Hemophilia Society Bhopal Chapter

Hemophilia Society Bhopal Chapter Hemophilia society Bhopal,is an NGO which is working for welfare for person with Hemophilia.Hemophil

हीमोफिलिया कॉन्सेनेसस मीटिंग 2025 - भोपालरक्त विकारों पर केंद्रित एक प्रभावशाली संगोष्ठीमुख्य विषय:विशेषज्ञों ने हीमोफिल...
23/05/2025

हीमोफिलिया कॉन्सेनेसस मीटिंग 2025 - भोपाल
रक्त विकारों पर केंद्रित एक प्रभावशाली संगोष्ठी

मुख्य विषय:
विशेषज्ञों ने हीमोफिलिया के प्रबंधन में सक्रिय रोकथाम उपचार (Prophylaxis) को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे रोगियों को बेहतर जीवन गुणवत्ता, रक्तस्राव की कम घटनाएं, और सामान्य जीवन जीने की क्षमता मिल सके।इस अवसर पर हीमोफीलिया क्षेत्र में किए गए मेरे कार्यों हेतु डॉ रूबी खान डॉ. रूबी खान, राज्य नोडल अधिकारी, हिमोग्लोबिनोपैथीज़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सम्मानित करने हेतु सभी का हृदय से धन्यवाद।

प्रमुख चर्चाएं:

समय पर निदान (Early Diagnosis)
नियमित फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी EHL therapy (Factor Replacement Therapy)
नॉन-फैक्टर थेरेपी जैसे उन्नत नवाचार
होम-थैरेपी व टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं
हीमोफिलिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत लाकर हर वर्ग के मरीजों को समान, सुलभ और मुफ्त उपचार उपलब्ध कराना
सम्मेलन में उपस्थित विशेषज्ञ:

डॉ. सलोनी सिडाना, MD, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्यप्रदेश
डॉ. तुलिका, प्रमुख, हेमेटोलॉजी विभाग, एम्स, नई दिल्ली
डॉ. नरेश, प्रमुख, MAMC, संस्थापक – HHCN (Hemophilia and Hematology Care Network)
डॉ. आर.के. निगम, सचिव, भोपाल हीमोफिलिया सोसाइटी
डॉ. रूबी खान, राज्य नोडल अधिकारी, हिमोग्लोबिनोपैथीज़, मध्यप्रदेश

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Narendra Singh Shivaji Patel Narendra Modi Ministry of Health and Family Welfare, Government of India PRO Bhopal Collector Bhopal Rajendra Shukla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #

हीमोफीलिया सोसायटी भोपाल द्वारा पैथोलॉजी विभाग गांधी चिकित्सा महाविद्यालय ,भोपाल मध्यप्रदेश के सहयोग से हीमोफीलिया ओपन क...
05/12/2024

हीमोफीलिया सोसायटी भोपाल द्वारा पैथोलॉजी विभाग गांधी चिकित्सा महाविद्यालय ,भोपाल मध्यप्रदेश के सहयोग से हीमोफीलिया ओपन क्लीनिक,जागरूकता शिविर एवं इन्हीबिटर्स स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 23/11/2024 दिन-शनिवार पैथोलॉजी विभाग, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय भोपाल( म.प्र.) किया गया।

जागरूकता शिविर मे प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 PWh एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। जो हीमोफिलिया के मरीजों के लिए समग्र रूप से चिकित्सा एवम अन्य सुविधाएं जुटाई जाने के संबध में समस्या एवम सुझाव पर चर्चा की गई । इस शिविर में अक्षमता विशेष रूप से हीमोफिलिया के साथ जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी डॉक्टर आर.के.निगम द्वारा दी गई ।

हीमोफीलिया ओपन क्लीनिक एवं जागरूकता शिविर मे डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि ,संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश-भोपाल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें, डॉ कविता एन सिंह अधिष्ठाता,गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल , डॉ सुनीत टंडन संयुक्त संचालक सह अधीक्षक, हमीदिया चिकित्सालय,भोपाल ,डॉ देवेंद्र गौर , डॉक्टर रमेश माधव ,हीमोफीलिया सोसाइटी,भोपाल के डॉ आर.के.निगम, अध्यक्ष श्री आनंद विजयवर्गीय ,उपाध्यक्ष डॉ.रजनी चौधरी ,श्री प्रशांत सिंह,सह सचिव एवं प्रधानाध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के डॉ.मनीष सूलया ,कोषाध्यक्ष श्री अतुल सिंह कार्यकारिणी सदस्य श्री के.के. चौरसिया, डॉ वर्षा रामपुरी ,डॉ उपासना, डॉ अर्चना श्रीवास्तव, अनमोल शर्मा , डॉ तपस्या तोमर, डॉ रीटा सक्सेना, रोहित मेहरा हीमोफीलिया कॉर्डिनेटर (HTC Bhopal) ,नर्सिंग स्टाफ संगीता परते ,यशोदा गहलोत, एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। डॉक्टर रमेश माधव सलाहकार का विशेष योगदान रहा। डीएमई डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि ,संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश-भोपाल एक लाख रूपए अनुदान देने की घोषणा की।

इस शिविर मे 65 मरीज आए जिनकी समग्र जांच की गई ,हेपेटाइटिस B की जांच पश्चात चिन्हित 12 मरीजो का टीकाकरण किया गया । हीमोफीलिया सोसाइटी भोपाल चैप्टर की वार्षिक आम सभा मे सर्वसम्मति से हीमोफीलिया सोसाइटी भोपाल चैप्टर की कार्यकारिणी समिति को यथावत रहने पर निर्णय पारित हुआ। सचिव-डॉक्टर आर के निगम द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शिविर मे सहयोग करने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया|

18/11/2024

Address

Gandhi Medical College And Hamidia Hospital
Bhopal
462001

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Telephone

+918817250967

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hemophilia Society Bhopal Chapter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hemophilia Society Bhopal Chapter:

Share