27/05/2024
हमारे शिक्षा विभाग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सन्ध बस्सी से हमारे प्यारे शिक्षक विजय कुमार जी जो कि मूलतः जण्डौर से सम्बन्ध रखते हैं दिनांक 31 मई 2024 को जेबीटी शिक्षक के रूप में हेडटीचर की पोस्ट से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आज दिनांक 27 मई 2024 को उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कस्बा कोटला में सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी शिक्षकों एवं अन्यकर्मचारियों सहित विद्यालय के छात्रों को अपनी तरफ से उपहार प्रदान किए। श्री विजय कुमार जी बहुत ही अच्छे स्वभाव के सज्जन व्यक्ति हैं जो हमेशा ही मुस्कुराते चेहरे के साथ छात्रों को पढ़ाते रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय कस्बा एवं माध्यमिक विद्यालय कस्बा कोटला की ओर से इनका हार्दिक अभिनन्दन स्वागत करते हुए धन्यवाद किया गया। इसके साथ इनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के जीवन के लिए सभी ने शुभकामनाऐं दी, तथा पुनः विद्यालय से अपना सम्बन्ध रखने के लिए आग्रह किया गया।।