26/06/2025
अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर लक्ष्य फाउंडेशन सोसाइटी, बराड़ा (अंबाला) के ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में डीएसपी बराड़ा अंबाला श्री सुरेश कुमार एवं पुलिस चौकी प्रभारी बराड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में भर्ती मरीजों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।