16/01/2026
*बिसायती कम्युनिटी बोर्ड (BCB) द्वारा बिसायती समाज के बच्चों के लिए छात्रावास की मांग*
बिसायती कम्युनिटी बोर्ड (BCB) की ओर से बिसायती समाज के बच्चों के लिए छात्रावास की मांग को लेकर कलेक्टर साहब को पत्र दिया गया है। इसका उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है जो पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं और रहने की सुविधा न होने से परेशानी झेलते हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि यह पहल बिसायती समाज के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह उनकी ओर से पहला कदम है और आगे भी इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर संस्थापक अबरार अहमद, सह-संस्थापक सलीम बिसायती, उपाध्यक्ष रफीक बिसायती एवं महासचिव इमरान बिसायती मौजूद रहे।
*बिसायती कम्युनिटी बोर्ड (BCB)*
*जिला भीलवाड़ा*