Uva Jagriti Sansthan

Uva Jagriti Sansthan Uva Jagriti Sansthan(UJS) is a non-for-profit organization that has been working since 2003 with the elementary education system in rural areas.

UJS targets students from India's economically weaker sections and low-income strata with no digital device to support their computer/digital education. Uva Jagriti Sansthan (UJS) was created to build a compassionate society where the rights of women, children, elderly and disabled persons will be respected and where health and education facilities and livelihood opportunities will be easily avail

able to everyone without any discrimination and about two decades have been devoted for the socially destitute women and Deprived girls of education, their families across many villages of Rajasthan.

13/01/2025

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) दवा की खोज और जीनोमिक्स अनुसंधान में अहम योगदान दे रहा है, जिससे वैज्ञानिकों को नई दवाओं की पहचान करने और जटिल बीमारियों की गहन समझ विकसित करने में सहायता मिल रही है।

इस दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपक को अपनाएं!आइए इस दीपावली पर प्रदूषण से मुक्त और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। गाय ...
20/10/2024

इस दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपक को अपनाएं!
आइए इस दीपावली पर प्रदूषण से मुक्त और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। गाय के गोबर से बने दीपक न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि ये हमारी पारंपरिक संस्कृति को भी बचाते हैं।
गाय के गोबर से बने दीपक के फायदे:
- प्रदूषण मुक्त
- ऊर्जा की बचत
- पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन
आइए मिलकर गाय के गोबर से बने दीपक को अपनाएं और अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं!

Mob - 9950414310

#गाय_के_गोबर_से_दीपक

 #आप के साथ 21  #वर्षो के  #स्‍वर्णिम लम्‍हें21th   Celebration  #17 Oct,2024
17/10/2024

#आप के साथ 21 #वर्षो के #स्‍वर्णिम लम्‍हें
21th Celebration #17 Oct,2024




 #उम्मीदों का बढ़ता  #कारवां युवा  #जागृति संस्थान  #बानसूर के 21 वर्षों के  #स्वर्णिम पल UJS Ka Sapna Shiksh*t Viksit B...
17/10/2024

#उम्मीदों का बढ़ता #कारवां
युवा #जागृति संस्थान #बानसूर के 21 वर्षों के #स्वर्णिम पल
UJS Ka Sapna Shiksh*t Viksit Bharat Ho Apna !

Jagriti Sansthan 21th
17 Oct,2024

5 दोस्तों का प्रेरणास्पद सपना युवा जागृति संस्थान                                                                       ...
17/10/2024

5 दोस्तों का प्रेरणास्पद सपना युवा जागृति संस्थान
युवावस्था की दहलीज पर कदम रख चुके 5 दोस्तों के दिमाग में एक दिन समाज के लिए कुछ कर गुजरने का सपना आया और इस सपने का प्रादुर्भाव युवा जागृति संस्थान के रूप में हुआ ये 5 दोस्त सतीश सिरोहीवाल, नरेश शेरसिया, सौरभ शर्मा, कृष्ण कुमावत,गोकुलचंद सैनी,

अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।दशहरा हमें सीख देता है कि इंसान में चाहे लाख गुण हो, लेकि...
12/10/2024

अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
दशहरा हमें सीख देता है कि इंसान में चाहे लाख गुण हो, लेकिन एक अवगुण उसके अंत का कारण बन सकता है।

अत: सभी मिलकर प्रण लें कि इस पर्व पर अपने अंदर की सभी बुराइयों को मिटाकर अच्छाई को स्थान देंगे।
हम सभी अपने जीवन को सदाचार की दिशा देते हुए काम, क्रोध, मोह, लोभ व अहंकार को जड़ से मिटाएं।

*बालिका दिवस पर युवा जागृति संस्थान में जोश और उत्साह  बालिकाएं अपने अधिकारों के लिए बने जागरूक*  बालिकाओं को आत्मविश्वा...
11/10/2024

*बालिका दिवस पर युवा जागृति संस्थान में जोश और उत्साह
बालिकाएं अपने अधिकारों के लिए बने जागरूक*

बालिकाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

युवा जागृति संस्थान बानसूर में बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं ने अपने विचार साझा किये और अपने अधिकारों के लिए जागरुकता दिखाई साथ में बालिकाओं द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए युवा जागृति संस्थान की एजुकेशन डिपार्टमेंट से राकेश सैनी ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के साथ शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया और कहा कि आधुनिक परिदृश्य को देखते हुए बालिकाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है वे अपनी शिक्षा अपने हुनर पर ध्यान दें जिससे उनके लिए आत्मनिर्भरता के मार्ग खुले संस्थान बालिकाओं के अधिकारों की शिक्षा सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है समय-समय पर उनकी जागरूकता के लिए कार्यशालाओं का आयोजन एवं अन्य प्रकार की गतिविधियां करता रहता है बालिकाएं हमारे समाज की भविष्य है और इनकी शिक्षा और सशक्तिकरण से हमारा समाज मजबूत बना रहता है इसलिए इन्हें किसी भी प्रकार के अधिकार से वंचित न किया जाए जिस दिन समाज में इनके प्रति सरकारात्मक सोच का विकास होगा तो शायद हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी

अंतरराष्ट्रीय  #बालिका दिवस की सभी को  #हार्दिक शुभकामनाएं।  #बेटियां हमारी संस्कृति और  #विरासत की ध्वजवाहक हैं। आइयें,...
11/10/2024

अंतरराष्ट्रीय #बालिका दिवस की सभी को #हार्दिक शुभकामनाएं।
#बेटियां हमारी संस्कृति और #विरासत की ध्वजवाहक हैं। आइयें, हम सृष्टि के सर्वोत्तम #उपहार बेटियों के प्रति #समाज में व्याप्त भ्रांतियों को #मिटाते हुए उनके उत्थान व #कल्याण का संकल्प लें।



महिला सशक्तिकरण ,पर्यावरण संरक्षण और किसानों की प्रगति में विशेष योगदान के लिए, युवा जागृति संस्थान के सीईओ डॉक्टर गोकुल...
07/10/2024

महिला सशक्तिकरण ,पर्यावरण संरक्षण और किसानों की प्रगति में विशेष योगदान के लिए, युवा जागृति संस्थान के सीईओ डॉक्टर गोकुल चंद सैनी को इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया


रविवार के दिन प्रदेश की राजधानी जयपुर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड सम्मान समारोह में युवा जागृति संस्थान के सीईओ डॉक्टर गोकुलचंद सैनी को इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है सम्मान समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया लता फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में देश के उन गिने-चुने प्रमुख लोगों को सम्मिलित किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ समाज में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है विशेष रूप से व्यवसाय ,उद्यमिता, मनोरंजन और संगीत जैसी श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया गया है इसी कड़ी में संस्थान के सचिव डॉक्टर गोकुल सैनी को पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं कृषि में नवाचारों से किसानों को लाभान्वित कराने एवं समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है इन्होंने युवा जागृति संस्थान के माध्यम से अलवर जिले में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किसानों की सहायता और पर्यावरण के लिए जागरुकता को बढ़ावा दिया है इस पुरस्कार ने इनके कामों को और अधिक मान्यता दी है आगे भी ये संस्थान के माध्यम से इसी प्रकार प्रयासरत रहेंगे

आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।माँ भगवती सभी के जीवन को सुख-...
03/10/2024

आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

माँ भगवती सभी के जीवन को सुख-शांति, समृद्धि व आरोग्यता से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है

बानसूर में साइबर क्राइम और उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक: बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया, साइबर क्राइम से...
23/09/2024

बानसूर में साइबर क्राइम और उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक: बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया, साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में...

Address

Uva Jagriti Sansthan In Front Of Gram Panchayat
Bansur
301402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uva Jagriti Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uva Jagriti Sansthan:

Share