ATEWA PBH

ATEWA PBH संघर्ष

28/12/2025
📜 *संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* 🇮🇳आज संविधान दिवस है — वह दिन जब हमने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता...
26/11/2025

📜 *संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* 🇮🇳

आज संविधान दिवस है — वह दिन जब हमने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अधिकारों, न्याय, समान अवसर और We the People की भावना को अपनाया था।

लेकिन, *क्या आज वही संविधानिक मूल्यों का सम्मान* हो रहा है?

🛑 *संघर्ष की कहानी – 25 नवम्बर की दिल्ली रैली*

👉 *NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बन्धु जी* ने 25 नवम्बर को *पुरानी पेंशन बहाली व TET अनिवार्यता के विरोध* में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक रैली का आह्वान किया।
👉 मगर *न रामलीला मैदान* मिला…
👉 *न जंतर-मंतर* की अनुमति।
फिर भी, सहयोगी संगठनों के नाम पर अनुमति लेकर, संवैधानिक रास्ता अपनाते हुए 25 नवम्बर की तारीख चुनी गई — क्योंकि इससे बेहतर दिन अधिकारों की आवाज उठाने का और क्या हो सकता है?
🚫 लोकतंत्र का दमन?

🔹 कई जिलाध्यक्षों को हाउस अरेस्ट किया गया
🔹 सैकड़ों बसों को दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया गया
🔹 जंतर-मंतर लोगों से भर गया

फिर भी—
📌 रैली शांतिपूर्ण रही
📌 सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी
📌 और अंत में बन्धु जी ने जब अपनी बेबाक आवाज उठाई—
तभी प्रशासन सक्रिय हुआ और 1 बजे से मंच खाली करवाना शुरू कर दिया।
⛓ और फिर… गिरफ्तारी!
*कार्यक्रम समाप्त होने के 3 घंटे बाद शांतिपूर्ण तरीके से घर लौट रहे हरियाणा के सहयोगी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र धारीवाल जी व उनके साथियों को गिरफ्तार कर* लिया गया।
और कारण बताया गया—
❝दिए गए अनुमति पत्र में जितनी संख्या लिखी थी, उससे ज्यादा लोग रैली में क्यों आए?❞
क्या अब कोई अपने हकों की बात भी नही कर सकता??
क्या यही है लोकतंत्र
आपके संघर्षो का साथी
* #वेदप्रकाश_आर्यनवेद*

#अटेवा

26/11/2025

#25नवंबर2025
दिल्ली के जंतर मंतर पर टेट अनिवार्यता व निजीकरण के विरोध में पुरानी पेंशन की समर्थन में दहाड़ता पेंशन आन्दोलन का मसीहा आदरणीय विजय बंधु

शानदार कवरेज के लिए प्रिंट मीडिया का बहुत बहुत धन्यवाद
26/11/2025

शानदार कवरेज के लिए प्रिंट मीडिया का बहुत बहुत धन्यवाद

*🔥 सरकार की बौखलाहट और तानाशाही चरम पर!*पुरानी पेंशन बहाली महा-रैली की ज़बरदस्त सफलता से *बौखलाहट में आई केंद्र सरकार* न...
25/11/2025

*🔥 सरकार की बौखलाहट और तानाशाही चरम पर!*

पुरानी पेंशन बहाली महा-रैली की ज़बरदस्त सफलता से *बौखलाहट में आई केंद्र सरकार* ने लोकतंत्र को कुचलने का कायराना प्रयास किया है। *शांतिपूर्ण आंदोलन* के बाद, सरकार ने *दमनकारी तानाशाही* दिखाते हुए हमारे *प्रमुख नेताओं* पर मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की है:
इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन (IREF) के महासचिव *कामरेड सर्वजीत सिंह, नॉर्दर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के साथी रूपेश कुमार, और PBSS राज्यप्रधान विजेंद्र धारीवाल* को पुलिस थाने बुलाकर उन पर *झूठे मुकदमे* दर्ज किए गए हैं। यह सीधे तौर पर हमारे *हक और अधिकार पर हमला है* और यह दमनकारी कार्रवाई *रेलवे कतई सहन नहीं करेगा।* यह बौखलाहट साबित करती है कि *हम सही रास्ते पर हैं!*
हम तत्काल प्रभाव से तीनों नेताओं पर दर्ज *सभी मुकद्दमे वापस लेने की मांग करते हैं।* सभी कर्मचारी साथी एकजुटता दिखाएँ, और अगले आंदोलन को और तेज़ करने के लिए तैयार रहें। *दमन से क्रांति नहीं रुकती!*
*ज़िंदाबाद:* कामरेड सर्वजीत सिंह, रूपेश कुमार, विजेंद्र धारीवाल ज़िंदाबाद! IREF और PBSS ज़िंदाबाद!

20/11/2025

बस यूं ही

📢 प्रिय साथियो, सादर नमस्कार – जय युवा, जय अटेवा!25 नवम्बर को दिल्ली चलें!TET से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की माँग को ले...
26/10/2025

📢 प्रिय साथियो, सादर नमस्कार – जय युवा, जय अटेवा!

25 नवम्बर को दिल्ली चलें!
TET से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर —
अब नहीं तो कभी नहीं!

साथियो,
आज मैं आप सभी को एक गंभीर और ऐतिहासिक मुद्दे पर अवगत कराना चाहता हूँ।
सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय ने लाखों शिक्षकों के भविष्य पर अंधकार की चादर डाल दी है।
निर्णय के अनुसार —

> “जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में पाँच वर्ष या उससे अधिक शेष है, उन्हें दो वर्ष के भीतर TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, अन्यथा सेवा समाप्त की जा सकती है।”

यह निर्णय हमारे जैसे हजारों परिश्रमी शिक्षकों के अस्तित्व पर सीधा आघात है।

---

⚔️ अटेवा का संघर्ष – नेतृत्व का प्रतीक

इस गंभीर परिस्थिति में जब अधिकतर संगठन मौन और निष्क्रिय हैं,
तभी अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री विजय कुमार ‘बन्धु’ जी ने सबसे पहले पहल की।
उन्होंने तमाम संगठनों से एकता की अपील की —
परंतु कुछ के निजी स्वार्थ और राजनीतिक झुकाव ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया।

लेकिन बन्धु जी ने हार नहीं मानी,
विचार-विमर्श और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से
25 नवम्बर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर
महाधरना करने का एलान कर दिया।

---

🚫 विरोधियों की साज़िश और दोहरी चाल

अब जब अटेवा का यह आंदोलन देशभर में गूंजने लगा,
तो कुछ स्वार्थी, अवसरवादी और दिखावटी नेता
जो वर्षों से केवल कुर्सी और प्रसिद्धि की राजनीति करते रहे हैं,
अचानक जाग उठे!

अब वही लोग, जो कल तक खामोश थे,
आज अटेवा और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बन्धु जी
को कमजोर करने की साज़िश में जुट गए हैं।
उन्होंने अपनी-अपनी अलग-अलग तिथियाँ घोषित कर दीं,
ताकि शिक्षक समाज में भ्रम फैलाया जा सके।

साथियो,
सावधान रहिए!
ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले भी शिक्षामित्र भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था,
और आज फिर वही खेल खेल रहे हैं।
ये नेता नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के विश्वासघाती हैं।

---

🕊️ हमारी पहचान – शिक्षक, न कि जाति या धर्म

हमें जाति, धर्म या क्षेत्र में नहीं बँटना है।
हमारी एक ही जाति है – “शिक्षक”,
हमारा एक ही धर्म है – “सेवा”,
और हमारा एक ही संकल्प है –
“TET से छूट और बुढ़ापे का सहारा – पुरानी पेंशन बहाली।”

---

🛑 निर्णय आपका है

अब फैसला आपके हाथ में है —
आप भ्रम फैलाने वालों के साथ खड़े होंगे या
उनके साथ जो दिल्ली की सड़कों पर आपकी आवाज़ बनेंगे?

25 नवम्बर को दिल्ली चलो!
हर हाल में, हर जिले से, हर ब्लॉक से –
आवाज़ उठाओ, अस्तित्व बचाओ!

---

🔥 एक नारा – एक संकल्प

> ✊ “अबकी लड़ाई आर-पार की,
TET छूट और पेंशन अधिकार की!”
✊ “जो करे शिक्षक हित की बात,
वो है बन्धु जी हमारे साथ!”
✊ “श्री विजय कुमार बन्धु जी — ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!”

---

जय युवा, जय अटेवा!
श्री विजय कुमार बन्धु जी — ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!
जय हिन्द, जय भारत!

— अभय प्रताप सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अटेवा कालाकांकर
पंकज सिंह अध्यक्ष अटेवा कालाकांकर
राजकुमार शुक्ल जिला संगठन मन्त्री
-

आने वाली 25नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाली ऐतिहासिक रैली में पहुंच कर आंदोलन को को सफल बनाए पुरानी पेंशन ब...
26/10/2025

आने वाली 25नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाली ऐतिहासिक रैली में पहुंच कर आंदोलन को को सफल बनाए पुरानी पेंशन बहाल करो कर्मचारी एकता जिंदाबाद

Address

Pratapgarh
Bela Pratapgarh
230001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ATEWA PBH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share