Champaran Foundation Bettiah

Champaran Foundation Bettiah चंपारण के लिए, चंपारण के लोगों द्वारा संचालित।

कल दिनांक 20 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे मुख्य अतिथि *डीआईजी चंपारण श्री हरकिशोर राय* सर एवं विशिष्ट अतिथि *जिलाधिकारी पश...
19/03/2025

कल दिनांक 20 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे मुख्य अतिथि *डीआईजी चंपारण श्री हरकिशोर राय* सर एवं विशिष्ट अतिथि *जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण श्री दिनेश कुमार राय* सर(IAS) तथा *डीडीसी पश्चिम चंपारण श्री सुमित कुमार* सर(IAS )के कर कमलों से संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा।

आप सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों ,खेल प्रेमियों को इस शानदार एवं रोमांचक टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के लिए पश्चिम चंपारण जिला बैडमिंटन संघ की ओर से इंडोर बैडमिंटन हॉल बेतिया में सादर आमंत्रित किया जाता है।

*सच्चिदानंद ठाकुर,
सचिव,
पश्चिम चंपारण जिला बैडमिंटन संघ।*

चंपारण फाउंडेशन बेतिया द्वारा आयोजित छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कि झलकियां।
23/10/2024

चंपारण फाउंडेशन बेतिया द्वारा आयोजित छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कि झलकियां।



27/09/2024

चंपारण फाउंडेशन बेतिया द्वारा आयोजित होने वाले छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम।

आयोजन से संबंधित अंतिम समीक्षा बैठक। ऑडिटोरियम बेतिया।
25/09/2024

आयोजन से संबंधित अंतिम समीक्षा बैठक। ऑडिटोरियम बेतिया।

बेतिया शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे चंपारण फाउंडेशन द्वारा दिनांक 29.09.24को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के होर्डिंग...
25/09/2024

बेतिया शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे चंपारण फाउंडेशन द्वारा दिनांक 29.09.24को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के होर्डिंग्स।

24/09/2024
*जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण श्री दिनेश कुमार राय होंगे मुख्य अतिथि।*पटना के सुप्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान एवं राष्ट्रीय...
24/09/2024

*जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण श्री दिनेश कुमार राय होंगे मुख्य अतिथि।
*पटना के सुप्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान एवं राष्ट्रीय स्तर
प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी होंगे मुख्य वक्ता।

चंपारण फाउंडेशन बेतिया द्वारा आयोजित छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए फाउंडेशन के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल मनुवापुल गुरवलिया में आयोजित की गई । यह कार्यक्रम ऑडिटोरियम बड़ा रमना बेतिया में 29.9.2024 को आयोजित होना सुनिश्चित है ।इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉक्टर ज्ञान देवमणि त्रिपाठी एवं गुरु रहमान सर होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण सहित प्रशासन के पदाधिकारीगण रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया, प्राचार्य गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बेतिया, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन, प्राचार्ज एमजेके कॉलेज बेतिया, निदेशक बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व, जिला वन पदाधिकारी सहित तमाम बुद्धिजीवी होंगे। कार्यक्रम को कार्यान्वित करने की रुप रेखा की बारीकी से समीक्षा की गई । यह कार्यक्रम छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण के रूप में होना है इस कार्यक्रम में जिले के 30 शिक्षण संस्थानों के लगभग 2500 छात्र-छात्राए भाग लेंगे ।बैठक में बतौर समन्वयक चंपारण फाउंडेशन बेतिया मैं सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं संस्थापक सदस्यों के साथ उपस्थित रहा।

चंपारण फाउंडेशन बेतिया के द्वारा आयोजित होने वाले *छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम* हेतु ऑडिटोरियम की बुकिंग क...
16/09/2024

चंपारण फाउंडेशन बेतिया के द्वारा आयोजित होने वाले *छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम* हेतु ऑडिटोरियम की बुकिंग की प्रक्रिया के पश्चात तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए चंपारण फाउंडेशन की टीम ने बेतिया के रमना मैदान में स्थित ऑडिटोरियम का आज जायज़ा लिया।
सभी 2500 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं तैयार हो जाएं। मिलते हैं देश स्तर के सुप्रसिद्ध शिक्षक रहमान सर, नवीन सर के साथ साथ पश्चिम चंपारण जिले के तमाम शिक्षाविदों के साथ 29 सितंबर 2024 को बेतिया ऑडिटोरियम में।
जय शिक्षा! जय चंपारण।

10/09/2024

पूर्व प्रमुख एवं चंपारण फाउंडेशन बेतिया के सदस्य श्री वीरेंद्र मांझी ने चंपारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत की।

चंपारण के बुद्धिजीवियों को सादर नमस्कार 🙏 🙏 🙏पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार *छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण* के विषय...
10/09/2024

चंपारण के बुद्धिजीवियों को सादर नमस्कार 🙏 🙏 🙏

पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार *छात्र संवाद सह पर्यावरण संरक्षण* के विषय पर *29.09.24 को बेतिया रमना में स्थित ऑडिटोरियम में 2500 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम* की रूपरेखा को निर्धारित करने एवं आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लेने हेतु चंपारण फाउंडेशन की कार्यकारिणी की *कल दिनांक 08.09.24 को दोपहर 4बजे से चौधरी रेस्टोरेंट उर्वशी सिनेमा रोड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।*
उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं संस्थापक सदस्यों के बीच गहन विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई एवं सदस्यों के कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया।

बैठक में सर्वश्री दिवाकर चंद्र पांडेय,अरविंद मिश्रा, रतन ठाकुर, शक्ति नाथ झा, अजय कुमार पटेल, आरिफ रजा,बामिक वरमकी, बुधन चौधरी, कुंदन शांडिल्य, प्रेमकिशोर मिश्रा, माधव त्रिपाठी, उदय सागर मौर्य, राजू कुमार, दुर्गादत पाठक, अर्जुन चौरसिया, दिलशाद अहमद, बृजेश राय, इरशाद अख्तर, रंजीत कुमार, श्रीमती अंजली कुमारी एवं श्रीमती अर्पणा कुमारी की गरिमामई उपस्थिति रही।
अंत में सधन्यवाद बैठक की कार्यवाही को विराम दिया गया।

🙏🙏🙏

Address

Banuchapar Bettiah
Bettiah
845438

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Champaran Foundation Bettiah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share