16/08/2026
सोनल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान
श्री कवलेश्वर सनातन धर्म जीव दया गोशाला कोरा
में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जालोर, 16 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत कोरा स्थित जीव दिया गौशाला परिसर में सोनल फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साथियों एवं गौशाला परिवार के सहयोग से पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सोनल फाउंडेशन के संस्थापक श्री कैलाश कुमार जैन, श्री तुषार जे. राजपुरोहित, श्री शंकराराम परमार, श्री मंसाराम कोरा सहित जीव दिया गौशाला के सदस्यों की सहभागिता रही।
सोनल फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के तहत 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के क्रम में अब तक लगभग 12 पौधे लगाए जा चुके हैं।
संस्थापक श्री कैलाश कुमार जैन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं एवं बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
सोनल फाउंडेशन ने “पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ” एवं “हर घर–एक पौधा” के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।
सोनल फाउंडेशन
सेवा • पर्यावरण संरक्षण • मानवता
जय हिंद 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳 | जय गौ माता 🐄