21/04/2025
*💥" पोषण पखवाड़ा- 2025 कार्यक्रम में गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित आहार टोकरी निःशुल्क वितरण"💥* :-
🎉बुंदेलखंड आशमा फाउंडेशन के द्वारा पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत वार्ड नं - 24 आँगनबाड़ी केंद्र गुलाब बाग़, अलीगंज बाँदा ( उत्तर प्रदेश ) में संतुलित आहार टोकड़ी का निःशुल्क वितरण किया गया।🎉
📢कार्यक्रम में कुल 50 गर्भवती महिलाए, धात्री महिलाए एवं कुपोषित बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित सभी को डॉ. नसीम खान BUMS ( नरैनी सिटी हॉस्पिटल, नरैनी जनपद - बाँदा उत्तर प्रदेश ) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया तथा संतुलित पोषण आहार बास्केट फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क वितरण किया गया।
बास्केट में - श्रीधान्या मिलेट्स - कोदो, रागी, कुटकी, काकुन, सांवा वितरित किया साथ ही मूंगफली, भुने चने, नेचुरल शहद, कठिया गेंहू का दलिया वितरित किया गया।💯💯
🌾🌾महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण जागरूकता, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और समुदाय को सशक्त बनाने के लिए पोषण पखवाड़ा- 2025, दिनांक 08 से 22 अप्रैल, 2025 तक मनाया जा रहा है। यह पहल मिशन 2.0 का हिस्सा है, जो सामुदायिक सहभागिता, प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने और व्यक्तियों और समुदाय दोनों को सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।🌾🌾🐐
❇️कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम् सम्माननीय आदरणीय वेद प्रकाश मौर्य जी मुख्य विकास अधिकारी बाँदा ( CDO सर बाँदा )
❇️ डॉ. नसीम खान BUMS ( नरैनी सिटी हॉस्पिटल, नरैनी जनपद - बाँदा उत्तर प्रदेश ),
❇️बुंदेलखंड आशमा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती आशमा खातून जी,
❇️कोषाध्यक्ष आदरणीय निहाल अहमद जी,
❇️बुंदेलखंड नेचुरल के डायरेक्टर आदरणीय श्री MSA वक़ार जी,
❇️फार्म मैनेजर आदरणीय श्री शरीफ बक्स जी,
❇️बुंदेलखंड जैविक क़ृषि फार्म के फाउंडर एवं डायरेक्टर आदरणीय श्री मोहम्मद असलम खान
❇️आदरणीय श्रीमती ऊषा सिंह कार्यकर्त्ता, वार्ड नं - 24 आँगनबाड़ी केंद्र गुलाब बाग़, अलीगंज बाँदा ( उत्तर प्रदेश )
❇️ आँगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी, गर्भवती महिलाये, धात्री महिलाये, कुपोषित छोटे बच्चे व उनकी माताए उपस्थित रहीं।🙏🏻🙏🏻🙏🏻
बुंदेलखंड आशमा फाउंडेशन, बाँदा
रसब्बानिया स्कूल के पास, अलीगंज - बाँदा, जनपद - बाँदा ( उत्तर प्रदेश ), Pin - 210001
📞Contact :- 7999735744,