05/06/2025
आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुफल वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड जिला बरेली ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया । वृक्षारोपण में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब के स्टूडेंट श्री सक्षम उपाध्याय और श्री शुभ गोस्वामी जो की सुफल वेलफेयर सोसाइटी में इस समय इंटर्नशिप के तौर पर काम कर रहे हैं ने वृक्षारोपण में सहयोग दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि श्री सी. एल. प्रजापति , डॉक्टर के एम प्रजापति संस्था के अध्यक्ष श्री आदित्य प्रजापति (अभय), संस्था की कोषाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष लता प्रजापति आदि उपस्थित रहे।