Heartfulness Meditation Beawar

Heartfulness Meditation Beawar Heartfulness is an approach to life, the world around us, and to our Self through a unique meditation method. Heartfulness

25/12/2024

हमें अपने दुर्गुणों के प्रति यम सा व्यवहार करना चाहिए। ऐसे कारकों को पहचानें जो हमारे और ईश्वर के बीच दूरी बनाते हैं और उन्हें हटाएं। यही आध्यात्मिक यात्रा की वास्तविक शुरुआत है।

11/12/2024

मूढ़ मनुष्य कभी भी जीवात्मा के आवागमन और प्रकृति के गुणों के अधीन की प्रक्रिया को नहीं देख पाते हैं। केवल वही मनुष्य देख पाते हैं, जिनकी आँखें ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित हो गई हैं।

08/12/2024

हमें स्वार्थी नहीं होना है कि हम केवल स्वयं के सुख, शांति और आंतरिक स्थिरता के लिए प्रयास करें। हमें उन सभी को अपने साथ लेकर आगे बढ़ना है जिन्हें हम प्रेम करते हैं और हमें किनसे प्रेम करना हैं... उन सभी से जिनसे ईश्वर प्रेम करते हैं।

07/12/2024

आध्यात्मिकता में सफलता वही कर सकता है जिसके मन में स्थिरता हो और मन में स्थिरता केवल तभी आ सकती है जब हम पूर्ण स्वीकार्यता की स्थिति में रहते हैं।

06/12/2024

स्वर्ग या नर्क कहीं और नहीं है यह केवल यहीं है और यह अपने मनोभाव पर निर्भर करता है।

26/11/2024

हार्टफुलनेस भावनाओं से संबंधित है। हमारा पूरा जीवन भावनाओं और प्रेरणाओं द्वारा संचालित होता है, और इसमें हृदय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जब हम हृदय की बात सुनते हैं और भीतर से आने वाली प्रेरणा को समझने में सक्षम होते हैं, तो हम अपने जीवन को संचालित करना सीख जाते हैं। हृदय और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने की प्रक्रिया, हृदय पर ध्यान केंद्रित करके की जाती है और इसलिए इसे हार्टफुलनेस ध्यान कहा जाता है।

हार्टफुलनेस एक 100 साल पुरानी परंपरा है जो समय के साथ, वैज्ञानिक अन्वेषण और प्राचीन ध्यान विधियों के समागम से, विकसित हो रही है। प्रमाणित प्रशिक्षक आपको प्राणाहुति की सूक्ष्म ऊर्जा का अनुभव करने में सहायता प्रदान करते हैं, और यह दिव्य ऊर्जा आपमें आंतरिक अनुभव, प्रामाणिकता, करुणा और जागरूकता के गहन स्तर जागृत करती है।

हार्टफुलनेस के अभ्यास आपकी जागरूकता को विस्तृत करते हैं और कल्याण, संतोष, शांति, करुणा, साहस और स्पष्टता को विकसित करते हैं। इस जागृत संभावनाओं के साथ, हम मिलकर एक ऐसा संसार बना सकते हैं जो सम्मान, शांति और एकता पर आधारित हो।

*अब दौड़ेगा ब्यावर* ब्यावर में ग्रीन हार्टफुलनेस रन पर्यावरण संरक्षण के लिए एकता का आह्वानब्यावर, 17 नवंबर 2024: हार्टफु...
15/11/2024

*अब दौड़ेगा ब्यावर*
ब्यावर में ग्रीन हार्टफुलनेस रन पर्यावरण संरक्षण के लिए एकता का आह्वान

ब्यावर, 17 नवंबर 2024: हार्टफुलनेस द्वारा आयोजित ग्रीन हार्टफुलनेस रन में शहर के विद्यालय, महाविद्यालय, संस्थाएं और संगठन एक साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़ेंगे।

इस वैश्विक आयोजन में 156 देश भाग ले रहे हैं।
ब्यावर में यह दौड़ एसडी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होगी और सुबह 6:30 बजे शुरू होगी।

ग्रीन हार्टफुलनेस रन के उद्देश्य:

1. पर्यावरण संरक्षण
2. शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य
3. पेड़-पौधे लगाने का अभियान

आयोजन के बारे में जानकारी:

- तिथि: 17 नवंबर 2024
- समय: सुबह 6:30 बजे
- स्थान: एसडी कॉलेज ग्राउंड
- भागीदार: विद्यालय, महाविद्यालय, संस्थाएं और संगठन

आइए, पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए इस दौड़ में शामिल हों और एक स्वच्छ, हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

13/11/2024

हम उन उग्र भावनाओं से ऊपर उठना सीखते हैं और सभी आयामों में आगे बढ़ते हैं। यह भावनात्मक विवेक को स्तर दर स्तर बढ़ाता है।

05/11/2024

परिवर्तन का प्रारंभ स्वीकृति से होता है, लेकिन स्वीकार करके वैसे ही बने नहीं रहना है बल्कि परिवर्तन हेतु प्रयास करना है। परिवर्तन हेतु किए जाने वाले छोटे - छोटे प्रयास से ही निरंतर सुधार होता जाता है।

28/10/2024
11/10/2024
07/10/2024

कलयुग केवल नाम आधारा, सुमिर - सुमिर नर उतरई पारा..! !

03/10/2024

हम सभी उस परम सत्ता के अंश हैं, हममें भी वही अनंत सामर्थ्य है जो परम सत्ता में है। हम जो चाहें वह कर सकते हैं।

02/10/2024

वास्तविक शांति कब प्राप्त हो सकती है?

26/09/2024

मनुष्य की सबसे बड़ी भावनात्मक आवश्यकता जो वह महसूस करता है वह है प्रेम।

हम इसे बाहर कहीं खोजते हैं और नहीं मिलने पर परेशान होते हैं लेकिन शायद हममें से अधिकतर यह नहीं जानते कि प्रेम का स्रोत हमारे भीतर ही मौजूद है, हमारे हृदय में..उस स्रोत की चाबी है ध्यान।

Address

Beawar
305901

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Heartfulness Meditation Beawar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Heartfulness Meditation Beawar:

Share