18/05/2026
राम किशोर शुक्ल फाउंडेशन परिवार के समस्त साथियों एवं शुभचिंतकों हेतु एक विशेष सूचना। ℹ️
हमारी सहयोगी सांस्कृतिक संस्था
“उद्घोष साहित्य, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा परिषद” द्वारा आयोजित
“उद्घोष सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह 2026”
के अंतर्गत एक विशेष Cultural Dinner एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन संस्था के संस्थापक
स्वर्गीय डॉ. सुरेन्द्र शुक्ल जी की स्मृति को समर्पित रहेगा,
जिसमें —
✨ सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ
✨ विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान
✨ तथा साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा।
🗓️ दिनांक : सोमवार, 25 मई 2026
🕕 समय : सायं 6 बजे से
📍 स्थान : Kraken Restaurant, नीलबड़, इन्दौर बायपास रोड, भोपाल।
राम किशोर शुक्ल फाउंडेशन परिवार, अपनी सहयोगी संस्था के इस सार्थक एवं सृजनात्मक प्रयास का हृदय से स्वागत करता है तथा समस्त साहित्यप्रेमियों, संस्कृतिप्रेमियों एवं समाजसेवी साथियों से विनम्र आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क : श्री ईशान सुरेंद्र शुक्ल (+918839652573)
आइए — संस्कृति, सम्मान और सृजनशीलता के इस उत्सव का सहभागी बनें। 🙏