Rohilkhand Cement Merchant Association - RCMA

Rohilkhand Cement Merchant Association - RCMA Association of Cement Merchants Distributers, Sales Promoters , CFA , wholesalers & Retailers

रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन ®️ (रजिस्टर्ड) के सम्मानितडिपो होल्डर्स, हैंडलिंग एजेंट्स एवं बरेली शहर के जाने-माने सी...
23/01/2026

रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन ®️ (रजिस्टर्ड) के सम्मानित
डिपो होल्डर्स, हैंडलिंग एजेंट्स एवं बरेली शहर के जाने-माने सीमेंट होलसेलर व्यापारियों की एक संयुक्त बैठक/कार्यवाही 18/1/26 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई।
इस अवसर पर बरेली शहर के समस्त सीमेंट होलसेलर व्यापारियों द्वारा अपने-अपने डिफॉल्टर रिटेलर्स की सूची साझा की गई तथा सभी डिफॉल्टर पार्टियों के संबंध में गंभीर एवं विस्तार से चर्चा की गई।
महत्वपूर्ण निर्णय
यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि शहरी क्षेत्र, बरेली में स्थित सभी डिफॉल्टर रिटेलर्स के पास संगठन के सदस्य सामूहिक रूप से जाएंगे।
संबंधित संगठन सदस्य का लंबित बकाया या तो मौके पर दिलवाया जाएगा, अथवा
लिखित समय-सीमा निर्धारित कर कानूनी वैध अंडरटेकिंग ली जाएगी।
यदि निर्धारित समय में भी भुगतान नहीं किया गया, तो—
संबंधित रिटेलर की सीमेंट व्यापार से जुड़ी सभी गतिविधियाँ पूर्णतः बंद करवाई जाएँगी।
संगठन की ओर से कानूनी कार्यवाही (एफआईआर) दर्ज करवाई जाएगी।
संबंधित डिफॉल्टर रिटेलर का पूर्ण व्यावसायिक बहिष्कार किया जाएगा।
बरेली शहर के सभी व्यापार मंडलों एवं संगठनों में उसकी जानकारी साझा की जाएगी, ताकि वह किसी अन्य व्यापारी को नुकसान न पहुँचा सके।
आज की बड़ी उपलब्धि
आज संगठन की एकजुट कार्यवाही से
2 वर्ष से 5 वर्ष तक पुरानी अटकी हुई लाखों रुपये की व्यापारिक रकम,
जो वर्षों से फँसी हुई थी, होलसेलर व्यापारियों को सफलतापूर्वक वापस दिलवाई गई।
इस सफलता से—
सभी होलसेलर व्यापारियों का आत्मविश्वास अत्यंत मजबूत हुआ है,
संगठन के प्रति सभी सदस्यों का विश्वास और सकारात्मकता और बढ़ी है।
आभार एवं संदेश
आज की इस कार्यवाही में साथ चलने वाले संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
संगठन की ओर से सभी प्रमुख पदाधिकारी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर ईमानदार व्यापार और स्वस्थ बाजार व्यवस्था को और मजबूत करें।
रिटेलर व्यापारियों से विशेष अपील
सभी रिटेलर बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि—
अपने होलसेलर्स के मान-सम्मान को समझें,
उनके साथ विश्वासपूर्ण संबंध बनाए रखें,
एवं समय से भुगतान सुनिश्चित करें।
जिन रिटेलर्स ने किसी भी कारणवश लंबे समय से भुगतान नहीं किया है, वे अति शीघ्र अपना बकाया चुकता करें, अन्यथा आज जिस प्रकार संगठन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है, उसी प्रकार आगे भी व्यापारिक एवं कानूनी कार्यवाही के लिए संगठन बाध्य होगा।
धन्यवाद सहित
रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन (रजिस्टर्ड)
अध्यक्ष – श्री हरप्रीत सिंह खालसा
महासचिव – श्री विकास खंडेलवाल
कोषाध्यक्ष – श्री आलोक अग्रवाल
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – श्री आशु अग्रवाल तैयल

सादर
रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन , ®️ रजिस्टर्ड , बरेली

🌟 गर्व का क्षण! 🌟रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक, दिनांक 11 सितंबर 2025 को संस्कृति ...
12/09/2025

🌟 गर्व का क्षण! 🌟
रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक, दिनांक 11 सितंबर 2025 को संस्कृति हॉल, बरेली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आयोजन हमारे सीमेंट व्यवसाय को पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 📰 न्यूज़ कवरेज की झलकियां संलग्न हैं!
💐 हृदय से बधाई:
• संरक्षक आदरणीय श्री संजीव अग्रवाल जी (कैंट विधायक), जिनके मार्गदर्शन ने हमें प्रेरित किया।
🙏 सभी व्यापारी भाइयों और मीडिया हाउस का आभार, जिनके सहयोग ने इस आयोजन को मील का पत्थर बनाया।
🚀 रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन से जुड़ने के लिए संपर्क करें और एसोसिएशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें!
📞 संपर्क: 9837034157, 9837038096

धन्यवाद,
रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन

Address

Bareilly
243###

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohilkhand Cement Merchant Association - RCMA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share