Tarun Chetna

Call Directions Website Contact the organization

Tarun Chetna Tarun Chetna

विश्व पर्यावरण दिवस पर तरुण चेतना ने चलाया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत खेती पर दिया गया जोर---------------...
06/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर तरुण चेतना ने चलाया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत खेती पर दिया गया जोर
----------------------------------------------------------
वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभव : नसीम अंसारी
------------------------------------------------------
पट्टी, प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तरुण चेतना, प्रतापगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत सरसतपुर में "आओ मिलकर धरती को बचाएं, भविष्य को संवारें" विषयक पर्यावरण जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूल खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरी मानवता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट तथा वनों की कटाई पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।
इसी क्रम में कृषि रक्षा इकाई के डेवलपमेंट प्रोफेशनल ऑफिसर नीरज मिश्रा ने पर्यावरण और कृषि के संबंध पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो कृषि उत्पादन भी बेहतर होगा। उन्होंने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
कार्यक्रम में तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखते हैं तथा धरती को हरा-भरा बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गया है। यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति भी हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने सभी लोगों से पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डा. राजेन्द्र प्रसाद बर्मा, पूर्व प्रधान श्यामा देवी, संस्था के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव, हकीम अंसारी एवं श्याम शंकर शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश ने किया। कार्यक्रम में गार्गी पटेल, कलावती, हुस्नारा बानो, शकुंतला, अभयराज पटेल, वृजलाल, ममता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Address

PRITHVIGANJ BAZAR
Bela Pratapgarh
230133

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tarun Chetna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Tarun Chetna:

Shortcuts

Share