Narmada Samagra

Narmada Samagra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Narmada Samagra, Environmental conservation organisation, Bhopal.

नर्मदा समग्र न्यास द्वारा संचालित रेवा सेवा स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम ककराना परिसर में IIT Jodhpur राजस्थान के LBI उपजीवनम...
17/09/2026

नर्मदा समग्र न्यास द्वारा संचालित रेवा सेवा स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम ककराना परिसर में IIT Jodhpur राजस्थान के LBI उपजीवनम के तकनीकी सहयोग तथा GAIL (India) Limited के सीएसआर अंतर्गत तीन दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सोंडवा तहसील के ग्राम तीखोंला एवं टेमला से MP Jan Abhiyan Parishad की 20 नवांकुर सखियों सहित कुल 33 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को नारियल की रस्सी से नर्सरी पाउच बनाने के साथ बेस मैट, डोर मैट, नैक पिलो एवं मिट्टी से निर्मित जी-फिल्टर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

आईआईटी जोधपुर से आए मास्टर ट्रेनर प्रकाश दहिया ने कहा कि हुनर सीखने की कोई उम्र नहीं होती। हुनर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने के साथ आजीविका का मजबूत माध्यम बन सकता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बाद अपने गांव में इन कार्यों को आजीविका से जोड़ने का आह्वान किया

एक सूत्र, अनेक संकल्प… और उम्मीद की एक किरण।श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं—“अश्वत्थः सर्ववृक्षाणाम्”अर्थात् वृक...
15/09/2026

एक सूत्र, अनेक संकल्प… और उम्मीद की एक किरण।

श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं—
“अश्वत्थः सर्ववृक्षाणाम्”
अर्थात् वृक्षों में मैं अश्वत्थ (पीपल) हूँ।

हमारी संस्कृति में वृक्ष और जल, दोनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव सदियों से रहा है। माँ नर्मदा के पवित्र जल से हम आचमन करते आए हैं और वृक्षों को जीवन का आधार मानकर उनकी रक्षा का संकल्प भी हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है।

इसी भाव को जागृत रखने के लिए नर्मदा समग्र द्वारा इस वर्ष लगभग 2775 स्थानों पर वृक्षबंधन और रक्षा-सूत्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पुण्य परंपरा में जिस किसी ने भी, जिस किसी रूप में सहभागिता की—विद्यालयों के बच्चों से लेकर बड़े बुज़ुर्ग तक—उन सभी को हृदय से साधुवाद।

आपकी भेजी तस्वीरें केवल सहभागिता की तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि यह विश्वास जगाती हैं कि प्रकृति के लिए जब अनेक हाथ एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देती है।

आइए, प्रयास करें यह रक्षा-सूत्र केवल एक दिन का संस्कार न रहे।
जल, वृक्ष और प्रकृति के प्रति हमारा यह भाव निरंतर जागृत रहे।

नदी का घर में पधारे विघ्नहर्ता गणेश।
14/09/2026

नदी का घर में पधारे विघ्नहर्ता गणेश।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकमनाएं।     #नर्मदासमग्र
14/09/2026

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकमनाएं।

#नर्मदासमग्र

 ाए_अपने_हाथों_अपने_श्री_गणेश_कार्यशालामाटी गणेश, सिद्ध गणेश।स्वामी विवेकानंद परिसर में “आओ बनाएं, अपने हाथों अपने श्री ...
14/09/2026

ाए_अपने_हाथों_अपने_श्री_गणेश_कार्यशाला
माटी गणेश, सिद्ध गणेश।

स्वामी विवेकानंद परिसर में “आओ बनाएं, अपने हाथों अपने श्री गणेश” कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में श्री Naveen Bodkhe द्वारा प्रतिभागियों को मिट्टी से श्री गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

#नर्मदासमग्र

Address

Bhopal
462016

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+917552460754

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narmada Samagra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share