काबर पर्यटन ग्राम , बेगुसराय

  • Home
  • India
  • Begusarai
  • काबर पर्यटन ग्राम , बेगुसराय

काबर पर्यटन ग्राम , बेगुसराय साझा प्रयास से ही बेहतर दुनिया का निर्माण संभव है . Posted by साझा प्रयास ,BEGUSARAI,BIHAR

जनभागीदारी व सरकारी हिस्सेदारी से क्या कुछ किया जा सकता है 'काबर पर्यटन ग्राम ' के लिए ? :-
१. सर्वप्रथम काबर झील क्षेत्र को गंडक नदी से लिंक नहर के द्वारा जोड़ा जाये . नहर का उपयोग किसान खेती कार्य में भी कर पाएंगे. मछुआरे मत्स्य पालन कर पाएंगे .

२. काबर झील के लिए अविलम्ब एक 'विवाद निबटारा ट्रिब्यूनल' का गठन कर भूमि सम्बन्धी विवादों का हल किया जाये .यदि किसान का दावा सही है तो उन्हें उनकी जम

ीन के लिए उचित मुआवजा दिया जाये .

३. काबर की जमीं को वर्षा के दिनों में मत्स्यजीवी सहकारी समूहों को तथा ग्रीष्म कालीन समय में कृषिजीवी सहकारी समूहों को पट्टे पर दिया जाये ताकि स्थानीय आबादी सहस्तित्व के साथ विकास कर सकें और काबर की परती जमीन का उत्पादक कार्यों में उपयोग हो सके . इन कार्यों के कुशल निष्पादन के लिए 'काबर भूमि उपयोग बोर्ड ' का गठन हो .

४. पट्टे से हासिल आय का उपयोग पारदर्शी रूप में काबर पाखी विहार के विकास व स्थानीय जन समूह के लिए कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाये .

५. स्थानीय प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में काबर पक्षी विहार को शामिल किया जाये ताकि नयी पीढ़ी संवेदनशील रूप से काबर झील पक्षी विहार के संरक्षण से जुड़ सके .

६. स्थानीय ग्रामों में सघन रूप से हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाये ताकि प्रवासी पक्षियों का अवैध शिकार करने वाले हाथ उत्पादक कार्यों से जुड़कर आय सृजन कर सकें . इनके स्वरोजगार के लिए सस्ते व आसान ऋण की भी व्यवस्था हो . इनके हस्तशिल्प उत्पादन की बिक्री 'काबर पर्यटन ग्राम ' में होगी .

७. 'काबर पर्यटन ग्राम ' के अंतर्गत जयमंगला गढ़ द्वीप , गढ़पुरा का हरिगिरिधाम, नमक सत्याग्रह स्थल , हरसाइन स्तूप को भी शामिल किया जाये . इन सभी धार्मिक व एतिहासिक महत्व के स्थलों का अविलम्ब
विकास किया जाये . 'काबर पर्यटन ग्राम ' के डिजाइन निर्माण में स्थानीय के साथ - साथ राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के डिजाईनर की मदद ली जाये .

८ .'काबर पर्यटन ग्राम ' के अंतर्गत पर्यावरण की सुरक्षा , प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा , काबर झील की जैवविविधता की सुरक्षा व पर्यटकों की सुरक्षा तथा उनके सुविधाओं की देखभाल के लिए 'हरित थाना ' का गठन हो .

९. काबर पक्षी विहार के लिए अधिसूचित क्षेत्र में की जाने वाले कृषि कार्य में रासायनिक खाद व रासायनिक कीटनाशक का इस्तेमाल प्रतिबंधित हो . किसानों को जैविक कृषि का प्रशिक्षण , तकनीकी अनुसमर्थन व जैविक खाद उपलब्ध कराया जाये . मछुआरों को काबर झील की जैवविविधता के प्रति संवेदनशील बनाया जाये .

१०.'काबर पर्यटन ग्राम ' की एक बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में ब्रांडिंग - विज्ञापन करने के उद्देश्य से 'काबर पर्यटन संवर्धन परिषद् ' का गठन हो .इसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि , बुद्धिजीवी , कलाकार - संस्कृतिकर्मी,मिडिया कर्मी,व्यवसायी वर्ग के साथ ही राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को शामिल किया जाये .

११. राजस्थान के 'मरू महोत्सव ', बिहार के 'राजगीर महोत्सव ' के तर्ज पर सालाना 'काबर महोत्सव ' का आयोजन हो .

१२. प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डाक्टर सालिम अली ,जिनके महती प्रयासों से काबर झील क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पक्षी विहार के रूप में छवि बनी ,की स्मृति में 'डा .सालिम अली साइंस सिटी' बनाया जाये , 'पर्यावरण पार्क ' बनाया जाये .

१३. 'काबर पर्यटन ग्राम ' के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों को मिलकर एक महापंचायत का गठन हो जो इस पर्यटन ग्राम का प्रबंधन संभाले .

मित्रों ! अपना भी रचनात्मक सुझाव दें , और इस मुहीम को आगे बढ़ाएं !
जन चिंताओं के केंद्र में 'काबर पर्यटन ग्राम ' !!

04/03/2026

काबर के कारवां के समस्त साथियों को प्रेम और भाईचारा का महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...🥳

काबर आर्द्रभूमि प्रसंग में पटना हाईकोर्ट का एक्शन :
13/02/2026

काबर आर्द्रभूमि प्रसंग में पटना हाईकोर्ट का एक्शन :

कदम दर कदम- काबर पर्यटन ग्राम की ओर
22/01/2026

कदम दर कदम- काबर पर्यटन ग्राम की ओर

काबर पर्यटन ग्राम के हामी सभी साथियों को प्रकृति सम्मान का महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं... 🌞चित्रकृति ...
27/10/2025

काबर पर्यटन ग्राम के हामी सभी साथियों को प्रकृति सम्मान का महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं... 🌞
चित्रकृति : आयुष्मान

शिक्षा ही असल ताकत है और शिक्षालय ही वास्तविक मंदिर है...शिक्षापसंद सभी साथियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम ...
05/09/2025

शिक्षा ही असल ताकत है और शिक्षालय ही वास्तविक मंदिर है...
शिक्षापसंद सभी साथियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। 🌹

22/08/2025

🌹सचमुच का ऐतिहासिक पल तो तब होगा, जब दिल्ली से चलकर नव उद्घाटित 6 लेन पुल से होते हुए बेगूसराय के लिए :
* काबर पर्यटन ग्राम
* दिनकर केंद्रीय विश्वविद्यालय
* एम्स
* एयरपोर्ट
* डॉ रामशरण शर्मा राष्ट्रीय शोध संस्थान, आदि समग्र विकास योजना के रूप में सिमरिया तट उतरेगा, जैसा कि राजेंद्र सेतु बनने के बाद बेगूसराय के औद्योगिक विकास के रूप में हुआ था...🤔

बेगूसराय के विकास के हिमायती साथियों के लिए...
22/06/2025

बेगूसराय के विकास के हिमायती साथियों के लिए...

बेगूसराय के युवा आंकाक्षाओं का लॉन्ग मार्च : काबर झील में जल संगोष्ठी से लेकर जल सत्याग्रह के संकल्प तक-----------------...
05/11/2024

बेगूसराय के युवा आंकाक्षाओं का लॉन्ग मार्च : काबर झील में जल संगोष्ठी से लेकर जल सत्याग्रह के संकल्प तक
-------------------------------------------------------------------
काबर से लौटकर चैतन्य मित्र
-------------------------------------------------------------------
आज वीरान और बेजान से काबर में नई रवानगी है। काबर के मल्लाहों को पूर्व से खबर है। मल्लाहों ने एक दूसरे को ग़दाल कर दिया है कि सब अपनी नावें तैयार रखे और पतवार सम्भाल ले कि बीहट से काबर पर्यटन ग्राम और काबर आर्द्रभूमि को चाहने वाले युवा पीढ़ी की फौज आ रही है। सचमुच, यह परिवर्तन की प्रेरक भूमि बीहट से चलकर आ रहे 70 किशोरों और युवाओं के सम्मिलित साईकिल जत्था का काबर लॉन्ग मार्च ही था। तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पर्यावरण और काबर आर्द्रभूमि बचाने के लिए अपने जनजागरुकता अभियान के तहत अपने तय समय से पहुंच चुके थे। आकाश गंगा रंग चौपाल के बैनर तले 'साईकिल पे संडे' अभियान के ये साथी डॉ कुंदन कुमार, राजेश कुमार, विनोद जी, कुमार गौतम मोना आदि जन सरोकारों से जुड़े युवा नेतृत्व में गोलबंद थे। इस अवसर पर जिला के सुदूर व पास से आए हुए काबर के कारवां के साथी : बखरी से डॉ रमन झा और कौशल किशोर क्रांति, सदानंदपुर से मृणाल भारद्वाज, बीहट से प्रियम रंजन, मंझौल से महेश भारती आदि पर्यावरण प्रतिबद्ध साथियों ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी रखी थी।

आज काबर के सूखे सीने पर गन्ना की लहलहाती फसल, लुप्त प्राय झील व नौकायन की लालसा लिए आए हुए पर्यटकगण का द्वंद्व ही काबर का नया यथार्थ है। इसी हकीकत की जमीन पर जब एक टूटे नौका अवशेष पर जब 'काबर के किसान' विषयक जल संगोष्ठी का मंच सजा और मंच के सामने कतारबद्ध नौकाओं पर श्रोता समूह विराजमान हुए, तो नजारा अद्भुत ही था। तमाम उपेक्षाओं के बावजूद बिहार के इस पहले रामसर साइट में अप्रतिम प्राकृतिक सौन्दर्य के जलवे बिखरे हुए थे। झील से लाए गए कुमुदिनी के फूल और पुरइन के पात सहेजे जा रहे थे। कुमुदिनी के लाल - गुलाबी फूल अतिथियों को भेंट देना था उपहार स्वरूप दिए जाने वाले पौधों के साथ। फिर, जल संगोष्ठी के अंत में पुरइन के पत्ते पर ही सहभोज का आयोजन होना था।
सभा स्थल पर मल्लाहों के बच्चे खेल रहे हैं। उनके चेहरे पर आज खुशी है और है आंखों में गजब की चमक कि आज बहुत से

काबर के कारवां के सभी साथियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...हम बेगूसरायवासी एक 🪔 काबर पर्यटन ग्राम के नाम ...
31/10/2024

काबर के कारवां के सभी साथियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...

हम बेगूसरायवासी एक 🪔 काबर पर्यटन ग्राम के नाम भी जलाएं...

Address

मंझौल-गढ़पुरा पथ
Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when काबर पर्यटन ग्राम , बेगुसराय posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to काबर पर्यटन ग्राम , बेगुसराय:

Share