Jeevan Jagriti Society

Jeevan Jagriti Society Jeevan Jagriti society is a group of intellectuals who apart from his/her profession engaged in social work. Join for a nobel cause..

 #भागलपुर के स्लम क्षेत्रों के वंचित बच्चों के लिए एक नई उम्मीद — “चौपाल पाठशाला”भागलपुर की गलियों में, टिन की छतों के न...
18/02/2026

#भागलपुर के स्लम क्षेत्रों के वंचित बच्चों के लिए एक नई उम्मीद — “चौपाल पाठशाला”
भागलपुर की गलियों में, टिन की छतों के नीचे,
कई ऐसे बच्चे रहते हैं जिनके सपने…
कभी काग़ज़ पर उतर ही नहीं पाते।
ऐसे घरों की माँ—
जो खुद पढ़ नहीं पाईं,
लेकिन जानती हैं कि शिक्षा ही गरीबी की जंजीर तोड़ सकती है,
दिन-भर दूसरों के घरों में झाड़ू–बर्तन करती हैं।
उनके हाथ थक जाते हैं,
पर आँखों में अपने बच्चों के लिए उम्मीद अब भी ज़िंदा है।
जब किसी बच्चे के हाथ में किताब नहीं होती,
तो सिर्फ़ खाली हाथ नहीं होते—
वहाँ डर होता है,
भटकाव होता है,
और वो रास्ते होते हैं…
जो एक मासूम जीवन को गलत दिशा में ले जा सकते हैं।
“चौपाल पाठशाला” उसी मोड़ पर खड़ी है।
जहाँ किताबें फिर से बच्चों के हाथों में पहुँचें,
जहाँ सीखना डर नहीं, उत्सव बने,
जहाँ सपने सिर्फ़ देखे नहीं जाएँ—
बल्कि संभव बनाए जाएँ।
हमारा उद्देश्य बहुत सरल है—कोई भी बच्चा, सिर्फ़ आर्थिक तंगी या परिस्थितियों के कारण,अपने सपनों से वंचित न रहे।
आपका छोटा सा सहयोग—

किसी बच्चे के हाथ में किताब बन सकता है
किसी माँ की आँखों में भरोसा बन सकता है
और किसी परिवार के लिए भविष्य की नींव बन सकता है
🙏
आज आप जो देंगे, वह सिर्फ़ दान नहीं होगा—
वह किसी बच्चे का कल होगा।

आइए,
हम सब मिलकर चौपाल पाठशाला को सिर्फ़ एक पहल नहीं,
बल्कि सैकड़ों बच्चों के जीवन की दिशा बनाएं।

आज ही आगे आएँ।
आज ही किसी सपने का हाथ थाम लें।

12/08/2025
डॉ Ajay Kumar Singh सर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ Satyendra Kumar सर को जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी बध...
28/07/2025

डॉ Ajay Kumar Singh सर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ Satyendra Kumar सर को जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी बधाई!!

26/06/2025
26/06/2025
जीवन जागृति सोसायटी 35 बच्चों का बिहार सरकार की मदद से निशुल्क सर्जरी कोलकाता के रविन्दनाथ टैगोर हॉस्पिटल में करवाएगी।
17/06/2025

जीवन जागृति सोसायटी 35 बच्चों का बिहार सरकार की मदद से निशुल्क सर्जरी कोलकाता के रविन्दनाथ टैगोर हॉस्पिटल में करवाएगी।

कभी-कभी एक छोटी सी पहल किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।"जीवन जागृति सोसायटी" की सक्रिय सदस्य आभा पाठक जी वैसे तो हर कार्यक्र...
01/06/2025

कभी-कभी एक छोटी सी पहल किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।

"जीवन जागृति सोसायटी" की सक्रिय सदस्य आभा पाठक जी वैसे तो हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, लेकिन कल जो हुआ, वो वाकई दिल छू लेने वाला था।

एक मरीज के ऑपरेशन के लिए ब्लड की सख्त जरूरत थी — ब्लड ना मिलने के कारण ऑपरेशन रुका हुआ था।
जैसे ही हमने आभा जी से संपर्क किया, बिना एक पल गंवाए वो तैयार हो गईं ब्लड डोनेट करने के लिए।
ना कोई सवाल, ना कोई बहाना — सिर्फ़ एक मुस्कान और एक संकल्प: "अगर मेरी वजह से किसी की जान बच सकती है, तो ये मेरा सौभाग्य है।"

🙏 ऐसे लोग ही समाज की असली रीढ़ होते हैं।

#जीवनजागृति #रक्तदान_महादान #मानवता

जीवन जागृति सोसायटी द्वारा बच्चों को हेलमेट वितरण कार्यक्रम।
21/05/2025

जीवन जागृति सोसायटी द्वारा बच्चों को हेलमेट वितरण कार्यक्रम।

हेलमेट चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, 200 वाहनों पर लगाया रिफ्लेक्टिव टेपभागलपुर: सड़क सुरक्षा...
23/03/2025

हेलमेट चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, 200 वाहनों पर लगाया रिफ्लेक्टिव टेप

भागलपुर: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा हेलमेट चौक पर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें साइकिल, रिक्शा, ठेला, टोटो, टेंपो, ट्राइसाइकिल, ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क पर छोटे और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को अंधेरे में दिखाई देना सुनिश्चित करना था, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अक्सर अंधेरे में छोटे वाहन, खासकर साइकिल, रिक्शा और ठेला स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते, जिससे तेज गति से चलने वाले वाहन उन्हें टक्कर मार देते हैं, और कई बार जानलेवा दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई टोटो और टेंपो की पीछे की ब्रेक लाइट खराब रहती है, जिससे अन्य वाहन चालकों को सही अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

इस अभियान के तहत करीब 200 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया गया। कई वाहन चालकों ने खुद आगे बढ़कर अपने वाहनों पर टेप लगवाया और इस प्रयास के लिए जीवन जागृति सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। संस्था ने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप और सही ब्रेक लाइट लगवाकर सड़क सुरक्षा में योगदान दें।

सड़क सुरक्षा के प्रति यह जागरूकता अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

https://youtu.be/4FZswCiq8esजीवन जागृति सोसाइटी द्वारा किया गया नशा मुक्ति होली जागरूकता अभियान
14/03/2025

https://youtu.be/4FZswCiq8es
जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा किया गया नशा मुक्ति होली जागरूकता अभियान

जुग्गी झोपड़ियों के बच्चों संग सोसायटी के होली।
14/03/2025

जुग्गी झोपड़ियों के बच्चों संग सोसायटी के होली।

✨ स्किल को स्किल्ड कर देने से मिलेंगे रोजगार ✨जीवन जागृति सोसायटी करेंगे प्रयासआज का युग स्किल्स का युग है! अगर हर हाथ म...
25/02/2025

✨ स्किल को स्किल्ड कर देने से मिलेंगे रोजगार ✨

जीवन जागृति सोसायटी करेंगे प्रयास

आज का युग स्किल्स का युग है! अगर हर हाथ में हुनर होगा, तो हर घर में खुशहाली होगी। जीवन जागृति सोसायटी आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रयासरत है –
✅ नए कौशल विकास कार्यक्रम
✅ रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण
✅ आत्मनिर्भरता की ओर कदम

आइए, मिलकर एक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ें!

Address

Red Cross Road Near Radio Station, Adampur
Bhagalpur
812002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jeevan Jagriti Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jeevan Jagriti Society:

Share