22/01/2026
गंगासागर यात्रा पूरी कर कुशल मंगल लौटने के अवसर पर श्री जी रसोई में सभी प्रभु जनों के लिए प्रसादी की गई ।
सेवा, समर्पण और मानवता का जीवंत उदाहरण है। यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, असहाय महिलाएँ और बच्चे प्रेमपूर्वक तैयार किया गया भोजन प्रसादी निःशुल्क प्राप्त करते हैं। श्री जी रसोई केवल भोजन देने का स्थान नहीं, बल्कि भूखे को सम्मान के साथ भोजन कराने का एक पवित्र संकल्प है।
इस रसोई में जाति, धर्म या वर्ग का कोई भेद नहीं है। जो भी आता है, उसे समान भाव से प्रसादी प्रदान की जाती है। यह महान सेवा आप सभी के सहयोग से निरंतर चल रही है। दान, श्रम और सद्भाव से जुड़कर हर व्यक्ति इस पुण्य कार्य का भागीदार बन सकता है।
आइए, हम सब मिलकर श्री जी रसोई के इस सेवा कार्य को और सशक्त बनाएँ, ताकि कोई भी भूखा न सोए और मानवता की यह ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे। 🙏
श्री जी रसोई ट्रस्ट
भरतपुर ( राज )