01/04/2026
🌸 चैत्र नवरात्रि 2026 – गायत्री कॉन्शियसनेस सेंटर, बैंगलोर 🌸🙏🙏🙏
गायत्री परिवार बैंगलोर द्वारा 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशेष व्यक्ति परिष्कार का सामूहिक अनुष्ठान एवं साधना का आयोजन किया गया। इस 9 दिवसीय साधना में 9 कलशों में 9 देवियों के स्वरूप की स्थापना कर सामूहिक साधना एवं त्रिकाल जप सम्पन्न किया गया।
✨ मुख्य विशेषताएँ ✨
• संकल्प: प्रारंभ में सभी साधकों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे आत्मिक परिष्कार और सामूहिक साधना के माध्यम से जीवन में दिव्यता और शुद्धता का संचार करेंगे
• कलश स्थापना: श्रद्धा और भक्ति के साथ 9 कलशों में देवी स्वरूपों की प्रतिष्ठा की गई।
• दुर्गासप्तशती पाठ (21 मार्च): इस दिन सामूहिक रूप से दुर्गासप्तशती का पाठ किया गया, जिससे वातावरण में दिव्यता और ऊर्जा का संचार हुआ.
• अखंड दीप एवं त्रिकाल जप: निरंतर जलते दीपक के समक्ष साधकों ने प्रतिदिन गायत्री मंत्र का त्रिकाल जप किया।
• पूर्णाहुति: अंतिम दिन सभी साधकों ने 108 गायत्री मंत्रों से आहुतियाँ दीं तथा विशेष रूप से दुर्गा माता को समर्पित आहुतियाँ अर्पित की गईं।
• कन्या पूजन: नवरात्रि की परंपरा अनुसार कन्या पूजन को विशेष रूप से मनाया गया।
• विशर्जन: श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशों का विशर्जन सम्पन्न हुआ
🌼 इन 9 दिनों का वातावरण आनंद, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। प्रत्येक साधक ने आत्मिक शुद्धि और सामूहिक साधना का गहन अनुभव प्राप्त किया।