Shri Gausewa Mitra Mandal & Paryavaran Sanrakshan Charitable Trust

  • Home
  • India
  • Bhilwara
  • Shri Gausewa Mitra Mandal & Paryavaran Sanrakshan Charitable Trust

Shri Gausewa Mitra Mandal & Paryavaran Sanrakshan Charitable Trust गाय का सम्मान भारतीय संस्कृति का सम्मान है. �
#पहेली रोटी गाय की हम पहुंचाएंगे गाय तक ।।

प्रेस नोटभीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेशभीलवाड़ा। मध्य प्र...
26/02/2026

प्रेस नोट
भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश

भीलवाड़ा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए गौसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रति समाज को प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा संचालित गौग्रास रथ सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाजोपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है तथा इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना का विस्तार होता है। उन्होंने गौसंरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान भी किया।

श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के भीलवाड़ा आगमन पर संगठन की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने गौसेवा गतिविधियों में रुचि दिखाते हुए गौग्रास रथ के माध्यम से संचालित सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में रवि जाजू, सुनील शर्मा, सात्विक शर्मा, बिलेश्वर डाड, शुभांशु जैन एवं शुभम सोनी सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौभक्त उपस्थित रहे।

— जारीकर्ता
श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा

08/01/2026

जय गौमाता जय गोपाल
श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस भीषण सर्दी में निर्धन एवं असक्षम महिलाओं एवं बुजुर्गो को कच्ची बस्ती में कम्बलों का वितरण किया गया ! इस कार्य में श्री गौसेवा मित्रमंडल संगठन के विवेक जी जागेटिया अमन शर्मा शुभांशु जी जैन रविंद्र सिंह जी अविनाश जी चांवला सुल्तान सिंह जी राणावत योगेश जी खोईवाल एवं क्षेत्रीय समाजसेविका दीपमाला जी विवेक जी घावरी आदि का सहयोग रहा !
यदि आपके आस पास भी ऐसे व्यक्ति है जिनको जीविका का आभाव है कृपया आप हमें अवगत कराये हम उनके सहयोग हेतु सदैव तत्पर है 🙏🏻

30/12/2025

हमारा आज ही उनकी कल की दिशा है,
नई पीढ़ी वही अपनाएगी जो हम दिखाएँगे।

29/12/2025

काल्पी धाम प्रमुख महामंडलेश्वर श्री जमुनादास जी महाराज द्वारा भीलवाड़ा आगमन पर उनके पावन कर कमलों से श्री गौसेवा मित्रमंडल द्वारा संचालित गौग्रास रथ में गौग्रास किया गया एवं उन्होंने संगठन के क्रियाकलापों का विस्तृत जायजा लेते हुए अपना शुभाशीष प्रदान किया !

11/11/2025

22/10/2025

आध्यात्मयोगी, जैनत्व संस्कार शिरोमणि, श्रवण मुनि 108 अनुपम सागर जी महाराज के मुख़ारविन्द से आज संपूर्ण मित्रमंडल को जीव दया एवं माता पिता की सेवा जैसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ

Address

भीलवाड़ा
Bhilwara
311001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Gausewa Mitra Mandal & Paryavaran Sanrakshan Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share