25/04/2026
उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक है। आए दिन हो रही घटनाएं यह दर्शाती हैं कि आम जनता, विशेषकर कमजोर वर्ग और विश्वकर्मा समाज, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
हाल ही में गाजीपुर जनपद की एक दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक मासूम बेटी के साथ सामूहिक अत्याचार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि स्थानीय स्तर पर न्याय दिलाने में भी लापरवाही और बाधाएं सामने आईं।
दिनांक 24/04/2026 को जनपद स्तरीय ज्ञापन हेतु प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में विश्वकर्मा समाज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पत्रकारों, क्रांतिकारी साथियों तथा समाजवादी पार्टी के समर्थकों एवं विभिन्न विश्वकर्मा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का विशाल जमावड़ा देखने को मिला। इस एकजुटता का उद्देश्य विगत महीनों में विश्वकर्मा समाज की बेटियों के साथ हुई जघन्य घटनाओं के खिलाफ जनमानस में व्याप्त रोष को प्रकट करना तथा प्रशासन के प्रति आक्रोश दर्ज कराना था। साथ ही जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए सभी लोग एक मंच पर एकत्रित हुए।
ऐसी घटनाएं केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा हैं। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर आवाज उठाएं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करें, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
न्याय, सुरक्षा और सम्मान हर नागरिक का अधिकार है — इसे सुनिश्चित करना शासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
पवन कुमार विश्वकर्मा
(संस्थापक विश्वकर्मा योद्धा संगठन)
✍🏼 मीडिया प्रभार
#विश्वकर्मा_योद्धा
#विश्वकर्मा_योद्धा_मिशन_2026