Dream Power Society

Dream Power Society Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dream Power Society, Non-Governmental Organization (NGO), BHILWARA, Bhilwara.

The Ngo- Dream Power Society is working since 2018, on Bee Keeping, Industrial Training, Handicraft Training, Child Development, Charity Function, Empowering Women and Creating Sustainable livelihoods for needy and poor households.

डोडुआ (सिरोही) में महिला जागरूकता बैठक का आयोजन ! महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सलाह क...
14/07/2026

डोडुआ (सिरोही) में महिला जागरूकता बैठक का आयोजन ! महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सिरोही द्वारा संचालक संस्था ड्रीम पावर सोसायटी, भीलवाड़ा के माध्यम से ग्राम डोडुआ, सिरोही में महिला जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, लैंगिक समानता तथा महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, भेदभाव या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित विभाग एवं हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक भागीदारी के महत्व पर भी जानकारी दी गई।बैठक में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दिलाते हुए किया गया।

News update
12/07/2026

News update

आज दिनांक 11/07/2026 महिला अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निदेशक मेम मैरिंग्टन सोनी  व सुपरवाइजर नरेश मीणा के निर्देशन के...
11/07/2026

आज दिनांक 11/07/2026 महिला अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निदेशक मेम मैरिंग्टन सोनी व सुपरवाइजर नरेश मीणा के निर्देशन के अनुसार महिला सुरक्षा एवम् सलाह केंद पुलिस थाना देवली द्वारा निजी विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल देवली पर जागरूकता कार्यक्रम का का आयोजन किया गया जहां महिला सुरक्षा एवम् सलाह केंद देवली के विधिक परामर्श दाता रश्मि वर्मा व सामाजिक परामर्शदाता लक्ष्मी कुमारी मेघवंशी व देवली की कालिका पेट्रोलियम टीम से हेड कांस्टेबल रजिया बानो,गायत्री चौधरी सुनीता मीणा टीम द्वारा बच्चों को सेल्फ डिफेंस की जानकारी भी दी गई बच्चों को गुड टच बेड टच के बारे में भी बताया कक्षा 1 से 8 तक की छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा एवम् उनके अधिकारों संबंधित जानकारी दी तथा घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी दी साथ ही विभागीय योजनाएं लाडो प्रोत्साहन योजना (1अगस्त 2024 से सात किस्तों में 1.50 लाख की राशी) मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के माध्यम से Rs Cit, RS CFA,RS CSEP, सखी वन स्टॉप सेंटर टोंक और हेल्प लाइन नंबर 181,1090 के बारे में जानकारी दी

आज  दिनांक  08 जुलाई  2026   को   देवली  में महिला एवं बाल विकास कार्यालय देवली ब्लॉक की आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता  सहायिकाओ...
08/07/2026

आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को देवली में महिला एवं बाल विकास कार्यालय देवली ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को महिला सुरक्षा एव सलाह केन्द्र व सखी वन स्टॉप सेंटर की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए महिला अधिकारिता विभाग की अन्य विभागीय योजनाओ की जानकारी
भी दी गई ।

06 जुलाई  2026 सोमवार  को  आंगनबाड़ी  5/6  देवली मे   एकत्रित  किया  गया ।  महिला सुरक्षा  एव  सलाह  केन्द्र  व  सखी वन ...
06/07/2026

06 जुलाई 2026 सोमवार को आंगनबाड़ी 5/6 देवली मे एकत्रित किया गया । महिला सुरक्षा एव सलाह केन्द्र व सखी वन स्टॉप सेंटर की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए महिला अधिकारिता विभाग की अन्य विभागीय योजनाओ की जानकारी
भी दी गई ।

World environment day
05/06/2026

World environment day

दिनांक01-06-2026 को अधिकारिता विभाग टोंक की  सहायक निदेशक मेरिगटन जी सोनी मैडम एवं ड्रीम पावर सोसाइटी भीलवाड़ा के नेतृत्...
01/06/2026

दिनांक01-06-2026 को अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निदेशक मेरिगटन जी सोनी मैडम एवं ड्रीम पावर सोसाइटी भीलवाड़ा के नेतृत्व में पायल दीदी ग्रुप की सभी महिलाओं को एकत्रित किया गया । महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना देवली से लीगल काउंसलर एडवोकेट रश्मि वर्मा एवम् सोशल काउंसलर लक्ष्मी कुमारी मेघवंशी ने महिला अधिकारिता विभाग टोंक द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना,
(बेटी के जन्म से लेकर 21वर्ष तक पूर्ण होने तक 7 किस्तो में 1.50लाख दिए जाते है ),
2:उड़ान योजना
सेनेट्री पैड दिये जाते है,
3:उद्यम प्रोत्साहन योजना 1आगस्त 2024से महिलाओं को लोन दिया जाता है बिजनेस के लिए,
4:शिक्षा सेतु योजना ड्रॉप आउट महिलाओं को 10वी 12वी पास करने के लिए योजना,RKCL (निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना)
3टाइप
RSCIT बेसिक कंप्यूटर
RSCFA टेली+ GST
RSCSEP इंग्लिश स्पीकिंग पर्सनेलिटी डेवलपमेंट,
5:सामूहिक विवाह अनुदान योजना,
6:सखी वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सभी सहायता के बारे में बताया जैसे ( चिकित्सा,कानूनी,मनोवैज्ञानिक,
परामर्श ,पुलिस सहायता और अस्थाई आश्रय) प्रदान करने वाली एक सरकारी योजना की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, लेगिंग उत्पीड़न, एवं कार्य स्थल पर होने वाले यौन शोषण के बारे में बताया।एवम महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन ,1090 गरिमा हेल्प लाइन नंबर,1091 राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन ,1093 साइबर क्राइम के बारे में बताया।और महिलाओं को केंद्र द्वारा मिलने वाली सहायता के बारे में बताया।

विद्यार्थियों को दस्तावेज़ के बिना प्रवेश से वंचित नहीं रखा जा सकता
07/04/2026

विद्यार्थियों को दस्तावेज़ के बिना प्रवेश से वंचित नहीं रखा जा सकता

Address

BHILWARA
Bhilwara
311001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dream Power Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share