15/04/2026
प्रतापगढ़ जनपद में आधुनिक परिवहन सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री मोटर्स द्वारा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का उद्घाटन बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ। इस स्वचलित परीक्षण केंद्र का शुभारंभ सुधा अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
यह स्टेशन नारायणी चौरा, गड़वारा रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थापित किया गया है, जहां अब वाहनों की जांच आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्वतः की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर ऑल मोटर्स ट्रांस पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने उपस्थित वाहन मालिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतापगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इस स्टेशन के शुरू होने से ट्रकों एवं अन्य वाहनों की जांच प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाएगी। साथ ही, वाहनों में तकनीकी खामियों का समय पर पता चलने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
इस मौके पर पूर्व एआरटीओ बी.के. सिंह, ऑल मोटर्स ट्रांस पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सिंह, गांधी ट्रांसपोर्ट के मालिक मुन्ना सिंह, राम सिंह, दिनेश सिंह, अवधेश दुबे, राहुल अग्रवाल, समाजसेवी अंजनी सिंह तथा मीडिया प्रभारी वकार अहमद (एडवोकेट) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को जनपद के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी I
#प्रतापगढ़