Virendra Dham Hostel Barmer

Virendra Dham Hostel Barmer Virendra dham is an initiative under the aegis of Dr. Virendra Choudhary Memorial trust, Barmer

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि छात्रावास के छः होनहार विद्यार्थियों का जेल...
10/05/2026

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि छात्रावास के छः होनहार विद्यार्थियों का जेल प्रहरी भर्ती में चयन हुआ है। यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और संघर्ष का शानदार परिणाम है।

इस उपलब्धि पर सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। आप सभी ने छात्रावास, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर सफलता प्राप्त करें और राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

पुनः सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

नवचयनित RAS अधिकारी श्री गोगाराम जी भाखर, मेहलू (Rank - 42) का वीरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर में गरिमामय स्वागत, अभिन...
29/04/2026

नवचयनित RAS अधिकारी श्री गोगाराम जी भाखर, मेहलू (Rank - 42) का वीरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर में गरिमामय स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

आपकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल आपके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र, समाज एवं बाड़मेर जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

आपने अपने अथक प्रयासों से यह सिद्ध किया है कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति अटूट निष्ठा से किसी भी शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। आपकी इस सफलता ने समाज के प्रत्येक युवा को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप प्रशासनिक सेवा में अपनी योग्यता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव सफलता, सम्मान, यश एवं नई उपलब्धियों से आलोकित रहे।

उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं पुनः बहुत-बहुत बधाई।

17/04/2026

🌾✨ हाली अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌾
धरती माँ की कृपा आप सभी पर बनी रहे,
हर खेत में हरियाली लहराए,
अन्न के भंडार भरते रहें,
और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।
वीरेंद्र धाम में सदा खुशहाली, शांति और उन्नति बनी रहे।
🙏 जय किसान • जय धरती माँ 🙏

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के पाँच विद्यार्थियों का राजस्थान पुलिस में चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उप...
05/04/2026

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के पाँच विद्यार्थियों का राजस्थान पुलिस में चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस अवसर पर छात्रावास परिवार द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए संस्थान एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।

हम सभी के आदरणीय एवं परम श्रद्धेय स्वर्गीय डॉ. विरेन्द्र चौधरी जी(सुपुत्र – श्री हेमाराम जी चौधरी,  पूर्व कैबिनेट मंत्री...
21/03/2026

हम सभी के आदरणीय एवं परम श्रद्धेय स्वर्गीय डॉ. विरेन्द्र चौधरी जी
(सुपुत्र – श्री हेमाराम जी चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरकार)
की 11वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।
आपकी अनुपस्थिति समाज एवं हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी पावन आत्मा को शांति प्रदान करें एवं आपका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
🙏🏻

16/03/2026

“विरेन्द्र धाम के बच्चों का सहयोग करने हेतु कलाम आश्रम सीकर का हृदय से आभार।
आपका सहयोग और स्नेह इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा है।
आपका यह सराहनीय कार्य समाज के लिए एक सुंदर उदाहरण है।
बहुत-बहुत धन्यवाद।”

01/03/2026

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर की ओर से आप सभी को
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में
सुख, समृद्धि और अपार खुशियाँ लेकर आए।
प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंग
सदा आपके जीवन में बने रहें।

Happy Holi !

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि यहाँ के 7 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का CRPF, CISF ए...
16/01/2026

विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि यहाँ के 7 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का CRPF, CISF एवं BSF में चयन हुआ है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
आपकी यह सफलता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 🇮🇳

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंविरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों काराजस्थान पटवारी भर्ती परी...
01/01/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में चयन होने पर
उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि आपकी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
आपकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
ईश्वर से कामना है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर
प्रगति, सम्मान एवं सफलता प्राप्त करें।

24/12/2025
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंविरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि छात्रावास के 29 ...
24/12/2025

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विरेन्द्र धाम छात्रावास, बाड़मेर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि छात्रावास के 29 विद्यार्थियों का राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल चयन हुआ है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है।
यह उपलब्धि न केवल चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि विरेन्द्र धाम छात्रावास के उत्कृष्ट मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को भी सिद्ध करती है।
सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर समाज, प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
आप सभी को पुनः हार्दिक अभिनंदन।

Address

Nehru Nagar
Barmer
344001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virendra Dham Hostel Barmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Virendra Dham Hostel Barmer:

Share