Asha Gram Trust

Asha Gram Trust District Disability Rehabilitation Center, Old Age Home, Leprosy And Disability Welfare Project, CWSN Hostel etc.

23/04/2026

संस्था आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी द्वारा वर्ष १९८३ से कुष्ठ एवं निशक्तजनों के पुनर्वास का वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत करीब १०० अधिक कुष्ठ परिवार परिवार को प्रधान मंत्री आवास के अंतर्गत आवास, उपचार, रोजगार, अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर समाज में अग्रणी श्रेणी में खड़े होने में सभलता प्रदान किया गया है।
संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन एवं जनसहयोग से एक ही दिवस में ३३ हजार से भी ज्यादा फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगा कर शिवकुंज पर्यटक स्थल का निर्माण किया जो आज संपूर्ण नगर वासियों हेतु मन मोहबलीन वाला पर्यटक का केंद्र है।
संस्था के "पी. एंड. ओ विशेषज्ञ श्री मणिराम नायडू" के द्वारा जिले के अस्थिवादित दिव्यांगों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का निर्माण किया जा कर दिव्यांगजनों को सबलता प्रदान किया जा रहा है, श्री मणिराम नायडू द्वारा विशेष तौर से पोलियों से ग्रसित दिव्यांगों हेतु कैलीपर, स्पाइनल डिफॉर्मिटी हेतु स्पाइनल ब्रेस वा बेल्ट, एक्सीडेंट व अन्य कारणों से हुए अंग विच्छेद हेतु कृत्रिम अंगों का निर्माण, क्लब फुट वाले बच्चों हेतु मोडिफाइड जूते, व अन्य सहायक उपकरणों का निर्माण किया जाकर सेवाएं प्रदान की जा रही है।
संस्था के स्वयं का १०० बिस्तरीय अस्पताल में समस्त प्रकारवके रोगों का इलाज शहर के जानेमाने चिकित्सकों के द्वारा किया जाकर प्रति दिन १२ से १५ सर्जरी भी की जाती है।

आज निराश्रित मनोरोगियों के लिए आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह में ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़ियाजी एवं ...
04/03/2026

आज निराश्रित मनोरोगियों के लिए आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह में ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़ियाजी एवं न्यासी डॉ भूपेंद्र भार्गव जी डॉ सुहास यादव जी, श्री अशोक दोषी जी एवं सेवाभावी चिकित्सक डॉ मयंक पाटीदारजी डॉ राहुल पाटीदार जी समाजसेवी भारत भाई पुरोहित श्री दलजीत सिंह बुद्धराजा बंटी भैयाआदि की उपस्थिति में आशा आश्रय गृह वासियों ने समावेशी समाज के विविध रंग बिखरे। रंगों से सराबोर इस कार्यक्रम में सभी एक रंग में नजर आए ।

आज बड़वानी के भौंगरिया पर्व में पारंपरिक वाद्य ढोल पर थिरकते हुए लोगों ने कुष्ठ के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मांदल क...
01/03/2026

आज बड़वानी के भौंगरिया पर्व में पारंपरिक वाद्य ढोल पर थिरकते हुए लोगों ने कुष्ठ के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मांदल की थाप पर आशाग्राम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए। मांदल की थाप पर जीने की सीख देते जनजातीय बंधु।

हमारा प्रयास  कुष्ठ रोग का प्रारंभिक स्तर पर ही हो समुचित उपचार। आज बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड में आयोजित भोगरिया हाट...
27/02/2026

हमारा प्रयास कुष्ठ रोग का प्रारंभिक स्तर पर ही हो समुचित उपचार। आज बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड में आयोजित भोगरिया हाट में आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता गतिविधि के तहत विद्यार्थी आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के समन्वय से नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया।

डुग्गू को आशाग्राम से मिला चलने में सबलता ।
15/12/2025

डुग्गू को आशाग्राम से मिला चलने में सबलता ।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (World Mountain Day) क्या अवसर पर आशा ग्राम स्थित शिव कुंज पर्यटक स्थल  एवं शिवकुंज को संवारने...
11/12/2025

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (World Mountain Day) क्या अवसर पर आशा ग्राम स्थित शिव कुंज पर्यटक स्थल एवं शिवकुंज को संवारने वाले जिला प्रशासन व अशग्राम के स्वयंसेवको को समर्पित।

Address

Asharam Trust
Barwani
451551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asha Gram Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Asha Gram Trust:

Shortcuts

Share