04/08/2026
#भिलाई_के_सड़को_का_नजारा ✊
सड़क पर अर्धनगण अवस्था में भटक रहे थे🥹 नागपुर से भटक कर भिलाई में भटक रहे थे😣अपने आप को स्टेशन मास्टर बता रहे थे😒जब 4 माह बाद हमने भैया को परिवार से मिलाया❤️ परिवार वाले उन्हें ढूंढ ढूंढ कर हार चुके थे 🥹
रेस्क्यू डेट: 19/02/2026
घर वापसी: 22/03/2026
मुंशी पाटले जी भिलाई के सड़कों पर लगातार रात के वक्त सड़क पर बिना कपड़ों पर भटक रहे थे जैसी हम उन्हें देखने पहुंचते थे वह गायब हो जाते थे, फिर हमें 19 फरवरी को कॉल आया कि एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नगन अवस्था में सेक्टर- 5 के आस पास भटक रहे है, हमारी टीम तत्काल कहां पहुंचती है और लगातार करीबन 2 से 3 घंटे उनका पीछा किया जाता है तब जाकर कहीं वह एक जगह रुकते हैं और हमारी पूरी टीम उनके बचाव के लिए वहां पहुंचती है हमने देखा कि वह एक सड़क किनारे एक फूड स्टॉल के बाहर मात्र एक छोटा सा झंडा लपेटकर भटक रहे थे और काफी दयनीय अवस्था में नजर आ रहे थे, बहुत चिल्ला रहे थे गाना गा रहे थे, हमने उनसे बात करने का प्रयास किया उन्होंने अपना नाम मुंशी सेवक राम जी पाटले बताया और उन्होंने बताया कि वह नागपुर से है उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि वह अपने आप को कभी स्टेशन मास्टर बता रहे थे कभी तहसीलदार बता रहे थे, हमने उनकी परिस्थितियों को देख तत्काल उनके बचाव करने का निर्णय किया और उनका बचाव कर अपने आश्रम फील परमार्थम् फाऊंडेशन सेक्टर 3 भिलाई लेकर आए जहां उनकी पूरी साफ सफाई की गई और कोई बेहतर जीवन देने का प्रयास किया गया इलाज के साथ-साथ उनके घर पता करने का भी प्रयास किया गया और हमारी टीम के द्वारा नागपुर में संपर्क किया गया और उनके घर हमें महाराष्ट्र शासन की मदद से पता चल पाया जैसे ही परिजनों को उनकी सूचना मिलती है वह अगले ही दिन गाड़ी बुक कर आये और जैसे ही मुंशी जी अपने भाईजानों को देखते हैं तो ऐसा लगा कि मानो मुंशी जी को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्हें उनके परिवार दोबारा मिल गया वह अपने परिजनों से गले मिलने लगे उन्होंने बताया कि वह पूरी उम्मीद खो चुके थे उन्हें लगा कि शायद मुंशी पाटले जी अब इस दुनिया में नहीं रहे क्योंकि परिजनों ने खूब प्रयास किया, रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था और आखिरकार उन सब की राह को एक नई दिशा मिली और मुंशी जी सकुशल अपने परिवार के साथ अभी बेहतर जीवन जी रहे हैं
अगर आपको सड़को पर कोई लावारिस स्थिति में नजर आए तो रेस्क्यू हेल्पलाइन नो. में संपर्क करें: 9111097778
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/JtnyFasPhItKJtMYn7YuJg
फील परमार्थम् फाउंडेशन, सेक्टर-3, भिलाई
Music: Above The Clouds by Soundridemusic
Link to Video: https://youtu.be/8bfLOAGrRQE