Rajasthan Insaf-e-Sindhi

Rajasthan Insaf-e-Sindhi खलिफा- जीलानी जमाअत
समाजसेवी-राजनितीज्ञ
सदस्य- जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर

Rajasthan insaf-e-Sindhi is a welfare social service organization, remains active for the movement and services of the society, this is an official page

09/09/2023

#सिंधी_मुस्लिम_विकास_बोर्ड_गठन के लिए पैदल यात्रा बाड़मेर से जयपुर...
#कोम_के_कोहिनूर

1. उमेद अली मेहर ऐडवोकेट जोधपुर से (पैदल यात्रा जयपुर)

2. अदरीम खान टावरी सिमरखिया Ex दूरभाष विभाग ऑफिसर बालोतरा से (पैदल यात्रा जयपुर)

3. दोस्त मोहम्मद आरीसर ऐडवोकेट सेड़वा बाड़मेर से
(पैदल यात्रा जयपुर)

4. शाहरुख खान छात्र प्रतिनिधि गडरा रोड़ बाड़मेर से
(पैदल यात्रा जयपुर)

आपके हौसले को सैल्यूट सिंधी मुस्लिम समाज आपका आभार व्यक्त करता है।।

03/08/2023

*विशेष सुचना*

*सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड गठन की मांग को लेकर जिला कलक्टर साहब बाड़मेर को मुख्यमंत्री साहब के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा*

बाड़मेर। सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड संघर्ष समिति के बैनर तले आम मुस्लिम समाज व सर्व समाज के सहयोग से सिंधी मुस्लिम समाज अपने हक की मांग को जिला कलक्टर साहब बाड़मेर को ज्ञापन सौंपकर मांग करेगी आप सब जरुर जरुर पधारे अपना कीमती समय निकाल कर इसे सफल बनाएं,

ज्ञापन में आने वाले आप सभी आम मुस्लिम समाज से भाई-बहिन बड़े बुजुर्ग नेतागण, समाजसेवी व सर्व समाज से पधारकर हमारी हक की आवाज को बुलंद करें। सभी भाई *अजरक* गले मे पहनकर आवे।

ज्ञापन में पधारने वाले आप तमाम लोगों से अनुरोध हे, की शांति बनाए रखे व शांति पूर्वक ज्ञापन प्रक्रिया पूर्ण हो।

*आप स्वय अपनी जिम्मेदारी को निभाए आगे सबको सूचना जरूर दें आने के लिए*

स्थान - जिला मुख्यालय बाड़मेर
महावीर पार्क
दिनाक - 04.08.2023 शुक्रवार नमाज ए जुम्मा के बाद
टाईम - 03.00बजे

संपर्क सूत्र -
भूटा खान जुनेजा
सामाजिक कार्यकर्ता
9784391777

02/06/2023

सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री महोदय से मिलने वाले सिंधी मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधि, समाज सेवी व उलमाए किराम, क़ौमी रहनुमाओं के प्रतिनिधि मंडल की सुची -

1. जनाब फ़कीर साले मोहम्मद साहब केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
2. जनाब अमीन खान साहब विधायक - सिव
3. जनाब हाजी गफुर अहमद साहब पुर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार
4. जनाब फतेह खान साहब जिला अध्यक्ष कांग्रेस
5. जनाब मौलाना ताज मोहम्मद साहब खारची
6. मौलाना मोहम्मद उमर तामलीयार
7. मौलाना हबिबु्रहमान सेड़वा
8. मौलाना हबिबुलाह गागरीया
9. मौलाना अब्दुल करीम जायडु
10. मौलाना दोस्त अली कोलीयाना
11. हाजी इदरीस देरासर सदर जीलानी जमाअत राजस्थान
12. हाजी सखी मोहम्मद विसासर चीफ़ खलीफा जीलानी जमाअत राजस्थान
13. मौलाना कमालुद्दीन आरीसर चीफ़ खलीफा गौसिया जमाअत राजस्थान
14. जनाब हुसैन फ़कीर जैसलमेर खलीफा सिंकदरी जमाअत
15. जनाब जानीब खान भईया - सम
16. जनाब हाजी शेर मोहम्मद देतानी
17. जनाब खलीफा रोशन खान खलीफे की बावड़ी
18. जनाब बशीर खान धारेजा आंकल
19. जनाब सचु खान रहुमा हरपालिया
20. जनाब सरपंच बादल खान समेजा
21. जनाब कबीर खान हिंगोलजा तोगा, जैसलमेर
22. जनाब छोटु खान खंदारी जैसलमेर
23. जनाब रहीम खान भईया नेगरड़ा
24. जनाब गुलाम खान जुनेजा कोटड़ा
25. जनाब सरपंच नवाज़ अली दर्स जालीला
26. जनाब मोहम्मद शरीफ छछर बामनोर
27. जनाब वकील साकिर खान समेजा कोनरा
28. जनाब भुटा खान जुनेजा
29. जनाब सिद्दीकी खान मंगलीया इभरे का पार
30. जनाब ईसा खान गजू सेड़वा
31. जनाब खलीफा शौकत अली देरासर
32. जनाब के.के. समेजा लखड़ीयाली
33. जनाब मौलाना सिंकदर अली रामदीया गडरा
34. जनाब हाजी मुसा खान बालोतरा
35. जनाब लाल मोहम्मद बलोच सालारीया

काबीले तारीफ डालीगेशन
अल्लाह हमारी पहल को कामयाब एव कामरान बनाएं

26/05/2023

आज कुदनपुरा गांव में हुजूर ताजुल उल्मा ने दर्द भरा बयान देते हुए सिन्धी कौम को कहा कि आप अपनी असलियत ना भूलें बल्कि उन्हें हमेशा बरकरार रखें जिसमें हम सब की इज्जत है भलाई और कामयाबी है । बुजुर्ग लोगों को नसीहत देते हुए फरमाया आप अपनी असलियत , सर पर अमामा यानी सफेद साफा रखें जो सर का ताज है और युवाओं से मुखातिब होकर फरमाया आप अपना पुराना कल्चर पहनावा कमीज़, सलवार, पायजामा, कुर्ता,चादर और टोपी को पहनें सर को कभी खुला ना रखें सलाम को आम करें अपने बच्चों को आला शिक्षा दिलाएं शिक्षा के साथ साथ तरबियत भी दिलाएं दुनिया के हालात को समझते हुए आप पेंट सर्ट और दुनियावी युनिफोर्म भी पहन कर कारोबार या पढ़ाई भले करें मगर घर आकर अपने कल्चर से रहें । सिन्धी कल्चर सबसे पुराना कल्चर है और बादशाही कल्चर है जो अम्बिया -ए-कराम की सुन्नत है उसको हमेशा जिन्दा रखें।

लेख- अब्दुर्रहमान सोहरवर्दी

16/05/2023

तो बस इल्म ही वो रास्ता है जहां किसी भी क़ौम का मुस्तकबिल संवरता है

खूब पढ़ो और खूब बढ़ो।
🌺🌺👌🌺🌺
राजस्थान इंसाफ़-ए-सिन्धी

16/05/2023

श्री मान अशोक गहलोत साहब
मुख्यमंत्री
राजस्थान सरकार , जयपुर
विषय :- उत्तरी पश्चिमी राजस्थान के मुस्लिम सिन्धी सिपाही समुदाय के 15 जिलों की तीन मांगे अविलंब घोषणा कीजिए ।
महोदय,
लोक प्रिय मुख्यमंत्री जी आपने कहा मांगो ! हम मांगते मांगते थक चुके हैं 15 ज़िलों की 60 सीटों को प्रभावित करते हैं 95% वोट देते हैं फिर भी हमारी उपेक्षा ये असहनीय है ।
अब भी अंतिम बार फिर से आपसे मांग है कि हमारी तीन मांगे अविलंब घोषणा कीजिए ।
1- मुस्लिम सिन्धी कल्याण बोर्ड का गठन ( राज्य मंत्री ) इस बोर्ड में 15 जिलों से एक एक मेंबर लिया जाय ,मुस्लिम शब्द से परहेज है तो ख्वाजा गरीब नवाज कल्याण बोर्ड हो जिसके मेंबर सिन्धी सिपाही समुदाय से ही हों ।
2 - RPSC में में भी सिन्धी सिपाही समुदाय से मेम्बर मनोनीत किया जावे ।
3:- सभी 15 जिलों मुख्यालय में मुस्लिम सिन्धी सिपाही समुदाय के 50 छात्रों के रहने की क्षमता का आवासीय हॉस्टल भूमि बज़ट सहित शिक्षा के प्रचार प्रसार में घोषणा की जाय ।
हमे आशा है समय की नज़ाकत को देखते हुए वाजिब मांगो ,95 % मतदाताओं के मान सम्मान की रक्षा करेंगे।

ह़म हैं 15 जिलों के मुस्लिम सिन्धी सिपाही

26/03/2023

सांप्रदायिक सौहार्द की बेमिसाल पहचान रखने वाली सिंधी मुस्लिम बिरादरी जो बड़ी तादाद में सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, पाली व नवगठित जिलों- बालोतरा, सांचोर, अनूपगढ़ सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में निवास करते हैं।

खेती और पशुपालन जैसे पुश्तैनी कार्य पर अधिकांश निर्भर रहने वाली इस कौम का यह कार्य भी अकाल, कम वर्षा सहित अनेक कारणों से काफी प्रभावित हुआ है। शिक्षा के स्तर के रूप में इस तबके की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।

राजस्थान की क़रीब पच्चास से अधिक विधानसभा सीटों पर अपना वोट कास्ट करने वाले इस समुदाय के साहित्य, भाषा, लिपी को सरकारों द्वारा हमेशा से नज़र अंदाज़ किया गया है, जिस वजह से इसे उचित स्थान नहीं मिल पाया है।

आजादी के बाद से समय- समय पर सरकारों ने विभिन्न भाषाओं, समुदायों के बोर्डों का गठन किया है, जिससे उनका उत्थान अवश्य हुआ है। अन्य समुदायों के लिए गठित बोर्डों की फेहरिस्त में सिंधी मुस्लिम कौम का तबका सबसे नीचे के पायदान में है।

सरकार को आगाह करना हमारा फ़र्ज़ बनता है। अतः इस सिलसिले में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सिन्धी मुस्लिम विकास बोर्ड का गठन करने, बोर्ड के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा देने, राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक सदस्य सिन्धी मुस्लिम कौम के व्यक्ति को नियुक्त करने, विद्यालयों में सिन्धी अध्यापकों की नियुक्ति करने, सिंधी अकादमी में सिन्धी मुस्लिम बिरादरी का प्रतिनिधि व्यक्ति शामिल करने की मांग की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार सिंधी मुस्लिमों के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम जरूर उठाएगी तथा इन जायज मांगों को पूरा करेगी।

Ashok Gehlot
CMO Rajasthan
Shale Mohammad
Indian National Congress
Indian National Congress - Rajasthan

Thanks Shama Bano jii

25/03/2023

उक़बा बिन आमिर ने बयान किया
मैंने कहा या रसूल अल्लाह (ﷺ) नजात का ज़रीया क्या है?
आप (ﷺ) ने फ़रमाया:
अपनी ज़बान पर क़ाबू रखो, फ़ुर्सत के औक़ात में अपने घर में रहो, अपने गुनाहों पर अल्लाह तआला के सामने रोया करो

2406

25/03/2023

रात की खामोशी के आंसु
किसी ज़िद्दी बच्चे की तरह
रब की बारगाह में अपनी बात
मनवाते रहें अल्लाह ऐसे लाडलो
की बात रद्द नहीं करता !😔🤲🤲

Address

Barmer
344702

Telephone

+916351125269

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Insaf-e-Sindhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajasthan Insaf-e-Sindhi:

Share