District athletics association siddharth nagar

District athletics association siddharth nagar sports

जनपद सिद्धार्थ नगर के सभी अंडर 14 अंडर 16 बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी खेलो इंडिया एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोज...
09/11/2025

जनपद सिद्धार्थ नगर के सभी अंडर 14 अंडर 16 बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी खेलो इंडिया एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अस्मिता एथलेटिक्स बालिका लीग (टैलेंट सर्च) प्रतियोगिता दिनांक 10/11/2025 दिन सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर में प्रतिभाग करें। धन्यवाद।

07/11/2025

*_खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्मिता लीग 2025-26 बालिका खिलाड़ी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन_* :भारतीय एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार प्रदेश की कुछ चयनित जनपदों में खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्मिता लीग 2025 -26 का आयोजन कराया जा रहा है।दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर ललित भनोट जिनके मार्ग दर्शन में भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को सर्च करने की नई स्कीम इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट 2003 डिज़ाइन की थी उसी तर्ज पर आज फिर एक बार एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त प्रयास से खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बालिका एथलेटिक्स लीग का आयोजन पूरे देश में किया जाएगा । इस बालिका एथलेटिक्स लीग के माध्यम से हम एथलेटिक्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने एवम् कम उम्र में उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए बालिका एथलेटिक्स लीग का आयोजन कर रहे हैं । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने बताया कि 10 नवंबर2025 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर के मैदान पर महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा । यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26 का आयोजन कराया जा रहा है। यह एथलेटिक्स लीग स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार कराई जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा खेलों में बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए एवं अधिक से अधिक बालिकाओं का प्रतिभाग कराए जाने पर जोर दिया गया है। प्रतिस्पर्धा कराने से एथलेटिक्स लीग के माध्यम से बालिकाओं की प्रतिभाओं को पहचानने का मौका मिलेगा। इस लीग में बालिकाओं की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इस बालिका एथलेटिक्स लीग में अंडर 14 आयु वर्ग एवं अंडर 16 आयु वर्ग की बालिका भाग लेंगी अंडर 14 आयु वर्ग की ट्राईथलान "ए" में 60 मीटर दौड़, लांग जंप एवं ऊंची कूद ट्राईथलान "बी" में 60 मीटर दौड़ ,लॉन्ग जंप और बैक थ्रो,एक किलो भार का गोला अपने दोनों हाथों से अपने सिर के ऊपर से पीछे की ओर फेंका जाएगा । ट्राईथलान "सी" में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और 600 मीटर दौड़। किड्स जैबलिंग की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी । अंडर 16 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लांग जंप (5 मी अप्रोच) डिस्कस थ्रो ,शाटपुट, जैवलिन थ्रो, और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन चंद्रभान मौर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर से 2011से 20 दिसंबर 2013 के मध्य एवं अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के मध्य होना चाहिए ।इस प्रतियोगिता में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड ,आईसीएसई बोर्ड ,केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय , के समस्त प्रधानाचार्य महोदय से निवेदन है अपने विद्यालय के टीम को शारीरिक शिक्षकों के साथ भेजने की कृपा करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें चंद्रभान मौर्य मोबाइल नंबर 7003905483, कमलेश भारती मोबाइल नंबर7905083640, *नोट*: केवल सिद्धार्थनगर जिले की ही बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती हैं सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है।।

🇮🇳🏆 बेटियों ने नए इतिहास का सृजन किया 🎉💪🏻🔥  महिला क्रिकेट टीम को बहुत- बहुत बधाइयाँ🎊🎊
03/11/2025

🇮🇳🏆 बेटियों ने नए इतिहास का सृजन किया 🎉💪🏻🔥 महिला क्रिकेट टीम को बहुत- बहुत बधाइयाँ🎊🎊

25/01/2025

Address

Bansi
272153

Telephone

+917800554491

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District athletics association siddharth nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District athletics association siddharth nagar:

Share