Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI

Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI, Nonprofit Organization, Bhopal.

Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI)
Empowering Backward Class entrepreneurs through
MSMEs • Policy Advocacy • Govt Collaboration 🇮🇳
🌐 www.bicci.in Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) is a national, non-profit industry chamber dedicated to empowering entrepreneurs from India’s Backward Classes through entrepreneurship development, MSME growth, policy advocacy, and structured government collaboration. Aligned with the vision of Atmanirbhar Bharat and Viksit Bharat, BICCI works to unlock the vast untapped entrepreneurial potential of Backward Classes by enabling access to markets, finance, skills, and institutional support. BICCI serves as a bridge between industry, government, and grassroots entrepreneurs—strengthening inclusive economic growth and nation-building through enterprise-led development. Mission

To empower Backward Class entrepreneurs by fostering entrepreneurship, strengthening MSMEs, advocating inclusive policies, and enabling sustainable economic growth through collaboration with government and industry. Why BICCI?

* Backward Classes represent India’s largest yet underrepresented entrepreneurial segment
* Strong focus on MSMEs, startups & grassroots enterprises
* Dedicated policy voice for inclusive economic reforms
* Structured collaboration with government institutions
* Nation-building through entrepreneurship, not dependency

📢 आधिकारिक घोषणा | Official Announcementहमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री सौरव...
06/09/2026

📢 आधिकारिक घोषणा | Official Announcement

हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री सौरव कुमार नाथ (Sauravv Kumar Nath) को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के President – Assam Chapter के रूप में नियुक्त किया गया है।

उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए BICCI ने उन्हें असम चैप्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में BICCI असम में MSME, उद्यमिता, स्टार्टअप एवं पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों के लिए नए अवसर, सहयोग एवं विकास की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा।

✨ BICCI परिवार की ओर से श्री सौरव कुमार नाथ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

Congratulations & Best Wishes for the New Responsibility!

📢 आधिकारिक घोषणा | Official Announcementहमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री रामल...
26/08/2026

📢 आधिकारिक घोषणा | Official Announcement

हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री रामलाल कुर्मी (राम पटेल) को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) में Vertical Head – Political & Public Affairs तथा In-Charge – North East Region नियुक्त किया गया है।

सार्वजनिक एवं राजनीतिक मामलों की समझ, संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए BICCI ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे North East Region में BICCI के विस्तार, संस्थागत समन्वय एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

BICCI का उद्देश्य सरकार एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए OBC उद्यमियों, MSMEs, युवाओं एवं व्यवसायिक समुदाय के हितों को प्रभावी मंच प्रदान करना और उनके विकास के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

✨ BICCI परिवार की ओर से श्री रामलाल कुर्मी (राम पटेल) का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

Congratulations & Best Wishes for the New Responsibility!

BICCI एवं IFCI Venture Capital Funds Limited के सहयोग से Venture Capital Fund for Backward Classes (VCFBC) पर विशेष Webi...
20/08/2026

BICCI एवं IFCI Venture Capital Funds Limited के सहयोग से Venture Capital Fund for Backward Classes (VCFBC) पर विशेष Webinar।

💰 ₹250 करोड़ के Venture Capital Fund के बारे में जानें और समझें कि OBC Entrepreneurs इसका लाभ कैसे ले सकते हैं।

📅 21 अगस्त 2026 | शुक्रवार
🕒 दोपहर 3:00 बजे
💻 Microsoft Teams

👉 Webinar में सीधे जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
🔗 https://teams.microsoft.com/meet/476677129150348?p=sI46LvTWwUDKPESNKc
अधिक से अधिक OBC Entrepreneurs एवं Business Community तक यह जानकारी पहुँचाएं।

BICCI | Empowering OBC Entrepreneurs 🇮🇳

आधिकारिक घोषणा | Official Announcementहमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री समीर अ...
16/08/2026

आधिकारिक घोषणा | Official Announcement

हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री समीर अनंत जी (Sameeir Anant) को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) में Vertical Head – Corporate Affairs & Public Relations नियुक्त किया गया है।

कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए BICCI ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI के कॉर्पोरेट, मीडिया, संस्थागत एवं सार्वजनिक संबंधों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत दिशा मिलेगी।

✨ BICCI परिवार की ओर से श्री समीर अनंत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

Congratulations & Best Wishes for the New Role!

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार करके दिया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि समान अवसर, सामाजिक न्याय, उद्यमिता, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के माध्यम से एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

BICCI का संकल्प — सशक्त उद्यमी, समृद्ध समाज और विकसित भारत।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳

आज नई दिल्ली स्थित MSME मंत्रालय में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, MSME, सुश्री शोभा करंदलाजे जी से BICCI के चेयरमैन श्र...
12/08/2026

आज नई दिल्ली स्थित MSME मंत्रालय में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, MSME, सुश्री शोभा करंदलाजे जी से BICCI के चेयरमैन श्री लोकेन्द्र गुर्जर जी ने शिष्टाचार भेंट एवं सार्थक संवाद किया।

इस अवसर पर OBC उद्यमिता, MSME विकास, उद्यमियों की आर्थिक भागीदारी तथा समावेशी औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

विशेष रूप से OBC entrepreneurs के लिए बेहतर अवसर, मजबूत institutional support तथा देश के आर्थिक विकास में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित नीतिगत विषयों पर चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी का समय देने एवं सकारात्मक संवाद के लिए Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की ओर से हार्दिक आभार।

OBC उद्यमिता को भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की मुख्यधारा में संस्थागत स्थान दिलाने की दिशा में BICCI का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

नई दिल्ली में माननीय श्री गणेश सिंह जी, सांसद एवं अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कल्याण संबंधी संसदीय समिति, से उनके नि...
12/08/2026

नई दिल्ली में माननीय श्री गणेश सिंह जी, सांसद एवं अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कल्याण संबंधी संसदीय समिति, से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात एवं सार्थक संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर OBC उद्यमिता, MSME विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से OBC entrepreneurs को राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता, उद्योग, वित्त, औद्योगिक अवसर, सरकारी खरीद, बाजार एवं आर्थिक विकास में अधिक प्रभावी और संस्थागत भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) के चेयरमैन श्री लोकेन्द्र गुर्जर जी ने OBC entrepreneurs के लिए तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय नीतिगत सुझावों एवं आर्थिक सशक्तिकरण के व्यापक दृष्टिकोण से भी अवगत कराया।

माननीय गणेश सिंह जी का मार्गदर्शन, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं OBC आर्थिक सशक्तिकरण के विषयों के प्रति संवेदनशीलता निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।

OBC उद्यमिता को आर्थिक विकास की मुख्यधारा में संस्थागत स्थान दिलाने की दिशा में BICCI का संवाद एवं प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित Government e-Marketplace (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता का अवसर प...
12/08/2026

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित Government e-Marketplace (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर GeM की एक दशक लंबी परिवर्तनकारी यात्रा तथा भारत की सार्वजनिक खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, डिजिटल, प्रतिस्पर्धी एवं समावेशी बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

समारोह में GeM की 10 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन, स्मारिका (Booklet) एवं Customized ‘My Stamp’ का विमोचन तथा उत्कृष्ट विक्रेताओं एवं खरीदारों का सम्मान किया गया।

पिछले एक दशक में GeM ने विशेष रूप से MSMEs, Startups, महिला उद्यमियों एवं छोटे व्यवसायों को सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़कर देशभर में नए बाजार और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की ओर से GeM के 10 गौरवपूर्ण वर्षों पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आशा है कि आने वाले दशक में GeM भारत के समावेशी, डिजिटल एवं आत्मनिर्भर आर्थिक विकास को और अधिक गति प्रदान करेगा।

Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने रायपुर के होटल बेबी...
06/08/2026

Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित दैनिक लोकदेश के रायपुर संस्करण के नवारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने की।

इस अवसर पर कबीर आश्रम के पूज्य देवकरण साहेब जी, दैनिक लोकदेश के प्रधान संपादक श्री तेजभान पाल जी, प्रबंध संपादक श्री मनीष माथुर जी, सुदर्शन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के स्टेट ब्यूरो प्रमुख श्री योगेश मिश्रा जी, उद्योगपति श्री नमन अग्रवाल जी सहित मीडिया, उद्योग, सामाजिक क्षेत्र एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल दैनिक लोकदेश के नए संस्करण के शुभारंभ का अवसर ही नहीं, बल्कि जनसरोकारों, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति उत्तरदायी मीडिया की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक रहा। रायपुर संस्करण का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, आकांक्षाओं और जनहित से जुड़े विषयों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर BICCI चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने दैनिक लोकदेश परिवार, विशेष रूप से प्रधान संपादक श्री तेजभान पाल जी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

BICCI दैनिक लोकदेश के रायपुर संस्करण की सफल एवं प्रभावशाली यात्रा की कामना करता है तथा विश्वास व्यक्त करता है कि यह संस्करण जनहित, निष्पक्षता, विकासोन्मुख सोच एवं सकारात्मक पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने रायपुर स्थित छत्तीस...
05/08/2026

Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के शासकीय निवास पर आयोजित दैनिक लोकदेश के रायपुर संस्करण के री-लॉन्च कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर BICCI चेयरमैन श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।

कार्यक्रम में दैनिक लोकदेश के प्रधान संपादक श्री तेजभान पाल जी, प्रबंध संपादक श्री मनीष माथुर जी, सुदर्शन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के स्टेट ब्यूरो प्रमुख श्री योगेश मिश्रा जी, श्री नमन अग्रवाल जी सहित मीडिया, सामाजिक क्षेत्र एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कही जाने वाली पत्रकारिता समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने, जनसरोकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दैनिक लोकदेश के रायपुर संस्करण का री-लॉन्च छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को और अधिक प्रभावी अभिव्यक्ति प्रदान करने के साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस महत्वपूर्ण अवसर का सहभागी बनना BICCI के लिए सम्मान एवं प्रसन्नता का विषय रहा। श्री लोकेंद्र गुर्जर जी ने दैनिक लोकदेश परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

BICCI विश्वास व्यक्त करता है कि दैनिक लोकदेश जनहित, निष्पक्षता, उत्तरदायी एवं विकासोन्मुख पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए निरंतर नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

Address

Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Backward Classes Indian Chamber Of Commerce & Industry-BICCI:

Shortcuts

Share