22/04/2026
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी , गोरक्ष प्रांत के बस्ती जिले द्वारा 16 से 22 अप्रैल तक चल रहे कुआनो नदी संरक्षण अभियान का आज नदी की स्वच्छता के साथ समापन किया गया।
इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर न केवल नदी की साफ-सफाई की, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह प्रयास केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है।