15/01/2024
कल शाम को यूथ फॉर नेशन संस्था भीनमाल द्वारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” एवं “रक्तदाता सम्मान समारोह” में नमो विचार मंच को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया. ये सम्मान नमो विचार मंच के सभी कार्यकर्ता बंधुओं को समर्पित.
नमो विचार मंच का हर एक कार्यकर्ता हमेशा समाजसेवा में तत्पर रहता है. हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नन्हें बच्चों को ठंड की ठिठुरन से बचाने के लिए 10,000 स्वेटरों का वितरण राजस्थान के साथ - साथ गुजरात, मध्यप्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, दिल्ली एवं जम्मू कश्मीर के नन्हें बच्चों को किया जा रहा है.
Praveen Ratlia I Praveen Ratlia Fan Club