23/06/2026
सरस्वती पूजन, सम्मान पेंशन वितरण समारोह एवं सामूहिक प्रार्थना सभा समारोह
(संसार के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान पेंशन से विभूषित करने हेतु अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान)
----------------------
प्रतापगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी सामाजिक संघ के रूप में अम्मा साहेब ट्रस्ट का लक्ष्य संसार के प्रत्येक व्यक्ति को अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान से सम्बद्ध करने के साथ सभी को सम्मान पेंशन से विभूषित कर सभी से हर प्रकार के सामाजिक अपराधों से दूर रहने एवं सम्मान पेंशन की राशि से प्रतिमाह एक की दर से वर्ष में 12 वृक्ष लगाने का संकल्प लेना है | साधारण जीवन जीने के अभ्यस्त आत्मकेंद्रित लोग सम्मान पेंशन को गुजारा भत्ता समझने की भूल करते हैं जिसकी वजह से वे अपने सामाजिक दायित्व को समझने का प्रयत्न नहीं करते हैं |
प्रतापगढ़ रियासत की रानी साहिबा रानी लक्ष्मी कुंवरि जी द्वारा संस्था शारदा संगीत महाविद्यालय को उपलब्ध कराई गई भूमि के विरुद्ध लम्बे समय में गहरी साजिश कर हड़पने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है और सभी धर्मों के मानवतावादी लोगों द्वारा सामूहिक प्रार्थना सभा के जरिए संस्था की भूमि की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए प्रकरण को ऊपर वाले की अदालत में भी पहुंचा दिया गया है जहाँ देर है परन्तु अंधेर नहीं | नियमानुसार संस्था की भूमि का अंतरण बिना उच्च न्यायालय की अनुमति के शून्य है | इसी आधार पर संस्था इसकी भूमि के विरुद्ध साजिश करने वालों के विरुद्ध मुकदमा लड़ रही है |
प्रतापगढ़ रियासत के राजा श्री अजीत प्रताप सिंह जी ने अपनी धर्म पत्नी की इच्छाओं का सम्मान करते हुए संस्था को भूमि प्रदान किया | बड़े राजा श्री अभय प्रताप सिंह जी ने अपने माता-पिता की इच्छाओं का सम्मान करते हुए संस्था का लगान माफ़ किया तथा संस्था की भूमि हमेशा-हमेशा के लिए लिख कर दे दिया | प्रतापगढ़ रियासत के राजा श्री अनिल प्रताप सिंह जी संस्था के मुख्य संरक्षक हैं जिन्होंने संस्था को लाखों रूपए सात्विक दान के रूप में प्रदान किया | परन्तु संस्था के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने संस्था की भूमि को हड़पने के लिए लम्बे समय में गहरी साजिश रची और संस्था से पूर्व में जुड़े कुछ स्वार्थी और लोभी लोगों की मिलीभगत से संस्था की भूमि को हड़पने का प्रयत्न किया जिनके विरुद्ध संस्था द्वरा नियमानुसार कार्यवाही की गयी है |
जब प्रत्येक परिवार के सभी सदस्य सम्मान पेंशन से विभूषित होकर स्वस्थ समाज के निर्माण एवं स्वस्थ सामाजिक मूल्यों की स्थापना के लिए निजी तौर पर संकल्पित होते जाएँगे और हर प्रकार के सामाजिक अपराधों से दूर रहने का संकल्प लेकर सम्मान पेंशन की राशि से प्रतिमाह एक की दर से वर्ष में 12 वृक्ष लगाने के भली प्रकार अभ्यस्त हो जाएँगे तब समाज में कहीं भी अनैतिकता को बढ़ावा देने वाले लोग दिखाई नहीं देंगे और संस्था की भूमि के विरुद्ध साजिश करने वाले लोग स्वतः भाग खड़े होंगे तथा सत्य की जीत होगी और समाज के हर घर में संस्था के संरक्षक लोग मौजूद होंगे |