Tulsi Samajik Sanstha

Tulsi Samajik Sanstha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tulsi Samajik Sanstha, Non-Governmental Organization (NGO), Bhagalpur.

Permanently closed.
मैं तुलसी तेरे आंगन की -----तुलसी विवाह तिथि की हार्दिक शुभकामनाएं
12/11/2024

मैं तुलसी तेरे आंगन की -----तुलसी विवाह तिथि की हार्दिक शुभकामनाएं

11/10/2024

जब हम ईश्वर को ईश्वर के सच्चे रुप में देखते हैं, तो हमारा मन विशाल होता है, हम मत और पंथ को भूल जाते हैं और हममें नई चेतना का संचार होता है।हमें अपने आपको संकीर्ण घेरों से बाहर निकालना है।अपना परिवार, अपनी जाति, अपने दोस्त --इन छोटे दायरों से हम बाहर निकलें।हमें अपने इन छोटे दायरों को विस्तृत और चौड़ा करने होंगे ।नगर से भी चौड़ा, राज्य और देश से भी चौड़ा, विश्व से भी चौड़ा और ब्रह्माण्ड से भी चौड़ा------

05/06/2024

ज्योति से ज्योति जगाते चलो --प्रेम की गंगा बहाते चलो।

07/01/2024

मन किस ढंग से कार्य करता है, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि शिक्षा का कार्य कुछ परीक्षाएं पास कर हमें नौकरी योग्य बनाना ही नहीं है, बल्कि यह समझने में हमारी मदद करना भी है कि मन किस प्रकार से काम करता है। क्योंकि मन के कार्य करने का तरीका ही अनेक उपद्रवों का कारण है, यही अनेक युद्धों को जन्म देता है। हालांकि हमारे पास पर्याप्त वैज्ञानिक जानकारी है जिससे कि मनुष्य की सारी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं और वह शारीरिक मानसिक रूप से स्वास्थ्य पूर्वक जी सकता है, परंतु फिर भी ऐसा जीवन असंभव बना हुआ है क्योंकि मनुष्य का संस्कारित मन - ईसाई, हिंदू, भारतीय, पाकिस्तानी, कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट, आस्तिक, नास्तिक आदि - ऐसा नहीं होने देता। अतः हममें से हरएक के लिए मन को समझना क्या बहुत जरूरी नहीं है? शंकर , बुद्ध अथवा मार्क्स के अनुसार नहीं, बल्कि अपनी स्वयं की रोशनी में समझना कि हमारा मन किस तरह से कार्य करता है। यदि हम यह समझ सकें तो यह सबसे बड़ी क्रांति होगी और उस क्रांति से कार्यों, गतिविधियों का एक नया सिलसिला आरंभ हो सकेगा।..... ....आप जानते हैं कि मन के कार्य चेतन और अवचेतन तलों पर होते हैं और हमारे अधिकांश क्रियाकलाप चेतन तल पर होते हैं, अपने मन की अवचेतन प्रक्रिया के बारे में हम कुछ नहीं जानते। हमें रोजी - रोटी कमानी होती है, हम पूजा करते हैं या किसी का अनुसरण करते हैं - येसब हम सतही मन से किया करते हैं। क्या यह जरूरी नहीं है कि अवचेतन मन को समझा जाए क्योंकि वही तो हमें दिशा निर्देश देता है। अचेतन मन को समझने के लिए यह जरूरी है कि चेतन मन शांत हो जाए, और यह तब ही संभव होता है जब स्वयं को समझते हुए, रोजमर्रा के क्रियाकलापों के दौरान मन को समझते हुए, मैं अपने मन की संपूर्ण प्रक्रिया को अपने सामने ले आता हूं - जब मैं अपने प्रयोग किए जाने वाले शब्दों , अपनी आदतों, अपने बातचीत करने के ढंग, परंपराओं और रीति रिवाजों आदि उन सारी चीजों के प्रति सजग रहता हूं जिन्हें मैं केवल दूसरों के साथ किए जाने वाले अपने व्यवहार में ही देख सकता हूं।
-

तुलसी सामाजिक संस्था ने अपने बाल मित्रों के साथ कुछ इस तरह से नववर्ष के आगमन का स्वागत किया है।
01/01/2024

तुलसी सामाजिक संस्था ने अपने बाल मित्रों के साथ कुछ इस तरह से नववर्ष के आगमन का स्वागत किया है।

28/12/2023

Smart city BHAGALPUR बनाने वाली कंपनी और नीति निर्धारकों को पर्यावरण और पारिस्थितिकी के मानकों का सम्मान करना चाहिए --तुलसी सामाजिक संस्था का स्पष्ट उद्देश्य नीति निर्धारित करने वाली सक्षम प्राधिकरण का ध्यान इस ओर खींचना है।हमलोग इसे हक की लड़ाई मानते हैं --केवल बाजार और और कुछ आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कर देने से हमारा शहर स्मार्ट नहीं बन सकता है----शहर स्मार्ट बन सकता है---अमृतदायिनी माँ गंगा को प्रदुषण मुक्त करने से---ऐतिहासिक चंपा नदी की सफाई से--चांदन नदी से बालू निकालने को रोककर और इसके मुहाने की सफाई से---नैसर्गिक जल छाजन स्थलों को सुरक्षित और सुंदर बनाने से--हरित भागलपुर बनाने से--बड़े पार्कों के पुनुरुद्धार के साथ छोटे -छोटे पार्क विकसित करने से --भागलपुर परिक्षेत्र के पड़ने वाले किसानों, दुग्ध उत्पादकों और छोटे कामगारों को आउटलेट शेड बनाने से--राष्ट्रीय जल जीव डाल्फिन और विलुप्त प्राय गरुड़ से भागलपुर के ECO Tourism को जोड़ने से--रेशमी शहर में इस उद्योग को प्रोत्साहन और आधुनिक तकनीक हस्तांतरण करने से---वार्ड स्तर पर पर्यावरण मित्र का संगठन तैयार करने से--ऐतिहासिक मंजूषा कला को प्रत्येक स्तर पर प्रोत्साहन देने से---विक्रमशीला,जैन मंदिर, टिल्हा कोठी, शाहजंगी, अजगैवीनाथ और वटेश्वरनाथ जैसे ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने से - समृद्ध पुस्तकालय बनाने और बड़े स्तर पर पुस्तक मेला लगाने से---शहर में परिचर्चा, सेमिनार, वादविवाद और अनेक तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से----और इन सबसे बढ़कर स्वस्थ सामुदायिक जीवन और सहभागिता से--
मंथन का दौर जारी है--यूँ ही हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं ---जल्द ही तुलसी सामाजिक संस्था एक सार पत्र केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय से लेकर नीचले स्तर तक के सभी सक्षम नीति निर्धारित करने वाली संस्थाओं को सौंपने जा रही है---एक बार फिर से हक की लड़ाई है ये हक की लड़ाई ---

है, कहीं स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर
24/12/2023

है, कहीं स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर

03/12/2023

भावनात्मक दबाव में सरल से सरल चीजों को याद करना भी मुश्किल होता है।ऐसी स्थिति में हमें अपने मस्तिष्क द्वारा भेजे गये संदेशों पर भी यकीन नहीं होता है।

02/12/2023

मुझे जब भी भगवान के दर्शन की आवश्यकता होती है, तो मैं किसी बच्चे की ऑख मैं इसे ढूँढ लेता हुं।

सूर्य देवाय नमःलोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को तुलसी सामाजिक संस्था के स्वयंसेवकों ने बरगद के पौधे को लगाकर मनाया है।
19/11/2023

सूर्य देवाय नमः
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को तुलसी सामाजिक संस्था के स्वयंसेवकों ने बरगद के पौधे को लगाकर मनाया है।

Address

Bhagalpur
812002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tulsi Samajik Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share