Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter

Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter "Association of Youth Inspired by Heritage of Bihar and the Idea of IPS Vikas Vaibhav"

12/04/2026

#कर्तव्यनिष्ठ Vikas Vaibhav सर की कार्यकुशलता एवं निष्ठा पर माननीय उच्च न्यायालय, पटना का यह भरोसा के हर सदस्य के लिए गर्व का विषय है। आइए मिलकर करते हैं प्रेरणा का प्रसार।

11/04/2026

'जो विश्वास और भरोसा माननीय उच्च न्यायालय ने मुझ पर किया है। मैं उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का असीम और अनंत प्रयास करूंगा। जांच में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता को सर्वोपरि रखते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करूंगा। हाई कोर्ट के ऐतबार को पूरी तरह से सही साबित करते हुए सार्थकता के साथ न्याय के सानिध्य में खड़ा रहूंगा।' उपरोक्त बातें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में बिहार राज्य योजना पर्षद के सलाहकार (आईजी) विकास वैभव ने एनबीटी ऑलाइन से बातचीत में कही। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ ये स्वीकार किया कि वे पटना उच्च न्यायालय की उम्मीदों पर अनंत फीसदी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कोर्ट के विश्वास और साख को उम्मीद से बढ़कर बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे। ध्यान रहे कि आईपीएस विकास वैभव प्रदेश ही नहीं देश के चर्चित अधिकारियों में शुमार हैं। पटना हाई कोर्ट की ओर से उनको जांच का जिम्मा सौंपने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

11/04/2026

पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय की रिंकू कुमारी मौत मामले में पुलिस की 'आत्महत्या' थ्योरी खारिज कर दोबारा जांच के आदेश द....

माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा रिंकू हत्याकांड(बेगूसराय) की दोबारा जांच का जिम्मा आईजी विकास वैभव को सौंपा जाना उनकी ...
11/04/2026

माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा रिंकू हत्याकांड(बेगूसराय) की दोबारा जांच का जिम्मा आईजी विकास वैभव को सौंपा जाना उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता पर न्यायपालिका के अटूट विश्वास का प्रमाण है। विकास वैभव की कार्यशैली हमेशा से साक्ष्य आधारित और पारदर्शी रही है जो उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाती है। एनआईए में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जटिल आतंकी मामलों को सुलझाकर अपनी रणनीतिक सूझबूझ का लोहा मनवाया था और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी तरह बगहा,रोहतास, पटना और भागलपुर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों मेंजैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी सेवा देते हुए उन्होंने न केवल अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया बल्कि आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव भी पैदा किया। वे तकनीकी जांच और आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ समाज को प्रेरित करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा यह सुनिश्चित करती है कि जांच बिना किसी बाहरी दबाव के पूरी होगी जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद प्रबल हो गई है। विकास वैभव का अब तक का सफर यह स्पष्ट करता है कि वे कानून के शासन और नैतिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित अधिकारी हैं। उन्नत बिहार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विकास वैभव बिहार का आज खास चेहरा हैं और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान इस बात का पुख्ता प्रमाण है।

आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!

Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter अध्याय के मजबूत स्तम्भ, बीहट निवासी श्री नंदन कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ए...
25/01/2026

Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter अध्याय के मजबूत स्तम्भ, बीहट निवासी श्री नंदन कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । ईश्वर से आपके स्वस्थ , समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना। आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार।

09/11/2024
04/11/2024

Address

Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Let's Inspire Bihar - Begusarai Chapter:

Share