08/03/2026
विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के सतत प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता 📚
वर्ष 2025–26 में विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लगभग 400 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्राप्त हुआ है, जहाँ उन्हें पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
इसी प्रकार पिछले वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, NDA, SSC, RRB, CLAT, JEE, CA, Police एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 585 विद्यार्थियों के खातों में कोचिंग शुल्क सीधे जमा किया गया था।
इस वर्ष भी संगठन द्वारा लगभग 1000 विद्यार्थियों के फॉर्म भरवाए गए हैं, जिनमें से अनेक विद्यार्थियों की प्रथम किस्त भी उनके खातों में जमा हो चुकी है।
साथ ही, सरकार की RTE योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ उन परिवारों के बच्चों को मिल रहा है जिनके पास BPL राशन कार्ड है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन परिवारों के पास BPL राशन कार्ड नहीं है, लेकिन उनके पास घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध है, उन्हें भी इस योजना सहित अनेक शैक्षणिक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। पिछले वर्ष भी अनेक विद्यार्थियों को केवल घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ दिलाया गया।
✅ यह सफलता संगठन की सामूहिक जागरूकता एवं समाज के सहयोग से संभव हुई है।
👉 आप सभी से निवेदन है कि
संगठन से जुड़ें
घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र अवश्य बनवाएँ
सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें
एवं अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुँचाएँ
ताकि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग का प्रत्येक परिवार केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।
शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है — आइए मिलकर अपने समाज के भविष्य को मजबूत बनाएं।
Denotified, Nomadic and Semi-Nomadic Welfare DepartmentDurgadas Uikey PMO IndiaNarendra ModiNitin Nabin Rahul GandhiShivraj Singh ChouhanShivprakashCM Madhya Pradesh