18/06/2025
बेजुबान जीवों के लिए राहत: दासपा भीनमाल क्षेत्र में 25 पानी के टैंकर और 10 सीमेंट टंकियां स्थापित
स्थान: दासपां, भीनमाल, जालोर (राजस्थान)
तारीख: 17 जून 2025
संस्थापक: कैलाश कुमार जैन
भीषण गर्मी के इस दौर में दासपा भीनमाल क्षेत्र में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने हेतु एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल की गई है। अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से 31 मई 2025 से अब तक क्षेत्र में 25 पानी के टैंकर और 10 सीमेंट की टंकियां स्थापित की गई हैं। यह समस्त कार्य भामाशाहों के सहयोग से संभव हो पाया, जिनका हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जल की सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे बेजुबान जीवों को तपती धूप में राहत मिल सके। इस मौके पर दासपा के उप सरपंच श्री दिनेश जी राजपुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में जल वितरण की प्रभावी योजना बनाई गई और कार्यान्वित किया गया।
इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने में टैंकर संचालक एवं ड्राइवर श्री गोविंद भाई का विशेष योगदान रहा। उनके सतत प्रयासों से यह सेवा अभियान सुचारु रूप से चल रहा है।
संस्थापक कैलाश कुमार जैन ने बताया कि गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इस कारण यह सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक लोग भाग लें।
संस्थान की ओर से यह भावपूर्ण संदेश भी दिया गया:
* "वे बोल नहीं सकते, लेकिन संवेदनाएँ, दर्द, भूख और प्यास वे भी महसूस करते हैं। गर्मी की तपती धूप में उनके लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।"*
💖 डोनेशन देने वाले महान सेवाभावी साथियों की सूची:
रक्त वीर आकाश टैंक, भीनमाल
उदाराम मेघवाल, रेलवे बुकिंग पर्यवेक्षक, भीनमाल
रक्त वीर भावेश पटेल, कावतरा
गणेश भाई, मोरबी
निबाराम जी चौधरी, पावली
अशोक सिंह मिश्री सिंह जी गौड़, दासपां
दिलीप सिंह वने सिंह जी गेहलोत, दासपां
टीम गौरक्षा कमांडो फोर्स, आसोतरा
डॉ. रामाराम जी, सरकारी अस्पताल, भीनमाल
राजेंद्र जी बेनीवाल, पुलिस थाना, सांचौर
बलवंत सिंह पारस सिंह जी परमार, दासपां
सुरेश सिंह छगन सिंह जी चौहान, दासपां
गौ सेवा युवा कमांडो फोर्स, आसोतरा
राम भरोसे, भीनमाल
रक्त वीर भावेश पटेल, राजकोट
सुखराज / सागरमल जैन, दासपां
करण सिंह एवं पदम सिंह जी चौहान
मरुधरा ब्लड सेंटर, भीनमाल
पाटवी जबर सिंह जी / करण सिंह जी देवड़ा, दासपा नरपत सिंह / भंवर सिंह जी, दासपां
जबर सिंह जी / करण सिंह जी देवड़ा, दासपा
🙏 आप सभी महानुभावों का सच्चे दिल से धन्यवाद।
Voice for Voiceless – एक आवाज़, हर जीवन के लिए।
कैलाश कुमार जैन, दासपां मानी बिश्नोई, अजमेर सुभाष बिश्नोई, भीनमाल राजू गरी, भीनमाल इंडिया टीम का भी सहयोग रहा।