एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश

  • Home
  • India
  • Bhind
  • एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश

एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश शिक्षित बनों....!! संगठित बनो.......!!
(1)

13/03/2026

माननीय अध्यक्ष जी लाइव 📌

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से शर्मनाक खबर8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही भिंड जिले में हमारी एक नाबालिग कुशवाहा...
13/03/2026

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से शर्मनाक खबर
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही भिंड जिले में हमारी एक नाबालिग कुशवाहा बहन के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई। दुख की बात यह है कि थाना देहात पुलिस ने आरोपी प्रवीण चौधरी पर सख्त कार्रवाई करने की बजाय केवल धारा 151 में कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी के एक BJP Madhya Pradesh कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जी का खास व्यक्ति है, इसलिए पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया गया। अगर यह सच है तो यह बहुत गंभीर और शर्मनाक मामला है।

CM Madhya Pradesh एक तरफ सरकार महिला दिवस पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, दूसरी तरफ बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों को बचाया जाता है।

क्या यही है “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा?
क्या यही है महिलाओं और बहनों का सम्मान?

अगर केवल फोटो के कारण थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला पर कार्रवाई की बात हो सकती है, तो क्या Dr Mohan Yadav भाजपा सरकार इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जी की भूमिका की भी जांच करेगी?

हम मांग करते हैं कि: SP BHIND
✔ नाबालिग बहन के मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाए✔ आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
✔ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए
बेटियों की सुरक्षा पर राजनीति नहीं, न्याय होना चाहिए।
— Rajesh Singh Kushwah (अध्यक्ष एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश)







अखंड भारत के निर्माता, महान समाज सुधारक और न्यायप्रिय शासन के प्रतीक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर सरकारी अवकाश...
11/03/2026

अखंड भारत के निर्माता, महान समाज सुधारक और न्यायप्रिय शासन के प्रतीक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करना हमारे गौरवशाली इतिहास को सम्मान देना है।

एक्टिव युवा कुशवाह महासभा पुरजोर मांग करती है कि इस महान विभूति की स्मृति में अवकाश घोषित किया जाए।

🚩 जय सम्राट अशोक! जय मौर्य वंश! 🚩


Dharmendra Kushwah कुशवाह समाज इंडिया Dr. Pallavi Patel Dr. Laxman Yadav Sanju Kushwah तीरथ कुशवाहा Ravi Kushwah Arvindsingh Kushwah Anjali Saini

धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, मराठा गौरव, छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन...
11/03/2026

धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, मराठा गौरव, छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।

आपके शौर्य व पराक्रम की गौरव गाथा सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करती रहेगी।

#छत्रपती_संभाजी_महाराज

महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।छु...
10/03/2026

महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं। उनके चरणों में शत्-शत् नमन।

#सावित्रीबाई_फुले

#क्रांतिज्योती

आंदोलन के साथी भाई Sanju Kushwah  जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं🎂🎂 ....!
10/03/2026

आंदोलन के साथी भाई Sanju Kushwah जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं🎂🎂 ....!

ग्वालियर के लोकप्रिय सांसद, जन-जन के प्रिय Bharat Singh Kushwah जी के अनुज, सादगी और अपनत्व की मिसाल आदरणीय श्री Jaikam ...
10/03/2026

ग्वालियर के लोकप्रिय सांसद, जन-जन के प्रिय Bharat Singh Kushwah जी के अनुज, सादगी और अपनत्व की मिसाल आदरणीय श्री Jaikam Singh Kushwah जी (पूर्व सरपंच)
को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ..! 🎂💐


09/03/2026

बिहार में हैं तैयारी
अबकी बार सम्राट अशोक के वंशज को हैं मुख्यमंत्री बनाने कि बारी,

🚩 संगठन ही शक्ति है! 🚩समाज की एकता और युवा शक्ति को एक नई दिशा देने के लिए 'एक्टिव युवा कुशवाह महासभा (मध्य प्रदेश)' अपन...
07/03/2026

🚩 संगठन ही शक्ति है! 🚩

समाज की एकता और युवा शक्ति को एक नई दिशा देने के लिए 'एक्टिव युवा कुशवाह महासभा (मध्य प्रदेश)' अपना विस्तार कर रहा है।

यदि आप में समाज सेवा का जज्बा है और आप स्वजातीय भाइयों-बहनों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहते हैं, तो आज ही हमारे सक्रिय सदस्यता अभियान से जुड़ें....!!


जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री Umesh Singh Kushwaha जी को 'एक्टिव यु...
07/03/2026

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री Umesh Singh Kushwaha जी को 'एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा' की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज के हर वर्ग को मजबूती मिलेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हैं।


"शक्ति, शौर्य और सद्भावना का संगम – हमारा कुशवाह समाज।"होली के इस पावन पर्व पर आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ...
04/03/2026

"शक्ति, शौर्य और सद्भावना का संगम – हमारा कुशवाह समाज।"
होली के इस पावन पर्व पर आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हम सभी के लिए मंगलकारी हो।




Rajesh Singh Kushwah
Kamal Kushwah
Arvindsingh Kushwah
Rupendra Singh Kushwah
Sanju Kushwah
कुशवाह समाज इंडिया

होली के पावन पर्व पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।यह रंगों का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता ...
03/03/2026

होली के पावन पर्व पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह रंगों का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

आइए इस वर्ष हम स्वदेशी रंगों को अपनाकर अपने कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करें।

प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएँ।

Rajesh Singh Kushwah

Address

Bhind
477001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश:

Share