Bright Basta Welfare Society

Bright Basta Welfare Society

15/04/2026

पर्यावरण और पेड़-पौधों का अनमोल योगदान 🌿
आज के समय में पर्यावरण की सुरक्षा सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुकी है। पेड़-पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध हवा, ठंडा वातावरण और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
पेड़ों की सुंदरता मन को सुकून देती है 🌱

हरी-भरी वादियां और लहलहाते पेड़ हमारे आसपास का माहौल खुशगवार बना देते हैं। जहां पेड़ होते हैं, वहां जीवन होता है, शांति होती है और प्रकृति की असली खूबसूरती दिखाई देती है।

🌳 पेड़-पौधों के मुख्य योगदान: ✔️ वायु को शुद्ध करते हैं
✔️ तापमान को संतुलित रखते हैं
✔️ बारिश में सहायक होते हैं
✔️ जीव-जंतुओं का घर होते हैं

अगर हम आज पेड़ों की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे।

👉 आइए, मिलकर एक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।
"एक पेड़ = एक जीवन" 🌍💚

बस यादें रह जाती है❤️दूसरा चश्मा वितरण समारोह जिसमें पचपन साल से ज्यादा उम्र के लोगों की फ़्री आंखों की जांच की गयी और फ...
19/02/2026

बस यादें रह जाती है❤️

दूसरा चश्मा वितरण समारोह जिसमें पचपन साल से ज्यादा उम्र के लोगों की फ़्री आंखों की जांच की गयी और फ्री दवाईयां और फ्री चश्मे वितरण किए गये।

Mohd Saliq S/o Sarfaraz Ansari  के एक और होनहार बेटे,  के पौत्र व  #मौलाना_अलाउद्दीन साहब के भतीजे का   में चयन होने पर ...
18/02/2026

Mohd Saliq S/o Sarfaraz Ansari

के एक और होनहार बेटे,
के पौत्र व #मौलाना_अलाउद्दीन साहब के भतीजे का में चयन होने पर दिली मुबारकबाद!

आपकी मेहनत, लगन और माता-पिता की दुआओं ने आज ये मुकाम दिलाया है।

अल्लाह आपको ईमानदारी और कामयाबी के साथ मुल्क की खिदमत करने की तौफीक़ दे। 🤲
गाँव और खानदान का नाम रोशन करने पर बहुत-बहुत बधाई

तमाम basta बस्ती को मेरा सलाम आज मै बात कर रहा हूँ ऐसी अज़ीम शख्सियत के बारे मै जिनसे पूरी बस्ती वाकिफ है जनाब मुस्तक़ीम अ...
02/02/2026

तमाम basta बस्ती को मेरा सलाम
आज मै बात कर रहा हूँ ऐसी अज़ीम शख्सियत के बारे मै जिनसे पूरी बस्ती वाकिफ है
जनाब मुस्तक़ीम अंसारी साहब मेरे उस्ताद, मेरे आइडियल
जिन्होंने पढ़ाया ही नही बल्कि ये पढ़ाया की पढ़ाया कैसे जाता है
दुनिया के तौर तरीक़े सिखाए
जिनके कॉलेज से जाने के बाद बस्ती को अहसास हुआ की हमने क्या खोया है
नुरुल इस्लाम इंटर कॉलेज बाष्टा को आज भी जनाब मुस्तक़ीम अंसारी साहब की वजह से जाना जाता है
आज भी जनाब हैड मास्टर साहब हमसे जुड़े हैं
और इंशाअल्लाह अल्लाह उनकी सरपरसती हमेशा बरकरार रक्खे

लास्ट टाइम जब मेरी आप से मुलाक़ात हुई तो वो ,, Bright Basta Welfare Society के कार्यक्रम मै हुई
मैंने एक नज़्म पढ़ी उसे सुनकर जो उनके चेहरे की ख़ुशी थी उनका आगे बढ़कर मुझे माला पहनाना सर पे हाथ रखना
बहुत ही अनोखा हद दर्जे की ख़ुशी वाला अहसास था ♥️♥️♥️
अल्लाह मुस्तक़ीम सर का साया हम पे बरकरार रखना
हमेशा आप से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है

आई ऍम प्राउड ऑफ़ माय टीचर ♥️♥️♥️

Azim Channa


अपनों का एक ये भी फायदा है जब आवाज़ दो चले आते हैं और आपके कंधे से कंधा मिला कर खड़े हो जाते हैं Bright Basta Welfare So...
23/01/2026

अपनों का एक ये भी फायदा है जब आवाज़ दो चले आते हैं और आपके कंधे से कंधा मिला कर खड़े हो जाते हैं

Bright Basta Welfare Society ने जब भी पुकारा वो अपना काम धंधा छोड़ कर आये।

एक आदत ये भी बड़ी शानदार है कभी किसी चीज़ की शिकायत नहीं करते। पिछले चुनाव में हाजी याहया सैफी
मुख्य अतिथि थे। और लास्ट में हमें मंच से स्पीच भी दिलवानी थी, लेकिन हम भूल गये। ये हमारी बड़ी भूल थी लेकिन भाई ने एक बार भी हमें अहसास नहीं दिलवाया की हमसे बड़ी ग़लती हो गयी है।

ऐसे बड़े दिल वाले लोगों की बडी कमी है।

Noor Alam भाई Bright Basta Welfare Society  के एक प्रोग्राम में।सादा मिजाज़ और सदा खुशमिजाज दिखने वाले और हर छोटे बड़े क...
21/01/2026

Noor Alam भाई Bright Basta Welfare Society के एक प्रोग्राम में।

सादा मिजाज़ और सदा खुशमिजाज दिखने वाले और हर छोटे बड़े को अहमियत देने वाले नूर आलम भाई ने अपनी बेहद महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

20/01/2026

एक छोटी सी गुफ्तूगू फ्री आंखों की जांच और फ्री चश्मा वितरण कार्यक्रम के बाद।

की किस तरह आगे आने वाले प्रोग्रामो‌ को‌ बेहतर बना सके और अपनी कमियों को सुधार सके और ज्यादा से ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके।

साजिद सैफी और माइकल त्यागी ब्राइट बाफ्टा के मंच पर, जब भी भाईयों की ज़रुरत होती है दोनों ही भाई हाज़िर होते हैं।
20/01/2026

साजिद सैफी और माइकल त्यागी ब्राइट बाफ्टा के मंच पर, जब भी भाईयों की ज़रुरत होती है दोनों ही भाई हाज़िर होते हैं।

Team Bright Basta Welfare Society after work.
18/01/2026

Team Bright Basta Welfare Society after work.

18/01/2026

“शब्द हथियार भी हैं और मरहम भी।”

अगर शब्दों से भावनाएँ भड़का दी जाएँ, डर पैदा कर दिया जाए,

या अधूरी सच्चाई दिखाई जाए,

तो इंसान धीरे-धीरे सही और गलत में फर्क करना भूलने लगता है।

समाधान यही है कि:

हर बात पर सोचें, सिर्फ़ सुनें नहीं
शब्दों के पीछे की नीयत देखें
एक ही बात को अलग-अलग स्रोतों से समझें

भावनाओं से नहीं, तर्क से फ़ैसला करें

पिछले साल हुए फ्री चश्मा वितरण की एक तस्वीर जिसमें पचपन साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री निगाह के चश्मे बनवाये गये।डा...
11/01/2026

पिछले साल हुए फ्री चश्मा वितरण की एक तस्वीर जिसमें पचपन साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री निगाह के चश्मे बनवाये गये।

डां साहब ने हर बार की तरह इस बार भी एनजीओ को फ्री सेवाएं दी।

ये सबसे शानदार और रोंगटे खड़े करने वाला‌ लम्हा था इस प्रोग्राम का। कितने लोग‌ मेरी इस बात से सहमत हैं??
10/01/2026

ये सबसे शानदार और रोंगटे खड़े करने वाला‌ लम्हा था इस प्रोग्राम का।
कितने लोग‌ मेरी इस बात से सहमत हैं??

Address

Bashta

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bright Basta Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share