Jeevan Sarthak Foundation जीवन सार्थक फाउंडेशन

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • Jeevan Sarthak Foundation जीवन सार्थक फाउंडेशन

Jeevan Sarthak Foundation जीवन सार्थक फाउंडेशन जीवन सार्थक एक छोटी सी पहल है अपने आसपास के लोगों में खुशियां बाँटने की।

Jeevan Sarthak Social and Welfare Society (JEEVAN SARTHAK FOUNDATION) is a Non-profitable organization registered under the society act. We hold the World Record for “Largest Voluntary Blood Donor Network” in central India besides that we hold one more World Record for “Nasha Mukti Campaign” and “21-National Awards” in various fields of Social Services.

Social Summary Jeevan Sarthakआज सुबह लगभग 10 बजे ऑफिस जाने की तैयारियां करते समय जिला न्यायालय के एक साथी अधिवक्ता जी का...
28/04/2026

Social Summary
Jeevan Sarthak

आज सुबह लगभग 10 बजे ऑफिस जाने की तैयारियां करते समय जिला न्यायालय के एक साथी अधिवक्ता जी का कॉल आया उन्हें o नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। मुश्किल से लगभग पौने दो बजे फॉर्म मिला तो पता चला PRBC कंपोनेंट लगना है।

उनके किसी परिचित साथी जो कि चिरायु भैंसाखेड़ी में भर्ती थे, उन्हें अति आवश्यक रूप से आज ही ब्लड लगना था।

O negative, रेयर में भी रेयर ब्लड ग्रुप।

थोड़े प्रयास किए ओर कहीं से कोई साथी ईश्वर का रूप बनकर आए ओर भोपाल के एक ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करके चले गए जहां से हमने उस मरीज के लिए ब्लड उठवा दिया ओर उन्हें समय पर रक्त मिल पाया।।

सभी सहयोगियों का बहुत बहुत धन्यवाद

रक्तदान महादान


05/04/2026

*IMPORTANT*
*MEETING MINUTES*
*JEEVAN SARTHAK FIUNDATION*

*डा शैलेंद्र दुबे जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को जीवन सार्थक फाउंडेशन की कार्यकारी बैठक का आयोजन सार्थक डेंटल क्लिनिक में किया गया जिसमें निम्न सदस्य उपस्थित रहे*

1. श्री लकी सिंह नेगी जी
2. श्री नरेश डोंगरे जी
3. सुश्री अनन्या मिश्रा जी
4. सुश्री गतिका जी
5. सुश्री रुचिका सिंह बघेल जी
6. श्री रोहित मेहरा जी
7. श्री प्रीतम पाठक जी
8. श्री अक्षत सक्सेना जी
9. श्री साहित्य लोधी जी
10. श्री आर्यन श्रीवास्तव जी
11. श्री बृजेश कुशवाहा जी

*आज बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, वह निम्नानुसार हैं*

1. *पूर्व के प्रकल्प पुनः शुरू करना* - बैठक में सर्वप्रथम जीवन सार्थक के पूर्व के चल रहे प्रकल्प जो वर्तमान में निष्क्रिय हो चुके हैं उन्हें पुनः शुरू करने हेतु चर्चा की गई जिसपे सभी सदस्यों की सहमति हुई।

2. *जीवन रक्षक उपकरण बैंक व्यवस्थित करना -* कोविड के समय शुरू किया गया जीवन सार्थक का जीवन रक्षक उपकरण बैंक जिसमें फोल्डिंग हॉस्पिटल बेड, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर आदि अन्य उपकरण जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दिए जाते थे, जो मरीज द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण या तो तोड़ दिए जाते थे या वापस नहीं आते थे, को एक नाममात्र वापसियोग्य किराया निर्धारित कर पुनः प्रारंभ करने हेतु चर्चा की गई।

3. *गुरुकुल शिक्षा केंद्र हेतु राशि की व्यवस्था -* बैठक में उपस्थित सुश्री रुचिका सिंह बघेल जी द्वारा गुरुकुल शिक्षा केंद्र प्रारम्भ करने हेतु चर्चा की गई।

4. *सार्थक रसोई का नवीनीकरण एवं पूर्व के बकाया एकत्रित करना -* बैठक में उपस्थित श्री बृजेश कुशवाहा जी द्वारा अस्पतालों में बांटे जा भोजन सेवा (सार्थक रसोई) को पुनः प्रारंभ करने हेतु चर्चा की गई। जिसपर सर्वे कर पुनः प्रारंभ किए जाने हेतु सदस्यों ने सहमति व्यक्त की एवं पूर्व में लंबित सार्थक रसोई सेवा की लभभग 1,00,000 (अक्षरी राशि रुपए एक लाख मात्र) रुपए प्राप्त किए जाने हेतु चर्चा की गई।

5. *सहायता प्राप्तकर्ताओं का फीडबैक लेना* - संस्था द्वारा जिन भी व्यक्तियों की समय समय पर मदद की जाती रही है और जो भी सहायता भविष्य में की जाएगी, उनका व्हाट्सएप, फेसबुक, वीडियो द्वारा रिव्यू प्राप्त कर शेयर करने का सुझाव सुश्री बघेल जी द्वारा दिया गया जिसपर सभी की सहमति रही।

6. *सोशल मीडिया प्रकल्प का निर्माण-* डा श्री शैलेंद्र दुबे जी द्वारा जीवन सार्थक फाउंडेशन हेतु नवीन सोशल मीडिया प्रकल्प को प्रारंभ करने हेतु बिंदु रखा गया जिसपर सभी सहमत रहे।

7. *मासिक एक ऑनलाइन/ ऑफलाइन बैठक का आयोजन-* बैठक में उपस्थित श्री नरेश डोंगरे जी द्वारा संस्था की साप्ताहिक/ मासिक ऑनलाइन/ ऑफलाइन बैठक रखने हेतु सुझाव दिया जिससे सभी सदस्य एक दूसरे को जान सकें ओर सेवाकार्य का विस्तार हो सके, पर चर्चा की गई जिसपर सभी सदस्यों की सहमति दर्ज हुई।

8. *प्रकल्पों के प्रभारियों की नियुक्ति-* बैठक में संस्था के विभिन्न प्रकल्पों का निर्माण कर यथायोग्य प्रकल्प प्रभारी जो स्वयं से दायित्व निभाने हेतु इच्छुक हों, को नियुक्त करने हेतु चर्चा की गई।

9. *संस्था में फंड की व्यवस्था करना-* संस्था में सेवाकार्यों को निरंतर निर्बाध रूप से चलाने हेतु पर्याप्त फंड की व्यवस्था करने हेतु सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव दिए गए।

10. *वार्षिक सदस्यता देना* - श्री दुबे जी द्वारा संस्था की सदस्यता प्रारंभ कर एक नाममात्र राशि निर्धारित कर वार्षिक सदस्यता देने हेतु अपना मत रखा गया। सदस्यता की राशि को सेवकार्यों में उपयोग कर संबंधित प्रकल्प की आवश्यकताओं की पूर्ति किए जाने में सहयोग रहेगा, इस हेतु सभी सदस्य सहमत रहे।

*अन्य महत्वपूर्ण बिंदु*-

* *जीवन सार्थक फाउंडेशन के लगभग 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हैं जिससे ग्रुप देखने ओर व्यवस्थित करने में असुविधा होती है, अन्य ग्रुप के सदस्यों को 1 ही ग्रुप में जोड़ने हेतु डा दुबे जी द्वारा अपना मत रखा गया*

* *बैठक में श्री रोहित मेहरा जी द्वारा जीवन रक्षक उपकरण बैंक का प्रभार पूर्व की तरह संभालने हेतु अपना मत रखा जिसपर सभी सदस्यों की सहमति हुई।*

* *श्री लकी नेगी जी द्वारा संस्था का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कराए जाने हेतु ध्यानाकर्षित कराए गया जिसपर सभी की सहमति हुई।*

* *माह अप्रैल, 2026 में सकोरे वितरण का कार्यक्रम ओर एक रक्तदान शिविर के आयोजन कराने के संबंध में चर्चा की गई।*

*अंत में बैठक तुलसी जी के पौधा भेंट स्वरूप वितरित कर धन्यवाद के साथ समाप्त करते हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।*

*सादर*

*जीवन सार्थक फाउंडेशन*
8878629324, 8517802326

Lucky Vinod Negi Naresh Dongre Shailendra Dubey Shail Thakur Ruchi Singh Baghel Rohit Mehra Ananya Mishra Pritam Kumar Akshat Saxena Sahitya Lodhi A***n Gaming Deepika Brajesh





Address

Bhopal
462001

Telephone

08878629324

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jeevan Sarthak Foundation जीवन सार्थक फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jeevan Sarthak Foundation जीवन सार्थक फाउंडेशन:

Share