Shri G.B. Pant Mumbai Foundation Manikpur

Shri G.B. Pant Mumbai Foundation Manikpur हमारा उद्देश्य - "एक बेहतर समाज का निर्माण"
आइये मिलकर इसे साकार करे.

विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए माता स्वरूपा स्व ० श्रीमती कुसुम दुबे पत्नी श्री रमेश द...
19/05/2025

विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए माता स्वरूपा स्व ० श्रीमती कुसुम दुबे पत्नी श्री रमेश दुबे जी की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी।
आप और आपका आशीर्वाद संपूर्ण विद्यालय परिवार के साथ सदैव है लेकिन आपकी भैतिक कमी का अहसास सदैव रहेगा ।
आपके प्रेम समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति ये विद्यालय सदैव आपका ऋणी रहेगा ।

काबिल तो हैं  कामयाब़ भी हो जाएंगेये ज़ुगनू ही एक दिन, आफ़ताब हो ज़ाएंगे।।आज दिनांक 17/05/2025 (शनिवार) को  विद्यालय के ...
17/05/2025

काबिल तो हैं कामयाब़ भी हो जाएंगे
ये ज़ुगनू ही एक दिन, आफ़ताब हो ज़ाएंगे।।

आज दिनांक 17/05/2025 (शनिवार) को विद्यालय के सभागार में बोर्ड परीक्षा 2025 के मेधावी छात्रों
(अंजली मौर्य :- 10
अनुज यादव :- 10
संजना दुबे :- 12- Com
प्राची पांडे :- 12- Com
शिखा प्रजापति:- 12 - Sci
ज़ेहानत अंसारी :- 12- Sci)
के सम्मान में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण विद्यालय परिवार की सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम भलीभाँति पूर्ण हुआ।

ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः ।सर्वे सन्तु निरामयाः ।सर्वे भद्राणि पश्यन्तु ।मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति...
14/07/2024

ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः ।
सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु ।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से सर्व विश्व कल्याण की भावना से एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया तथा भगवान से प्रार्थना की गयी कि विद्यालय परिवार के साथ साथ संपूर्ण समाज, देश एवं विश्व में सुख, शांति, सद्भावना एवं आरोग्यता बनी रहे तथा संपूर्ण विश्व के सभी प्राणियों में वसुधैव कुटुंबकम की भावना को और प्रोत्साहन मिले जिससे उनके अंदर अन्य सभी जीवों के लिए भी दया, करुणा और सम्मान की भावना का विकास हो।
संपूर्ण विद्यालय परिवार के आपसी सहयोग से अनुष्ठान विधिवत पूर्ण हुआ। 🙏

आप सभी को अवगत कराते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि बच्चों के कला वर्ग से संबंधित विषयों के प्रति बढ़ते लगाव को ध्य...
23/04/2024

आप सभी को अवगत कराते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि बच्चों के कला वर्ग से संबंधित विषयों के प्रति बढ़ते लगाव को ध्यान मे रखते हुए विद्यालय द्वारा नये सत्र 2024-25 मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक कला वर्ग से संबधित विषयों में भी प्रवेश प्रारंभ है। जिसकी कक्षाएं नियमित अगले महीने से संचालित की जायेगी।
अतः जो भी छात्र छात्राएं प्रवेश के इच्छुक हो विद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।तुम किताबों के सामने झुक जाओ, ...
14/04/2024

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।

तुम किताबों के सामने झुक जाओ,
ये तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी।

- डॉ. भीमराव आंबेडकर

समाज में को नई विचारधारा देने वाले एवं समाज के पिछड़े वर्गो, महिलाओं, किसानो एवं श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने एवं उन्हे समाज मे मुख्य भूमिका मे लाने की दिशा मे अभूतपूर्व प्रयास करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जन्मजयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

वेद, पुराण और शास्त्रों को मिली न उसकी थाहमुझसे जो कुछ कह गई, इक बच्चे की निगाह!" किसी ने बहुत सही कहा है की बच्चों के अ...
02/04/2024

वेद, पुराण और शास्त्रों को मिली न उसकी थाह
मुझसे जो कुछ कह गई, इक बच्चे की निगाह!"

किसी ने बहुत सही कहा है की बच्चों के अन्दर स्वयं भगवान् विराजते है, और यही बच्चे भविष्य मे गलत रास्ते पर चलकर शैतान न बन जाए इसमे बच्चों की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसलिए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए बच्चों का शिक्षित होना समाज की पहली जरूरत है, और इसकी जिम्मेदारी आप सभी अभिवावकों एवं समाज के हर एक जिम्मेदार नागरिक की होती है कि हमारे समाज का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहने पाए।

शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए सभी विद्यालयों मे प्रवेश प्रारंभ हो चुका है अतः आप सभी अपने बच्चों एवं अपने आसपास के जो बच्चे किसी वजह से प्रवेश लेने मे सक्षम नही है उनका प्रवेश भी सुनिश्चित कराने का प्रयत्न करें ।

जब हम सभी के द्वारा मिलकर प्रयास किया जायेगा तभी हमारे समाज से अशिक्षा जैसी बीमारी को दूर कर सकेंगे।

इसी दिशा मे विद्यालय परिवार द्वारा भी छोटा सा प्रयास प्रवेश शुल्क मे विशेष छूट देकर किया गया है ।

Address

Manikpur Parsipur Bhadohi
Bhadohi
221402

Opening Hours

Monday 8am - 3:30am
Tuesday 8am - 3:30am
Wednesday 8am - 3:30am
Thursday 8am - 3:30am
Friday 8am - 3:30am
Saturday 8am - 3:30am

Telephone

+919305789949

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri G.B. Pant Mumbai Foundation Manikpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri G.B. Pant Mumbai Foundation Manikpur:

Share