Kripal Singh

Call Directions Website

Kripal Singh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kripal Singh, Community Organization, Bharatpur.

भारतीय संविधान एक सर्वोच्च कानूनी दस्तावेज है जो भारत के शासन और लोकतंत्र की नींव है। इसे सुचारू रूप से चलाने और शक्तियो...
23/07/2026

भारतीय संविधान एक सर्वोच्च कानूनी दस्तावेज है जो भारत के शासन और लोकतंत्र की नींव है। इसे सुचारू रूप से चलाने और शक्तियों के विकेंद्रीकरण के लिए तीन प्रमुख अंगों (कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका) और स्थानीय स्तर पर नगर पालिकाओं में विभाजित किया गया है。संविधान के अंग और उनके कार्यविधायिका (Legislature): इसका मुख्य कार्य देश और राज्य के लिए नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में संशोधन करना है (संसद और विधानसभाएं)。कार्यपालिका (Executive): विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों और नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने और देश का प्रशासन चलाने का कार्य कार्यपालिका (राष्ट्रपति, मंत्री परिषद और प्रशासनिक अधिकारी) करती है。न्यायपालिका (Judiciary): यह संविधान की संरक्षक है। इसका कार्य कानूनों की समीक्षा करना, नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना और विवादों का निष्पक्ष समाधान करना (सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय) है。

जब संविधान के यह तीनों अंग (विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका) अपने रास्ते से भटक जाएं या अपने कर्तव्यों का पालन न करें, तो देश में एक बड़ा संवैधानिक संकट (Constitutional Crisis) पैदा हो जाता है।ऐसी स्थिति में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निम्नलिखित गंभीर प्रभाव पड़ते हैं:1. शक्तियों का असंतुलन (Imbalance of Power)अति-सक्रियता (Overreach): जब एक अंग काम नहीं करता, तो दूसरा अंग उसके अधिकार क्षेत्र में दखल देने लगता है। उदाहरण के लिए, यदि विधायिका और कार्यपालिका कानून व्यवस्था सुधारने में असफल होती हैं, तो न्यायपालिका को आदेश जारी करने पड़ते हैं, जिसे 'न्यायिक सक्रियता' (Judicial Activism) या कभी-कभी 'न्यायिक अतिक्रमण' कहा जाता है।2. नागरिक अधिकारों का हनन (Violation of Rights)असुरक्षा की भावना: यदि कार्यपालिका (पुलिस और प्रशासन) पक्षपाती हो जाए और न्यायपालिका समय पर न्याय न दे, तो आम नागरिकों के मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) सुरक्षित नहीं रहते। इससे समाज में अराजकता और असुरक्षा का माहौल बनता है।3. कानून व्यवस्था का ठप होना (Breakdown of Law & Order)भ्रष्टाचार और तानाशाही: यदि विधायिका जनता के हित में कानून न बनाए और कार्यपालिका केवल अपने फायदे के लिए काम करे, तो देश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाता है। शासन व्यवस्था तानाशाही (Authoritarianism) का रूप ले सकती है।4. लोकतंत्र में जनता का विश्वास उठना (Loss of Public Trust)संस्थानों की साख गिरना: जब चुनाव कराने वाली, कानून बनाने वाली और न्याय देने वाली संस्थाएं निष्पक्ष नहीं रहतीं, तो आम जनता का लोकतंत्र और देश की व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है। इससे आंतरिक विद्रोह या हिंसक आंदोलनों का खतरा बढ़ जाता है।इस भटकाव को रोकने के लिए संविधान में क्या उपाय हैं?हमारे संविधान निर्माताओं ने इसे पहले से भांप लिया था, इसलिए उन्होंने "चेक एंड बैलेंस" (Checks and Balances - नियंत्रण और संतुलन) की व्यवस्था बनाई है:यदि कार्यपालिका या विधायिका कोई गलत कानून बनाती है, तो न्यायपालिका उसे रद्द कर सकती है।यदि न्यायपालिका में कोई कमी आती है, तो संसद महाभियोग (Impeachment) द्वारा न्यायाधीशों को हटा सकती है।जनता की शक्ति: सबसे बड़ी ताकत देश की जनता के पास है। हर 5 साल में चुनाव (Elections) के माध्यम से जनता भ्रष्ट या नाकाम सरकार (विधायिका/कार्यपालिका) को बदल सकती है।चौथा स्तंभ (Media & Civil Society): स्वतंत्र मीडिया, जागरूक नागरिक और सामाजिक संगठन इन तीनों अंगों पर दबाव बनाए रखने का काम करते हैं।

22/07/2026

आज #दिल्ली_पुलिस के एक जवान जो मेरा दोस्त है उससे आन्दोलन के बारे में बात की तो बात इस प्रकार हुई ..........
मैं - हेलो भाई साहब राम राम !
जवान - राम राम जी क्या हाल‌चाल‌ है भाई साहब ?
मैं - ठीक है आप सभी की दुआ‌ से मौज है ।
मैं - और दिल्ली आन्दोलन कैसा चल रहा है आप भी थे वहां ड्यूटी पर ?
जवान - भाई साहब यार एक बहुत बड़ी गलती हो गई , रात भर सो नहीं पाया और चैन नहीं मिल रहा है ...
मैं - क्यों क्या हो गया ?
जवान - हमारी तो बेल्ट बंध‌ ड्यूटी है बड़े अधिकारियों के आदेश की पालना करनी पड़ती है लेकिन यार कल एक मेरे बच्चे जैसे एक लड़के को मैंने डंडे मार दिए जो चेहरे से भी भोला और मासूम लग रहा था ।
लेकिन क्या करें आदेश तो आदेश होता है मुझे न चाहते हुए भी उस लड़के पर लाठीचार्ज करना पड़ा , फिर मैंने उसे ढूंढने का भी प्रयास किया लेकिन वो लड़का नहीं मिला ।
मैं - तो क्या हो गया आप अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और वो लड़का अपना फर्ज निभा रहा था , इतनी टेंशन क्यों ले रहे हो ?
जवान - बात वो नहीं‌ है कि मैंने उसके डंडे मारे इससे पहले भी खुब अपराधियों बदमाशों असामाजिक तत्वों को जमकर मारा-पीटा , जो एक बार मेरी मार खा ले या तो वो‌ सीधा हो जाएगा या फिर गैंगस्टर बन जाएगा !
लेकिन कल मैंने एक निर्दोष और पढ़ने वाले छात्र को पीट दिया मुझे उसका पछतावा नहीं मिट रहा है ।
मैं - तो अब भूल जाओ आगे से ध्यान रखना .......
जवान - नहीं नहीं मेरे पास उसका विडियो है पश्चिमी उत्तर प्रदेश का छात्र लग रहा था , मैं उस छात्र को ढूंढने का प्रयास करुंगा और उससे मिल कर माफी मांगने से ही मुझे शांति मिलेगी वरना मैं मुझे माफ़ नहीं कर पा रहा हूं ।
मैं - ठीक है भगवान की कृपा से वो‌ लड़का आप को मिल जाएगा फिर आप माफ़ी मांग कर प्रायश्चित कर लेना.......... और बताओ क्या हो रहा है ?
जवान - सच कहूं तो अब पुलिस और सेना भी इनसे तंग आ चुकी है, पहले किसान आन्दोलन अब छात्र आंदोलन बार बार पहले काका ताऊ को पिटवाया अब भाई भतीजों और बच्चे जैसे लड़कों को पीटवा रहे हैं , धीरे धीरे सेना और पुलिस में गुस्सा भड़क रहा है और एक दिन इसका विस्फोट होगा तब देखना ये सरकारें वगैरह कुछ नहीं मिलेगा , सब नेता विदेश भाग जाएंगे और क्रांति होकर रहेगी ।
मैं - बात तो सही क्यों कि पुलिस और सेना में भी 90% जवान किसान गरीब मजदूर वर्गों से ताल्लुक रखते हैं , जिस दिन ये जाग गये और बेल्ट खोल दिया तो इन तानाशाही सरकारों को छुपने के लिए जगह नहीं मिलेगी ।

🙏🙏🙏🙏🙏 साथियों याद रखो.... आज जो लाठी चलवा रहे हैं वो कल गोली भी चलवा सकते हैं... इनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी...
22/07/2026

🙏🙏🙏🙏🙏 साथियों याद रखो.... आज जो लाठी चलवा रहे हैं वो कल गोली भी चलवा सकते हैं... इनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि इनकी सरकार का आधार तो जातिवाद और धार्मिक उन्माद के सहारे टीका है... इसलिए आने वाले समय में इनको सता से बाहर करना ही अपने अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं को बचा सकता है....

भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन!बाबा स...
06/12/2025

भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन!

बाबा साहेब जीवन पर्यंत सामाजिक समानता, श्रमिकों-किसानों-महिलाओं के अधिकारों तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे।

उनकी शिक्षाएं हमें समाज में न्याय, समता और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Address

Bharatpur
321001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kripal Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share