राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बड़हिया

  • Home
  • India
  • Barhiya
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बड़हिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बड़हिया परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रंसमर्था भवत्वाशिषा ते भृशम् |भारत माता की जय

कलियुगाबद्ध ५१२८, विक्रम संवत २०८३, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदानव संवत्सर आपके लिए मंगलमय हो। 🚩🚩
19/03/2026

कलियुगाबद्ध ५१२८, विक्रम संवत २०८३, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
नव संवत्सर आपके लिए मंगलमय हो। 🚩🚩

कार्य छोटा सा है लेकिन सीख बड़ी है।कार्य छोटा हो या बड़ा, आसान हो या मुश्किल, व्यक्तिगत हो या सामाजिक, अनुशासन के बगैर उ...
17/12/2025

कार्य छोटा सा है लेकिन सीख बड़ी है।

कार्य छोटा हो या बड़ा, आसान हो या मुश्किल, व्यक्तिगत हो या सामाजिक, अनुशासन के बगैर उसका सफल संचालन असंभव है।
संघ के स्वयंसेवको के अनुशासित व्यवहार का आंकलन आप किसी बैठक के दौरान कक्ष के बाहर लगी सुव्यवस्थित चप्पल जूतों की पंक्तियों को देखकर लगा सकते हैं।

16/12/2025

२१ मार्च २००९ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास का वह महत्वपूर्ण दिन जब परम पूजनीय डॉ. मोहन जी भागवत ने संघ के छठे सरसंघचालक के रूप में अपना पहला उद्बोधन दिया।

उन्होंने पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय श्री के. एस. सुदर्शन जी के पदचिन्हों पर चलते हुए यह दायित्व स्वीकार किया। यह केवल दायित्व नहीं था, बल्कि संघ की परंपरा, विचार और संकल्प को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प था।

उनका यह पहला संबोधन न केवल संघ के स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक नए युग की शुरुआत का संकेत भी था।

विचार, विनम्रता और नेतृत्व की त्रिवेणी—डॉ. मोहन जी भागवत।
संघ के कार्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में उनका यह प्रथम कदम आज भी स्मरणीय है।

💐🚩समाजिक सद्भाव  की बैठक मे गूँजा हिन्दव: सोदरा: सर्वे की भावना 💐🚩  कल दिनांक 14/12/2025 को बड़हिया में समाज के विभिन्न ...
15/12/2025

💐🚩समाजिक सद्भाव की बैठक मे गूँजा हिन्दव: सोदरा: सर्वे की भावना 💐🚩
कल दिनांक 14/12/2025 को बड़हिया में समाज के विभिन्न वर्गों से आए नेतृत्वकर्ताओं की उपस्थिति में एक सामाजिक सद्भाव बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह, माननीय श्री मोहन जी एवं धर्म जागरण के विभाग संयोजक श्रीमान विनोद जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में सामाजिक सद्भाव की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात समाज के विभिन्न वर्गों के नेतृत्वकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ तथा इन कार्यों को संगठित और प्रभावी रूप देने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव एवं ऊँच-नीच जैसी समस्याओं के उन्मूलन तथा समाज में समरसता स्थापित करने पर अपने विचार साझा किए। सभी ने इस बात पर बल दिया कि समाज के सभी वर्ग हिंदू सहोदर भाव के साथ मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करें। इसके साथ साथ हिंदू समाज के आचार, विचार एवं व्यवहार को बदलने तथा भारत माता को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए पंच परिवर्तन के विषय पर भी प्रकाश डाला गया।

बैठक के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने एक साथ भोजन कर सामाजिक एकता एवं समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है कि इस बैठक हेतु बड़हिया नगर एवं प्रखंड के कुल 52 गाँवों से विभिन्न समाजों के नेतृत्वकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।

23/10/2025

यह भारत का सौभाग्य है कि भारत के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसा स्वयंसेवी संगठन है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की दमनकारी कार्रवाई अपने चरम पर है। सेडम (जिला कलबुर्गी) में संघ का शांतिपूर्ण पथ संचलन होना ...
21/10/2025

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की दमनकारी कार्रवाई अपने चरम पर है। सेडम (जिला कलबुर्गी) में संघ का शांतिपूर्ण पथ संचलन होना था, जिसकी सूचना प्रशासन को 13 अक्टूबर को पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भारी पुलिस बल तैनात कर संचलन मार्ग पर बसें खड़ी कर दी गईं और कार्यक्रम को जबरन रोक दिया गया।

जैसे ही स्वयंसेवक संचलन प्रारंभ करने लगे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बसों में भर लिया और बाद में बिना किसी आरोप के छोड़ दिया। यह कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र और राज्य के मंत्री प्रियंक खड़गे के निर्देश पर कराई गई बताई जा रही है, जो संघ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिशों में लगे हैं।

कांग्रेस सरकार अब सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों पर रोक लगाकर नागरिकों के संगठन, अभिव्यक्ति और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। इस अन्याय के खिलाफ संघ ने न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने संचलन की अनुमति दी।

शरद पूर्णिमा कार्यक्रमबड़हिया नगर
08/10/2025

शरद पूर्णिमा कार्यक्रम
बड़हिया नगर

05/10/2025

विश्व मंगल साधना के हम हैं मौन पुजारी

05/10/2025

अरुणाचल के मुख्यमंत्री जी ने यह पोस्ट अपने फेसबुक वाल से की है,
संघ अपने आप में एक विचार है, वह विचार जो भारत है, वह विचार जो सनातन है, वह विचार जो अक्षुण्ण है, वह विचार जो एक उम्मीद है,
वह विचार जो हमारे रक्त में बहने वाला भू - पर्व है।

03/10/2025
03/10/2025

संघ गीत और शब्द भाव के वाहक हैं।

Address

Barhiya
811302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बड़हिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share