Shiksh*t Yuva Sewa Samiti

Shiksh*t Yuva Sewa Samiti Working for equal opportunities for persons with disabilities

01/12/2025
*दीपावली के अवसर पर दिव्यांगजनो के लिए उपहार वितरण*दीपावली के पावन अवसर पर और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को ध्यान में ...
18/10/2025

*दीपावली के अवसर पर दिव्यांगजनो के लिए उपहार वितरण*

दीपावली के पावन अवसर पर और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को ध्यान में रखते हुए, *किडजी माउंट लिटेरा जी स्कूल बस्ती* ने अपनी ओर से एक सराहनीय पहल की। स्कूल ने संस्था के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के अन्य बच्चों के लिए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। इस पहल के तहत बच्चों को दिया बाती एवं तेल के साथ मिष्ठान इत्यादि प्रदान किए गए,

इस उपहार वितरण कार्य को संस्था द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दिवाली मेले के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा लगाए गए स्टॉल के द्वारा 16 बच्चों को प्रदान किया गया , यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए एक खास महत्व रखता था क्योंकि दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर उन्हें यह विशेष उपहार मिलना उनके उत्साह और आत्मविश्वास को और बढ़ाने का कार्य करता है।

संस्था द्वारा *किडजी माउंट लिटेरा जी स्कूल बस्ती* के प्रबंधक *अनुराग आनंद जी* का आभार व्यक्त करते हुए उनका विशेष धन्यवाद किया जाता है। उनकी सराहनीय पहल और सहयोग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह कदम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ समाज में समावेशिता और सहानुभूति की भावना को भी बढ़ावा देता है।

हमारे लिए यह एक गर्व का अवसर है कि हम दिव्यांग बच्चों की खुशियों में सहभागी बन सके और इस तरह की सकारात्मक पहल के माध्यम से समाज में बदलाव ला सकें। इस तरह के प्रयासों से हम सब मिलकर एक और समावेशी और समान अवसरों वाला समाज बना सकते हैं
* *

18/10/2025
🌍✨ **पहला अंतरराष्ट्रीय बधिर-अंधता दिवस** ✨🌍*📅 दिनांक: 27 जून 2025**📍 स्थान: कटेश्वर पार्क, मुंबई*आज *नेशनल एसोसिएशन फॉर...
27/06/2025

🌍✨ **पहला अंतरराष्ट्रीय बधिर-अंधता दिवस** ✨🌍
*📅 दिनांक: 27 जून 2025*
*📍 स्थान: कटेश्वर पार्क, मुंबई*

आज *नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, मुंबई* की *नैव इंडिया बस्ती इकाई* द्वारा, *शिक्षित युवा सेवा समिति* के सहयोग से, *दृष्टिबाधित एवं बहु-विकलांग बच्चों व उनके परिवारजनों* के लिए एक विशेष **आउटिंग प्रोग्राम** का आयोजन किया गया।

यह आयोजन *महान प्रेरणास्त्रोत हेलन केलर* की जयंती एवं *संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पहले अंतरराष्ट्रीय बधिर-अंधता दिवस* की स्मृति में रखा गया — जो दिव्यांगजनों की समान भागीदारी और समावेशन का प्रतीक है।

🎈 इस अवसर पर 42 बच्चों और उनके परिवारजनों ने पार्क में खेलकूद, मस्ती और आनंद से भरा दिन बिताया।

💐 बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु *नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा के प्रतिनिधि श्री अंकुर वर्मा* उपस्थित रहे और उन्होंने कहा:

> "*समावेशी समाज के निर्माण में ऐसे कार्यक्रमों की अहम भूमिका है – हर बच्चे को बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।*"

🫶 कार्यक्रम में *श्री विशे सिंह, श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, श्री राकेश सोनी* और *श्री अमर सिंह* जैसे समाजसेवी भी शामिल हुए।

🙌 इस यादगार दिन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तब हर दिव्यांग बच्चा मुस्कुरा सकता है, खेल सकता है और सपने देख सकता है।

\
\
\
\

📅 **दिनांक: 19 मई 2025**📍 *स्थान: शिक्षित युवा सेवा समिति बस्ती, कार्यालय*🎯 *उद्देश्य: दिव्यांग जनों के लिए रोजगार कैंप*...
19/05/2025

📅 **दिनांक: 19 मई 2025**
📍 *स्थान: शिक्षित युवा सेवा समिति बस्ती, कार्यालय*
🎯 *उद्देश्य: दिव्यांग जनों के लिए रोजगार कैंप*

आज *शिक्षित युवा सेवा समिति* द्वारा *डॉ. रेडिस फाउंडेशन* के सौजन्य से एक विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में *65 अस्थि एवं श्रवण दिव्यांग युवाओं* ने भाग लिया।

💼 प्रशिक्षकों द्वारा 2 माह के *आवासीय एवं पूर्णतः निशुल्क प्रशिक्षण* की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात युवाओं को *Amazon, Flipkart, Indigo, Vishal Mega Mart, B-Mart* जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की गई।

🌟 प्रेरणादायक बात यह रही कि *30 से अधिक युवाओं* ने अगले सप्ताह प्रयागराज में शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दी है।

🙏 यह पहल दिव्यांग युवाओं को *स्वावलंबन की ओर* एक सशक्त कदम है।

\ #दिव्यांग\_सशक्तिकरण
\ #रोजगार\_के\_अवसर
\
\
\
\
\

श्रीमती सुनीता देवी शिक्षित युवा सेवा समिति द्वारा इनेबल इंडिया के सहयोग से संचालित दिव्यांग जनों के लिए स्वरोजगार कार्य...
16/04/2025

श्रीमती सुनीता देवी शिक्षित युवा सेवा समिति द्वारा इनेबल इंडिया के सहयोग से संचालित दिव्यांग जनों के लिए स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत ईडीपी प्रशिक्षित होने के साथ ही गंभीर रूप से अस्थि दिव्यांग महिला है।
उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों को गति देने के लिए उन्हें संस्था द्वारा वह VOSAP के माध्यम से सिलाई मशीन दिलाने के साथ ही उन्हें रंग दे से ₹30,000 का माइक्रो लोन स्वरोजगार हेतु दिलवाया गया ज्ञातव्य हो कि उनके पति श्री शिव सहाय स्वयं पूर्ण दृष्टिहीन
हैं।
उनकी इस साहसिक यात्रा और आर्थिक सशक्तिकरण को दृष्टिगत करते हुए उन्हें अमर उजाला हिंदी समाचार पत्र समूह द्वारा दिनांक 15 अप्रैल को आयोजित नारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि D.I.G. बस्ती श्री दिनेश कुमार( I.P.S.) द्वारा उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

11/04/2025

Address

Basti
272002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919425092114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiksh*t Yuva Sewa Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shiksh*t Yuva Sewa Samiti:

Share