Stand With Nature

Stand With Nature Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Stand With Nature, Non-Governmental Organization (NGO), Improvement trust market , bhiwani, Bhiwani.

2019 में भिवानी से शुरू होकर, जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक संकट पर संगठनात्मक रूप से काम करने वाला देश का अग्रणी एनजीओ — प्रकृति के साथ एक संगठित कदम।

11/05/2026

सफाई कर्मचारियों की मांगों का हम समर्थन करते हैं, पर शहर को नरक बनते नहीं देख सकते। अगर आप चाहते हैं कि भिवानी फिर से सांस लेने लायक बने, तो इस आवाज़ को दूर तक पहुँचाएं।
1 हजार भिवानीवालो का समर्थन = भिवानी की सफाई के लिए मेरी भूख हड़ताल।

05/05/2026

आज Stand With Nature की अगुवाई में Department के छात्रों ने भिवानी के crown Plaza में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया।

नाटक के जरिए लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने, प्लास्टिक के कम उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🌱♻️

22/04/2026

आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया !!

हरियाणा के लगभग 3500 गाँवों में पीने योग्य पानी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि करीब 50 गाँव ऐसे ह...
22/03/2026

हरियाणा के लगभग 3500 गाँवों में पीने योग्य पानी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि करीब 50 गाँव ऐसे हैं, जहाँ का पानी स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह असुरक्षित माना जा रहा है।

पानी में हानिकारक और कैंसर पैदा करने वाले तत्वों की मौजूदगी एक बड़ा खतरा बनकर उभर रही है। यदि समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में हरियाणा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में बड़े स्तर पर आ सकता है।

यह सिर्फ एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा आपात विषय है, जिस पर तुरंत ध्यान देने और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

इसी दिशा में “स्टैंड विद नेचर” संस्था बहुत जल्द एक जागरूकता और समाधान आधारित अभियान शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित जल उपलब्ध कराया जा सके और इस खतरे को समय रहते रोका जा सके।

डॉ. लोकेश भिवानी
संस्थापक – स्टैंड विद नेचर

21/03/2026

स्टैंड विद नेचर के पर्यावरण कार्यकर्ता , राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अमूल्य आनंद ने बताया स्विट्जरलैंड में कचरा प्रबंधन कैसे होता है !!

14/03/2026
12/03/2026

♻️CBLU Students Visit Waste Disposal Center to Study Solid Waste Management

Students of the PG Diploma in Social Work from the Department of Sociology and Social Work at Chaudhary Bansi Lal University, Bhiwani conducted an educational visit to the city’s waste disposal center as part of their field work with the environmental organization Stand With Nature.

Under the leadership of Dr. Lokesh Bhiwani, founder of Stand With Nature, the students observed and learned about the complete process of solid waste management. During the visit, Vineet Saini, Project Head of Shri Shyam Waste Management Pvt. Ltd., along with the staff, explained the procedures of waste collection, segregation, and disposal.

Students were informed that waste is collected daily from all 31 wards of Bhiwani city through tipper autos and transported to the waste disposal center. At the facility, dry waste is separated into recyclable and non-recyclable categories, while wet waste is processed through organic methods.

Dr. Lokesh emphasized that proper solid waste management is crucial for maintaining urban cleanliness and protecting the environment. He encouraged citizens to adopt the habit of separating wet and dry waste at home to support sustainable waste management.

The students described the field visit as highly informative and pledged to spread awareness about environmental protection and cleanliness in society. 🌱♻️ Video credit -

Sustainability CleanCity

Stand With Nature से जुड़ी सभी महिलाओं की ओर से पूरे राष्ट्र की महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।प्रकृति और प...
09/03/2026

Stand With Nature से जुड़ी सभी महिलाओं की ओर से पूरे राष्ट्र की महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। घर से लेकर समाज तक, महिलाएँ जल, जंगल और जमीन की सच्ची संरक्षक हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी प्रकृति पर संकट आया, महिलाओं ने आगे बढ़कर उसकी रक्षा की है !!

आज आवश्यकता है कि हर महिला पर्यावरण संरक्षण की इस जिम्मेदारी को समझे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित धरती बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

आइए, महिला शक्ति और प्रकृति संरक्षण को साथ लेकर एक हरित भविष्य का संकल्प लें।

🌱 Stand With Nature

हमें यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि Stand With Nature के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार सैनी ने प्रतिष...
26/02/2026

हमें यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि Stand With Nature के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार सैनी ने प्रतिष्ठित “आह्वान: NGO–CSR कॉन्क्लेव (तृतीय संस्करण)” में सक्रिय भागीदारी की।

यह महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव Vishwa Yuvak Kendra द्वारा आयोजित किया गया, जहाँ देशभर से कॉर्पोरेट निर्णयकर्ता, CSR प्रोफेशनल्स, सामाजिक उद्यमी और नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्रित हुए।

इस मंच पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
श्री संजय कुमार सैनी ने Stand With Nature की पर्यावरणीय पहलों, वृक्षारोपण अभियानों और जलवायु जागरूकता कार्यों को साझा करते हुए सहयोगात्मक मॉडल की आवश्यकता पर जोर दिया।

🤝 हमारा विश्वास है कि जब कॉर्पोरेट संसाधन और सामाजिक संगठनों की जमीनी समझ एक साथ आती है, तभी वास्तविक और स्थायी परिवर्तन संभव होता है।

Stand With Nature भविष्य में भी ऐसे मंचों पर सक्रिय सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण और समाज के हित में मजबूत साझेदारियाँ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

📍 प्रेमनगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितभिवानी, 25 फरवरी।Chaudhary Bansi Lal Unive...
25/02/2026

📍 प्रेमनगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भिवानी, 25 फरवरी।
Chaudhary Bansi Lal University की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के निर्देशानुसार समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग और Stand With Nature के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च विद्यालय, प्रेमनगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि स्टील मैन ऑफ इंडिया एवं अखिल भारतीय युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह पहलवान ने कहा —
👉 “नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और फास्ट फूड से दूर रहकर खेल, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।

जिला रेडक्रॉस से प्रशिक्षक विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार व नशे के दुष्प्रभावों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह के मार्गदर्शन और सरपंच राजेश बूरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

🏆 पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🎭 विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।
🚩 अंत में पूरे उत्साह के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।

✨ युवाओं की जागरूकता ही नशा मुक्त भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

Address

Improvement Trust Market , Bhiwani
Bhiwani
127021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Stand With Nature posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Stand With Nature:

Share