नमस्कार दोस्तो
इस पोस्ट को पढ़ रहे सभी मतदाता भाइयों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। जैसा कि आप जानते हैं कि हम सभी एक उद्देश्य के लिए चुनाव में उतरे है |
अपने क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है| कुछ लोगों के आग्रह पर मैंने भी जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर जिला पंचायत उमरिया वार्ड क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मगर मेरे इस निर्णय में आप की सहमति तालमेल
और सहयोग जरूरी है।
यह आपसे मेरा वादा है कि आपके साथ हम सब मिलकर क्षेत्र की उन्नति के लिए कार्य करेंगे और क्षेत्र में सुविधाओं का नए सिरे से निर्माण करेंगे।
आप अपनी जिंदगी को तब तक नहीं बदल सकते हैं जब तक आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आते क्योंकि कंफर्ट जोन खत्म होने के बाद ही जिन्दगी की शुरुआत होती है।
इसी प्रकार यदि हमें अपने पंचायत या क्षेत्र का विकास करना है तो हमें एक सच्चे और ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करना अति आवश्यक है जोकि वह हमारे क्षेत्र और पंचायत का विकास सही तरीके से करे।
वह समय आ गया है जब हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले और अपने क्षेत्र, पंचायत, समाज के भविष्य की सोचें और विकास की नई डोर एक ऐसे व्यक्ति को दें जो हमारे क्षेत्र और पंचायत को नई दिशा और दशा दिखा सके।
इसलिए हमें इस चुनाव रूपी महायज्ञ में सोच समझकर हवन करना है और उसका प्रसाद ग्रहण करना है वह प्रसाद किसी व्यक्ति के तौर पर हमारे सामने आएगा। और अपने कर्तव्यों का, कार्यों का, सही तरीके से निष्पादन करेगा क्षेत्र और पंचायत के विकास के लिए।
आप सभी डॉ अरुण तिवारी जी से भलीभांति परिचित है वह एक सच्चे, ईमानदार, और ऊर्जावान व्यक्ति है जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा से किन्ही ना किन्ही तरीकों से योगदान देते रहे हैं।
धन्यवाद
डॉ. अरुण तिवारी भईया
प्रत्याशी सदस्य पद जिला पंचायत उमरिया वार्ड क्रमांक 1