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दिव्यांग खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। आगामी टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना पर सहमति बनी, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
विशेष रूप से उन टीमों के चयन और तैयारी पर भी विचार किया गया, जिनसे बच्चे आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।
यह पहल दिव्यांग खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। 🇮🇳✨