Gadia Lohar Jan Kalyan Parishad

Gadia Lohar Jan Kalyan Parishad This is a NGO. It's working for welfare for orphan, abandoned & destitute children.

मानव की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है, यह साबित किया माननीय श्री एडवोकेट बिजेंद्र सिंह पंघाल व उनके सुपुत्र श्री राजीव ...
20/04/2023

मानव की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है, यह साबित किया माननीय श्री एडवोकेट बिजेंद्र सिंह पंघाल व उनके सुपुत्र श्री राजीव पंघाल जी ने

S K Chauhan

बाल सेवा आश्रम बवानी खेड़ा में मानवता की सच्ची मिसाल माननीय समाजसेवी श्री बिजेंद्र सिंह पंघाल जी व उनके सुपुत्र श्री राज...
20/04/2023

बाल सेवा आश्रम बवानी खेड़ा में मानवता की सच्ची मिसाल माननीय समाजसेवी श्री बिजेंद्र सिंह पंघाल जी व उनके सुपुत्र श्री राजीव जी पंघाल ने गरीब बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मानवता की भलाई के लिए ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर दान स्वरूप भेंट किया |

*मुक्त आश्रय गृह* *बवानी खेड़ा में मनाया होली मिलन कार्यक्रम ।*  * आज बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर 13 में संचालित मुक्त आश्...
09/03/2023

*मुक्त आश्रय गृह* *बवानी खेड़ा में मनाया होली मिलन कार्यक्रम ।*
* आज बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर 13 में संचालित मुक्त आश्रय (ओपन शेल्टर होम ) के प्रांगण में शिक्षा ग्रहण करने वाले गरीब, घुमंतू, निराश्रित, जरूरतमंद बच्चों के बीच होली मिलन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया । मुक्त आश्रय गृह के कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार ने बताया कि होली का पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । इस दिन होलिका दहन किया जाता है और प्रह्लाद को बाहर निकाला जाता है । इससे भगवान और भक्त के बीच अटूट भक्ति व विश्वास प्रतीत होता है । अगले दिन रंगों का त्योहार होली बनाया जाता है । इस दिन गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं व रंग लगाते हैं । होली का त्यौहार आपसी भाईचारा, प्यार प्रेम का प्रतीक है । सोशल वर्कर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली गुलाल व फूलों के द्वारा मनाई जाए । पानी रहित होली मनाने से हम पानी की बर्बादी को भी रोक सकते हैं । होली के त्यौहार में नेचुरल रूप से तैयार किए गए गुलाल का ही प्रयोग करें । केमिकल युक्त गुलाल का प्रयोग ना करें, क्योंकि केमिकल युक्त गुलाल से हमारे स्वास्थ्य त्वचा व आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है । मुक्त आश्रय गृह के बच्चों व स्टाफ सदस्य ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया । बच्चों ने पेंटिंग, डांस कर एक दूसरे को गुलाल लगाया व स्टाफ सदस्य ने बच्चों को मेहंदी लगाई । इस अवसर पर सोशल वर्कर श्री शैलेंद्र कुमार, एजुकेटर श्रीमती कविता, सविता मीनू ,आउटरीच वर्कर मोहित,पूजा आदि मौजूद रहे ।

Address

Ward No-13, Baliyali Mor, Tosham Road, Bhiwani
Bawani Khera
127032

Telephone

+919728493691

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gadia Lohar Jan Kalyan Parishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gadia Lohar Jan Kalyan Parishad:

Share