21/12/2025
महाराज यदु की जय I
विश्व की पहली महाराज यदु की प्रतिमा गोरखपुर में होगी स्थापित और बनेगा यदु धाम I
हमारे आदि पूर्वज महाराज यदु की प्रतिमा भारत में पहली बार गोरखपुर में स्थापित होने जा रही है। अब तक महाराज यदु की प्रतिमा पूरे भारत में कहीं भी नहीं थी।
यह हमारे लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि हमें अपने आदि पूर्वज जिनसे यदुवंश की स्थापना हुई की प्रतिमा स्थापित करने का पवित्र अवसर प्राप्त हो रहा है।
हमें गर्व है कि हम यदुवंशी हैं, और यह ऐतिहासिक क्षण हमारी सांस्कृतिक पहचान और वंशीय गौरव का प्रतीक बनेगा।
जय यदुवंश